चीन और मिस्र की संयुक्त पुरातात्विक टीम ने मेम्फिस स्थित अजीज स्थल पर नई खोजों की घोषणा की
बीजिंग, 20 फरवरी (आईएएनएस)। मिस्र के पर्यटन एवं पुरातत्व मंत्रालय ने 19 फरवरी को घोषणा की कि चीन और मिस्र की संयुक्त पुरातात्विक टीम ने मिस्र के मेम्फिस स्थित अजीज स्थल पर एक चूना पत्थर की संरचना की खोज की है, जो संभवतः प्राचीन मिस्र के फराओ अप्रीस के मंदिर के अवशेष हैं।
एक बयान में, मिस्र के पर्यटन एवं पुरातत्व मंत्रालय ने बताया कि पेकिंग विश्वविद्यालय के पुरातत्व एवं संग्रहालय विज्ञान कॉलेज, शेनतोंग प्रांतीय सांस्कृतिक अवशेष एवं पुरातत्व संस्थान और मिस्र की सर्वोच्च पुरातत्व परिषद ने मेम्फिस पुरातात्विक स्थल के मुख्य क्षेत्र गीज़ा प्रांत के रसीना गांव में संयुक्त पुरातात्विक कार्य किया। नव खोजे गए स्थापत्य अवशेष प्राचीन मिस्र के 26वें राजवंश (664 ईसा पूर्व से 525 ईसा पूर्व) के हैं। चीन-मिस्र की संयुक्त पुरातत्व टीम ने पांच स्फिंक्स, मेम्फिस क्षेत्र के प्रमुख देवता प्तह के नाम से खुदी हुई एक शिला पट्टिका और 26वीं राजवंश के चौथे फिरौन अप्रीस के नाम से खुदी हुई एक अन्य शिला पट्टिका भी खोजी हैं।
मिस्र के पर्यटन और पुरातत्व मंत्री शरीफ फैसी ने पुरातत्व के क्षेत्र में चीन और मिस्र के बीच फलदायी सहयोग की अत्यधिक प्रशंसा की। फैसी ने कहा कि चीन-मिस्र की संयुक्त पुरातत्व टीम द्वारा की गई खोजें रसीना गांव में पुरातात्विक कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान हैं और मिस्र के एक महत्वपूर्ण पुरातात्विक स्थल के रूप में इस क्षेत्र के समृद्ध ऐतिहासिक महत्व को और अधिक उजागर करेंगी।
संयुक्त पुरातत्व टीम के चीनी प्रमुख चांग हाई ने बताया कि टीम इस साल अप्रैल में अपना काम जारी रखने की योजना बना रही है, जिसका उद्देश्य इस महत्वपूर्ण क्षेत्र के इतिहास को दर्ज करने वाली और अधिक इमारतों और अवशेषों की खुदाई करना है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
डीकेपी/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
चीन रेलवे के 12306 प्लेटफार्म पर वसंत उत्सव की यात्रा के दौरान कुल 29.8 करोड़ टिकट बिके
बीजिंग, 20 फरवरी (आईएएनएस)। चीन स्टेट रेलवे ग्रुप कंपनी के अनुसार, 20 फरवरी को राष्ट्रीय रेलवे प्रणाली द्वारा 1.5 करोड़ यात्रियों के परिवहन का अनुमान है, जिसके लिए 1,469 अतिरिक्त यात्री ट्रेनों की योजना बनाई गई है। 19 फरवरी को राष्ट्रीय रेलवे प्रणाली ने 1 करोड़ 35 लाख 39 हजार यात्रियों को सेवा दी, और परिवहन सुरक्षित, सुचारू और व्यवस्थित रूप से चला। 20 फरवरी को सुबह 8 बजे तक, प्लेटफार्म 12306 पर वसंत उत्सव की भीड़भाड़ के दौरान कुल 29.8 करोड़ टिकट बिक चुके थे।
देश भर के रेलवे विभाग यात्रियों की भारी भीड़ से निपटने के लिए कई उपाय कर रहे हैं, सड़क-रेलवे समन्वय और सुरक्षा आश्वासन को मजबूत कर रहे हैं और लोगों के लिए यात्रा को अधिक सुविधाजनक, लाभकारी और आनंददायक बनाने तथा यात्रियों के यात्रा अनुभव को बेहतर बनाने के लिए उपाय लागू कर रहे हैं।
चीन स्टेट रेलवे ग्रुप की लानचो रेलवे ब्यूरो ग्रुप कंपनी ने कानसु प्रांतीय मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य अस्पताल के सहयोग से लानचो के पश्चिम रेलवे स्टेशन पर माताओं, शिशुओं और बच्चों के लिए पेशेवर चिकित्सा देखभाल प्रदान करने हेतु एक चिकित्सा सेवा केंद्र स्थापित किया है। चीन स्टेट रेलवे ग्रुप की चिनान रेलवे ब्यूरो ग्रुप कंपनी के यानचोउ रेलवे स्टेशन पर नव वर्ष के फूल खरीदने वाले यात्रियों के लिए एक ग्रीन चैनल और विशेष प्रतीक्षा क्षेत्र खोला गया है, साथ ही सुरक्षा जांच और मार्गदर्शन सेवाएं भी प्रदान की जा रही हैं।
चीन स्टेट रेलवे ग्रुप की छंगतू ग्रुप कंपनी ने चाइना सदर्न पावर ग्रिड के कुइयांग विद्युत आपूर्ति ब्यूरो के सहयोग से शांगहाई-खुनमिंग हाई-स्पीड रेलवे, कुइयांग-नानिंग हाई-स्पीड रेलवे और कुइयांग-कुआंगचो हाई-स्पीड रेलवे जैसी रेलवे लाइनों के साथ बिजली आपूर्ति सुविधाओं का व्यापक निरीक्षण किया, ताकि यात्रियों के लिए बिजली के उपयोग की सुरक्षा को मजबूत किया जा सके।
चीन स्टेट रेलवे ग्रुप की उरुमकी ब्यूरो ग्रुप कंपनी ने अल्ताई स्टेशन पर स्की उपकरण भंडारण क्षेत्र स्थापित किया है और यात्रियों की स्कीइंग यात्राओं को सुगम बनाने के लिए स्की रिसॉर्ट शटल गाइड उपलब्ध कराया।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
डीकेपी/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation






















