Responsive Scrollable Menu

5 साल के बच्चे को नशा कराते युवक पर भड़के लोग, पुलिस से की कार्रवाई की मांग

सोशल मीडिया की दुनिया में कभी-कभी ऐसी चीजें सामने आती हैं जो इंसानियत को शर्मसार कर देती हैं. राजस्थान से एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी का भी कलेजा कांप जाए. इस वीडियो में एक युवक एक छोटे से बच्चे के साथ ऐसी हरकत कर रहा है जिसे सभ्य समाज में कभी स्वीकार नहीं किया जा सकता.

बच्चे को पिला रहा बियर और सिगरेट

वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक, जिसकी पहचान अभी उजागर नहीं हुई है, एक छोटे बच्चे को बियर पीने के लिए दे रहा है. बच्चा, जिसकी उम्र 5 साल से भी कम लग रही है, बियर पीता नजर आता है. हद तो तब हो गई जब इसके बाद युवक ने बच्चे को सिगरेट भी पीने के लिए दी. बच्चा मासूमियत में वह सब कर रहा है जो उसे सिखाया जा रहा है, लेकिन यह उसके स्वास्थ्य और भविष्य के लिए बेहद खतरनाक है.

सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

जैसे ही यह वीडियो एक्स (X) और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया गया, लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. खबर लिखे जाने तक लाखों लोग इस वीडियो को देख चुके हैं. यूजर्स ने इस पर कड़े कमेंट्स किए हैं. एक यूजर ने लिखा, "यह युवक सच में बहुत गिरा हुआ है, इसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए." वहीं कई अन्य लोगों ने राजस्थान पुलिस को टैग करते हुए इस शख्स को तुरंत ढूंढकर गिरफ्तार करने की मांग की है.

कार्रवाई का इंतजार

हालांकि यह वीडियो राजस्थान का बताया जा रहा है, लेकिन यह किस जिले का है और कब शूट किया गया है, इसकी पक्की जानकारी अभी सामने नहीं आई है. न्यूज नेशन ऐसे किसी भी वीडियो या हरकत का बिल्कुल भी समर्थन नहीं करता है जो बच्चों के अधिकारों और उनके स्वास्थ्य के खिलाफ हो.

ये भी पढ़ें- दिल्ली मेट्रो में बुजुर्ग का हाई वोल्टेज ड्रामा, बुजुर्ग शख्स पर बरसे दनादन थप्पड़

Continue reading on the app

जम्मू से श्रीनगर के लिए जल्द दौड़ेगी 20 कोच वाली वंदे भारत, जानें कब तक हो सकती है शुरुआत

Vande Bharat News: जम्मू से श्रीनगर तक वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर करने का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है. रेलवे ने Indian Railways की इस आधुनिक ट्रेन को जम्मू तवी स्टेशन से चलाने की तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं. अब केवल रेलवे बोर्ड की अंतिम मंजूरी का इंतजार है, जिसके बाद आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी.

लगभग समाप्त हो चुका है पुनर्विकास कार्य

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, जम्मू रेलवे स्टेशन पर चल रहा पुनर्विकास कार्य लगभग समाप्त हो चुका है. स्टेशन पर जरूरी बुनियादी ढांचे और सुविधाओं को अपग्रेड किया गया है, जिससे यहां से वंदे भारत चलाने का रास्ता साफ हो गया है. पिछले वर्ष Udhampur-Srinagar-Baramulla Rail Link परियोजना के शुरू होने के बाद ही जम्मू से श्रीनगर तक ट्रेन चलाने की योजना बनाई गई थी, लेकिन निर्माण कार्य के कारण फिलहाल वंदे भारत को कटरा से संचालित किया जा रहा था.

क्या कहते हैं अधिकारी

अधिकारियों का कहना है कि जम्मू डिवीजन पूरी तरह तैयार है और मार्च महीने में ट्रेन शुरू होने की संभावना है. हालांकि, अभी तारीख तय नहीं हुई है. पिछले साल जून में अंजी और चेनाब पुल के उद्घाटन के बाद कटरा से श्रीनगर के बीच दो जोड़ी वंदे भारत ट्रेनें शुरू की गई थीं. इससे पहली बार कश्मीर घाटी का सीधा रेल संपर्क देश के बाकी हिस्सों से जुड़ा, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार को बढ़ावा मिला.

20 कोच वाली चलेगी वंदे भारत

फिलहाल Vande Bharat Express आठ कोच के साथ कटरा से श्रीनगर के बीच चल रही है, जिसकी मांग काफी ज्यादा है. रेलवे के अनुसार, ट्रेन की ऑक्युपेंसी 100 प्रतिशत से भी अधिक है. इसी को देखते हुए अब 20 कोच वाली नई वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारी की जा रही है. इसके रेक चेन्नई स्थित आईसीएफ में तैयार किए जा रहे हैं. दोनों रेक तैयार होते ही जम्मू से श्रीनगर के बीच 20 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस पटरी पर दौड़ती नजर आएगी.

यह भी पढ़ें: Vande Bharat Viral Video: माइक्रोवेव में प्लास्टिक पैकेट के साथ रोटी गर्म करने पर बवाल, देखें वीडियो

यह भी पढ़ें: Vande Bharat Sleeper Train के उद्घाटन में बच्चों ने PM मोदी से पूछे ये सवाल, देशभक्ति गाना भी सुनाया

Continue reading on the app

  Sports

इंटरनेशनल क्रिकेट में हरमनप्रीत कौर का बड़ा धमाका, वर्ल्ड क्रिकेट में गूंजा भारतीय कप्तान का नाम

Harmanpreet Kaur creates history: हरमनप्रीत कौर सर्वाधिक इंटरनेशनल मैच खेलने वाली महिला खिलाड़ी बन गई हैं. हरमनप्रीत ने यह कारनामा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मनुका ओवल में जारी दूसरे टी20 मुकाबले में किया. यह ऐतिहासिक मैच कौर का भारत के लिए 356वां इंटरनेशनल मुकाबला था, जिसके साथ उन्होंने न्यूजीलैंड की दिग्गज खिलाड़ी सूजी बेट्स के 355 मुकाबले के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. Thu, 19 Feb 2026 20:04:15 +0530

  Videos
See all

Pakistan News: पाकिस्तान की हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया में धोए बर्तन | Pakistan Hockey Team News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T14:40:01+00:00

Naravane Book Controversy: General G D. Bakshi ने MM Naravane को लेकर दिया चौकाने वाला बयान #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T14:40:03+00:00

The Kerala Story 2: मोहम्मद अली जिन्ना पहला लव जिहादी था- Director Kamakhya Narayan #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T14:38:11+00:00

News Ki Pathshala| Sushant Sinha: AI कितनी नौकरी खा जाएगा, PM Modi के जवाब ने चौंका दिया ? |TNNB #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T14:40:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers