Responsive Scrollable Menu

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया की मजबूत कड़ी बने ये 3 खिलाड़ी, एक ने 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी

T20 World Cup 2026: भारतीय टीम का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप स्टेज के मुकाबले खत्म हो चुके हैं. टीम इंंडिया अब सुपर-8 में अपना मुकाबला खेलेगी. सुपर-8 में भारत का सामना साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे से होगा. टीम इंडिया अब तक इस टूर्नामेंट में अजेय रही है. भारत ने अपने चारों में जीत हासिल किया है, जिसमें सभी खिलाड़ियों का योगदान रहा, लेकिन चलिए उन 3 भारतीय खिलाड़ियों की बात करते हैं, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. 

ईशान किशन

भारतीय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाद ईशान किशन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. जबकि ओवरऑल तीसरे नंबर पर हैं. ईशान किशन ने अब तक इस टूर्नामेंट में 4 मैचों की 4 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए कुल 176 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए हैं. ईशान 44 की शानदार औसत और 202.29 की बेहतरीन स्ट्राइक रेट से बन बनाए हैं. अब आगे भी ईशान से टीम इंडिया को ऐसा ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

सूर्यकुमार यादव

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले खराब फॉर्म से जूझ रहे थे, लेकिन भारतीय कप्तान ने वर्ल्ड कप में शानदार वापसी की. सूर्या ने पहले ही मैच में 84 रनों की नाबाद तूफानी पारी खेली थी. इसके बाद सूर्या बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन उन्होंने हर मैच में 30 से ज्यादा रन बनाए. सूर्यकुमार यादव अब तक इस टूर्नामेंट में 4 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 164 रन बनाए हैं. उन्होंने इस टूर्नामेंट में ईशान के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. जबकि ओवरऑल 8वें नंबर पर हैं. 

वरुण चक्रवर्ती

भारतीय स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने भी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन रहा है. वो इस टूर्नामेंट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. जबकि ओवरऑल दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने हर मैच में कम से कम एक विकेट जरूर लिया है. वरुण चक्रवर्ती अब 4 मैचों में गेंदबाजी करते हुए कुल 9 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. उन्होंने 5.17 की बेहतरीन इकॉनामी से गेंदबाजी की है. टीम इंडिया के आगे के मैचों में वरुण चक्रवर्ती अहम साबित हो सकते हैं. 

यह भी पढ़ें:  शिखर धवन ने शेयर की संगीत की तस्वीरें, गोल्डन लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं मंगेतर सोफी

Continue reading on the app

10वीं या 12वीं का पेपर हो गया है मिस, तुरंत करें ये काम; तभी मिलेगा दोबारा एग्जाम देने का मौका

CBSE Compartment Exam Rules 2026: बिहार के मसौढ़ी में मंगलवार को मैट्रिक परीक्षा छूटने के कारण छात्रा ने तनाव में आकर अपनी जान दे दी. नियम बताते हैं कि​ अगर 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा (जैसे CBSE, राज्य बोर्ड आदि) किसी कारण से छूट जाती है तो बच्चे बीमारी, व्यक्तिगत कारण, कोई अन्य मजबूरी पर परीक्षा में दोबारा बैठ सकते हैं. 

लेकिन नियम स्पष्ट हैं छात्र किसी एक या दो पेपर में Compartment, Supplementary Exam (कंपार्टमेंट) अप्लाई करके ऐसा कर सकते हैं लेकिन इसमें सीबीएसई की अनुमति मिलनी अनिवार्य है. स्पष्ट बता दें कुछ मामलों में compartment (या supplementary) exam देने का मौका मिलता है, लेकिन यह कितने पेपर छूटे हैं और किस कैटेगरी में आते हैं पर इस पर भी निर्भर करता है. CBSE ने 2026 से नियम सख्त कर दिए हैं कोई अलग मेकअप एग्जाम नहीं होता लेकिन compartment का मौका मिलता है.

पेपर छूटने पर ये काम तुरंत करें?

- सबसे पहले अपने स्कूल बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट (cbse.gov.in या राज्य बोर्ड साइट) चेक करें.
- Admit Card/Exam Form में Absent दर्ज हुआ है या नहीं देखें.
- स्कूल प्रिंसिपल से बात करें वे बोर्ड से संपर्क करके सलाह दे सकते हैं.
- अगर बीमारी या अन्य कोई मजबूरी थी तो मेडिकल सर्टिफिकेट आदि के साथ आवेदन कर सकते हैं लेकिन ज्यादातर मामलों में री-एग्जाम नहीं मिलता.

1 या 2 पेपर छूट जाएं तो रिजल्ट में पास नहीं माना जाता

जानकारी के अनुसार सीबीएसई में अगर 1 या 2 पेपर छूट जाएं तो रिजल्ट में पास नहीं माना जाता है. इसके अलावा अगर आप एग्जाम वाले दिन Absent रहे या आपके पेपर देने के बाद कम नंबर आए यानी Compartment आई और अगर आपने पहली मुख्य परीक्षा में कम से कम कुछ सब्जेक्ट दिए हैं तो आगे के विकल्प मिल सकते हैं.

अगर 3 या ज्यादा पेपर छूट गए तो आप Essential Repeat कैटेगरी में आते हैं

अगर 3 या ज्यादा पेपर छूट गए तो आप Essential Repeat कैटेगरी में आते हैं. ऐसे में आपको दूसरी बोर्ड परीक्षा जो अब 10वीं में दो बार होती है में बैठने की अनुमति नहीं मिलती है. आपको अगले साल की मुख्य बोर्ड परीक्षा में दोबारा पूरी परीक्षा देनी पड़ेगी. सीबीएसई नियमों के अनुसार पहली परीक्षा अनिवार्य है. अगर आप पहली मुख्य परीक्षा (फरवरी-मार्च) में बिल्कुल नहीं बैठे तो दूसरी परीक्षा (मई-जून) में सीधे नहीं बैठ सकते.

अधिकतर छात्र Compartment या NIOS चुनकर अपना करियर बचाते हैं

अधिकतर छात्र Compartment या NIOS चुनकर अपना करियर बचाते हैं. वहीं, अगर आप फेल हो गए या कुछ सब्जेक्ट छूट गए या कमजोर रह गए तो आप Compartment या Supplementary Exam (कंपार्टमेंट) भर सकते हैं लेकिन ये केवल 1 या 2 सब्जेक्ट में दिया जा सकता है. इसकी परीक्षा जुलाई या अगस्त में होती है. बता दें कंपार्टमेंट में 10वीं में 1-2 सब्जेक्ट, 12वीं में 1 सब्जेक्ट तक क्लियर करने का मौका मिलता है. इतना ही नहीं पास होने पर मार्कशीट में पास के साथ Compartment क्लियर लिखा रहता है. वहीं, अगर आपको किसी एग्जाम में मार्क्स बढ़ाने हैं तो आप Improvement Exam भी भर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Bihar: ट्रैफिक जाम के कारण मैट्रिक परीक्षा छूटी, छात्रा ने की आत्महत्या 

Continue reading on the app

  Sports

सुपर-8 में इंग्लैंड से हिसाब बराबर करेगी श्रीलंकाई टीम, मैच से पहले दहाड़े फील्डिंग कोच आर श्रीधर

Sri Lankan coach R Sridhar statement on super-8 Match Against England: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में श्रीलंका क्रिकेट टीम सुपर-8 में अपना पहला मैच इंग्लैंड के साथ खेलेगी. विश्व कप से पहले इंग्लैंड ने श्रीलंका को उसके घर में तीन टी20 मैचों की सीरीज में बुरी तरह हराया था, लेकिन फील्डिंग कोच ने आर श्रीधर ने कहा है कि सुपर-8 के लिए श्रीलंकाई टीम पूरी तरह से तैयार है. Sat, 21 Feb 2026 23:55:02 +0530

  Videos
See all

Maithili Thakur Speech: मैथिली ठाकुर का लालू पर बयान.. अब हो रहा वायरल #shorts #maithilithakur #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T19:04:08+00:00

Dehradun Viral Video:Umesh Kumar Kau के समर्थकों ने प्राथमिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल को पीटा #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T18:45:05+00:00

Breaking News: अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने टैरिफ को बढ़ाया | Tariffs | US President News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T18:55:24+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: राहुल के घर बना हंगामे का प्लान..AI समिट में कांग्रेस का कांड ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-21T18:45:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers