Haryana IPS-HPS Transfer: 6 आईपीएस और 22 एचपीएस अधिकारियों के तबादले, अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा, देखें पूरी लिस्ट
दशहरे के मौके पर हरियाणा सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। गृह विभाग ने मंगलवार, 20 अक्टूबर को 6 आईपीएस और 22 एचपीएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। इसमें कई अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है तो कुछ को रिक्त पदों पर तैनाती दी गई है। 6 आईपीएस अधिकारियों में सतीश बालन ,अंशु सिंगला, धीरज कुमार, मोहित हांडा ,उपासना और कुलदीप सिंह का नाम शामिल है।
हरियाणा आईपीएस अधिकारी तबादला सूची
- बी सतीश बालन : वर्तमान में आईजीपी, रेलवे एवं कमांडो, हरियाणा – अब आईआरबी, भोंडसी का भी अतिरिक्त प्रभार
- डॉ. अंशु सिंगला : वर्तमान में डीसीपी, मुख्यालय, गुरुग्राम – अब एसपी, आरटीसी, भोंडसी का भी अतिरिक्त प्रभार
- धीरज कुमार : वर्तमान में एसपी, पीएचक्यू, पंचकूला – अब एआईजी ट्रेनिंग, पीएचक्यू के साथ एसपी, एचएसएन सीबी(एच) का भी अतिरिक्त प्रभार
- मोहित हांडा : वर्तमान में एसपी, एसवी एंड एसीबी(एच) – अब राज्यपाल के एडीसी के साथ एसपी, लोकायुक्त का भी अतिरिक्त प्रभार
- सुश्री उपासना : वर्तमान में एसपी, सीआईडी, अतिरिक्त प्रभार एसपी, एटीएस(एच) – अब एसपी, जींद
- कुलदीप सिंह : वर्तमान में एसपी, जींद – अब एसपी, सीआईडी(एच) के साथ एसपी, एटीएस का भी अतिरिक्त प्रभार
हरियाणा एचपीएस अधिकारी तबादला सूची
- सुश्री नूपुर बिश्नोई : वर्तमान में एसपी, महिला सुरक्षा, पीएचक्यू – अब एआईजी/कल्याण, पीएचक्यू का भी अतिरिक्त प्रभार
- सुश्री पूजा डाबला : वर्तमान में एसपी, आरटीसी, भोंडसी – अब एसपी, एसवी एंड एसीबी(एच)
- अमित बेनीवाल : वर्तमान में डीएसपी, एसवी एंड एसीबी(एच) – अब डीएसपी, हिसार
- जसपाल सिंह : वर्तमान में डीएसपी, बाढड़ा, चरखी दादरी – अब एसीपी, गनौर
- दिनेश कुमार : वर्तमान में डीएसपी, एसवी एंड एसीबी(एच) – अब डीएसपी, लोकायुक्त, हरियाणा
- इन्दीवर : वर्तमान में डीएसपी/एसटीएफ, गुरुग्राम – अब एसीपी, गुरुग्राम (रिक्त पद पर)
- अशोक कुमार : वर्तमान में डीएसपी, प्रथम वाहिनी, अंबाला शहर – अब डीएसपी, प्रथम आईआरबी, भोंडसी
- शमशेर सिंह : वर्तमान में एसीपी, क्राइम, झज्जर – अब डीएसपी, एसटीएफ(एच)
- सतीश कुमार गौतम : वर्तमान में डीएसपी, एसवी एंड एसीबी(एच) – अब एसीपी, पंचकूला
- महाबीर सिंह : वर्तमान में डीएसपी, निलोखेड़ी, करनाल – अब डीएसपी, एसवी एंड एसीबी(एच)
- राजीव कुमार : वर्तमान में डीएसपी, करनाल – अब डीएसपी, फतेहाबाद
- गौरव शर्मा : वर्तमान में डीएसपी, सफीदों, जींद – अब डीएसपी, नारनौल
- संजय कुमार : वर्तमान में डीएसपी, उचाना, जींद – अब डीएसपी, एसवी एंड एसीबी(एच)
- मुकेश कुमार : वर्तमान में डीएसपी, पानीपत – अब डीएसपी, एससीबी(एच)
- विरेंद्र सिंह : वर्तमान में डीएसपी, एचएसईएनबी(एच) – अब डीएसपी, एससीबी(एच)
- अनिल कुमार : वर्तमान में डीएसपी, प्रथम आईआरबी, भोंडसी – अब डीएसपी, हरियाणा महिला पुलिस वाहिनी, सुनारिया, रोहतक
- ऋषि कांत : वर्तमान में डीएसपी, नारनौल – अब डीएसपी, रोहतक
- राकेश कुमार : वर्तमान में डीएसपी, रोहतक – अब डीएसपी, चरखी दादरी
- आर्यन चौधरी : वर्तमान में डीएसपी/पीएचक्यू, अतिरिक्त प्रभार डीएसपी, टेलीकॉम(एच) – अब डीएसपी, टेलीकॉम(एच)
- अजीत सिंह : वर्तमान में डीएसपी, आईटी सेल, पीएचक्यू – अब डीएसपी, पीएचक्यू का भी अतिरिक्त प्रभार
- धरमबीर सिंह : वर्तमान में डीएसपी, द्वितीय वाहिनी, मधुबन – अब डीएसपी, एसवी एंड एसीबी(एच)
- अनूप सिंह : वर्तमान में डीएसपी, तृतीय एचएपी, हिसार – अब डीएसपी, एसटीएफ(एच)
Haryana IPS-HPS Transfer Order
अशोकनगर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से दो लोगों की मौत, अन्य पांच घायल
अशोकनगर: मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले में अशोकनगर-गुना रोड भीषण हादसा हो गया। सेजी गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार, मृतक रिश्ते में चचेरे भाई बताये गये हैं। दोनों ही बाइक से सोमवार रात को देवी दर्शन के लिये गये थे। तभी रास्ते में तेज रफ्तार दो ट्रकों ने टक्कर मार दी और हादसे में सेजी पठार निवासी दीपु पुत्र कैलाश आदिवासी और राजा पुत्र सुरेश आदिवासी की मौत हो गई। वहीं, हादसे के बाद दोनों ट्रक चालक वाहन मौके पर छोड़कर भाग गए। पुलिस ने दोनों ट्रकों को थाने में रखवा दिया है।
दो लोगों की मौत, अन्य पांच लोग घायल
जानकारी के अनुसार, अशोकनगर की ओर से दो ट्रक तेज रफ्तार में जा रहे थे। आगे चल रहे ट्रक ने युवकों की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक ट्रक के अगले हिस्से में फंस गई। एक युवक बाइक के साथ करीब 150 फीट तक घिसटता चला गया, जबकि दूसरा ट्रक के पिछले पहियों के बीच फंस गया। इसी दौरान ट्रक की चपेट में दो अन्य बाइकें भी आ गईं। हादसे में कुल पांच लोग घायल हुये।
हादसे में घायल लोगों की पहचान
हादसे में घायल हुये लोगों की पहचान भी हो चुकी है। दमोह के छपराई निवासी परमाल अहिरवार और श्रीबाई अहिरवार के अलावा गुना जिले के विजयपुर निवासी विनोद सपेरा, भरत सपेरा और मुकेश सपेरा घायल हुये हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए शाढ़ौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां सभी का इलाज जारी है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News





