Responsive Scrollable Menu

जेल से बाहर आते ही बदला राजपाल यादव का अंदाज़! शादी में किया सलमान खान के गाने पर डांस; Video Viral

Rajpal Yadav Dance: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव हाल ही में 9 करोड़ रुपये के कर्ज और चेक बाउंस मामले को लेकर सुर्खियों में थे। तिहाड़ जेल में सरेंडर करने के बाद उन्हें अंतरिम जमानत मिल गई है। रिहाई के तुरंत बाद राजपाल अपने गृह जनपद शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी भांजी की शादी में पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया। अब शादी समारोह से उनका डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

‘तेरी चुनरिया’ पर झूमे राजपाल

मेहंदी समारोह का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है। इसमें राजपाल यादव बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के मशहूर गाने 'तेरी चुनरिया दिल ले गई' पर जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने बेज रंग का कुर्ता और लुंगी-स्टाइल आउटफिट पहना हुआ है।

वीडियो में उनके साथ उनकी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य भी मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। मुश्किल दौर के बाद राजपाल का यह खुशमिजाज अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है।

जमानत पर जेल से बाहर आए राजपाल 

हाई कोर्ट ने राजपाल यादव की सजा पर फिलहाल रोक लगाते हुए उन्हें अगली सुनवाई तक अंतरिम जमानत दी है। अगली सुनवाई 18 मार्च को निर्धारित है। कोर्ट ने निर्देश दिया है कि वह इस तारीख पर व्यक्तिगत रूप से या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हों।

फैंस के लिए लिखा भावुक संदेश

तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद राजपाल ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा, “आप सभी के प्यार और साथ के लिए दिल से धन्यवाद।” इस पोस्ट के जरिए उन्होंने दोस्तों और प्रशंसकों का आभार जताया, जिन्होंने कठिन समय में उनका साथ दिया।

 

Continue reading on the app

Pushpa Impossible में एंट्री ले रही यह 24 साल की हीरोइन कौन? 7 PHOTO के साथ जानिए सबकुछ

Pushpa Impossible new actress: टीवी के सबसे पॉपुलर शोज में शामिल 'पुष्पा इम्पॉसिबल' में नई और धमाकेदार एंट्री होने वाली है। इस एंट्री के साथ करुना पांडे स्टारर इस शो में बड़ा ट्विस्ट आ सकता है। जानिए शो में एंटर होने वाली इस नई एक्ट्रेस के बारे में.…

Continue reading on the app

  Sports

शादाब खान के पर कतरने की तैयारी में पीसीबी, पाक ऑलराउंडर को हद में रहने की दी वार्निंग

PCB Warning to Shadab Khan: एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने शादाब खान को मैच के बाद पूर्व खिलाड़ियों का मजाक उड़ाने पर नाराजगी जताई है. इसी के साथ बोर्ड ने ऑलराउंडर को मौजूदा वर्ल्ड कप के दौरान अपनी भाषा का ध्यान रखने की सलाह दी है. Thu, 19 Feb 2026 23:59:37 +0530

  Videos
See all

ईरान में तनाव चरम पर | US हमले की आशंका तेज | Iran US Conflict | Trump | Khamenei | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T21:00:51+00:00

Faridabad केमिकल ब्लास्ट, 2 की मौत, 40 से ज्यादा घायल | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T21:15:01+00:00

US-Iran War : अब शनिवार को ईरान पर हमला होना तय हो गया? | Ali Khamenei | Trump | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T21:30:09+00:00

केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट से तबाही | #shorts #viralvideo #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T21:30:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers