Responsive Scrollable Menu

Toxic Teaser: 50 सेकंड में यश की ‘धुरंधर 2’ को खुली चुनौती, ‘टॉक्सिक’ टीजर के 10 फ्रेम देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे!

Toxic Teaser: रॉकिंग स्टार यश की धांसू वापसी हो चुकी है. फर्स्ट लुक के बाद से ही लग रहा था कि टीजर में खूब भौकाल काटेंगे, अब कुछ ऐसा ही हो रहा है. 1 मिनट 55 सेकंड के टीजर में यश का पावरफुल अंदाज देखने को मिला है. एक्शन, स्टोरी, विजुअल्स, बैकग्राउंड स्कोर से लेकर आखिरी नई एंट्री तक, सबकुछ एकदम बवाली है. आइए 'टॉक्सिक' टीजर के 10 बड़े फ्रेम के बारे में आपको बता देते हैं.

Continue reading on the app

एआई से हेल्थकेयर में होगा बदलाव, अरबों लोगों की जिंदगी बेहतर बनाने में निभाएगा अहम भूमिका

नई दिल्ली, 20 फरवरी (आईएएनएस)। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का मतलब डॉक्टरों की जगह लेना नहीं है। एआई चिकित्सकों का समय बचाएगा, सोचने और देखभाल करने का समय देगा। यह बातें दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 में इंडस्ट्री के लीडरों ने कही।

एआई इम्पैक्ट समिट में फिलिप्स के सीईओ रॉय जैकब्स का कहना है कि हेल्थकेयर सेक्टर में एआई का इंसानों पर सबसे ज़्यादा असर हो सकता है। उन्होंने कहा, एआई पहले से ही ज़्यादा बोझ वाले सिस्टम पर दबाव कम कर रहा है। जब हम अब से एक दशक बाद पीछे मुड़कर देखेंगे, तो हेल्थकेयर में एआई को स्क्रीन पर ऑप्टिमाइज़ की गई चीज़ों के लिए याद नहीं किया जाएगा, बल्कि उन अरबों जिंदगियों के लिए याद किया जाएगा जिन्हें इसने बेहतर बनाने में मदद की।”

मेटा के चीफ एआई ऑफिसर अलेक्जेंडर वैंग ने रोज़मर्रा की जिंदगी में एआई के बढ़ते एकीकरण (इंटीग्रेशन) और इसके रास्ते को बनाने में भारत की अहम भूमिका पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा, “हमारा विज़न पर्सनल सुपरइंटेलिजेंस है, जो आपको, आपके लक्ष्यों, आपकी रुचियों को जानता है। इसके साथ ही आप जिस भी काम पर फोकस कर रहे हैं, उसमें आपकी मदद करता है। यह आपकी सेवा करता है, आप कोई भी हों, कहीं भी हों।”

मेटा के चीफ एआई ऑफिसर ने आगे कहा, आपका पर्सनल एआई आपको कितनी अच्छी तरह जानता है? अगर हम इसे जिम्मेदारी से नहीं कर रहे हैं, तो लोग हमें काम पर नहीं रखेंगे। भरोसा, ट्रांसपेरेंसी और गवर्नेंस को मॉडल्स की तरह ही तेज़ी से आगे बढ़ना चाहिए।

किंड्रिल के चेयरमैन और सीईओ मार्टिन श्रोएटर ने कहा, “इनोवेशन असली है। चुनौती तैयारी की है। एआई आज भी इंडस्ट्रियलाइज्ड नहीं है, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेटा, ऑपरेशन्स और लोगों को इसे बड़े पैमाने पर सपोर्ट करने के लिए तैयार रहना चाहिए।”

उन्होंने आगे कहा, “एआई का भविष्य रिसर्च लैब्स या बोर्डरूम में तय नहीं होगा। यह इस बात से तय होगा कि यह उन सिस्टम्स में कितने भरोसे और ज़िम्मेदारी से जुड़ा है जिन पर समाज हर दिन निर्भर करता है।”

श्नाइडर इलेक्ट्रिक के ग्लोबल सीईओ ओलिवियर ब्लम ने एआई और ग्लोबल एनर्जी ट्रांज़िशन के बीच गहरे संबंध पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “एआई का मतलब है ज्यादा कंप्यूट, ज्यादा कंप्यूट का मतलब है अधिक एनर्जी। हम ग्लोबल एनर्जी सिस्टम पर पड़ने वाले दबाव को कम नहीं आंक सकते। इसके साथ ही उन्होंने एफिशिएंसी के लिए एआई की बदलाव लाने की क्षमता की ओर भी इशारा किया।

--आईएएनएस

ओमप्रकाश/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

VIDEO: जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों का ये डांस नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा

नई दिल्ली.रणजी ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया. सेमीफाइनल में जम्मू-कश्मीर ने बंगाल को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है. यह ऐतिहासिक उपलब्धि जम्मू-कश्मीर को 67 साल में पहली बार मिली है.जम्मू-कश्मीर ने रणजी ट्रॉफी में कमाल कर दिया. आकिब नबी डार के दमदार प्रदर्शन की बदौलत जम्मू-कश्मीर ने रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में बंगाल को 6 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है. जम्मू-कश्मीर की टीम पहली बार रणजी ट्रॉफी फाइनल में पहुंची है. प्लेयर ऑफ द मैच आकिब नबी डार ने पहली पारी में 5 और दूसरी पारी में 4 विकेट झटके. एक शांत और अनुशासित प्रदर्शन करते हुए जम्मू और कश्मीर की टीम ने एक मजबूत बंगाल टीम के खिलाफ यादगार जीत दर्ज करने के लिए लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया. यह ऐतिहासिक उपलब्धि जम्मू और कश्मीर में क्रिकेट के विकास और प्रगति में एक निर्णायक क्षण का प्रतीक है. Fri, 20 Feb 2026 19:42:57 +0530

  Videos
See all

Chandra Grahan 2026: होली पर चंद्र ग्रहण, इन राशियों पर पड़ेगा बुरा प्रभाव! | Lunar Eclipse | N18P #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T15:15:05+00:00

Mahabahas Debate: जहां दुनिया के मेहमान...वहां उपद्रव का क्या काम?|Congress Protest in AI Summit| SP #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T15:07:36+00:00

BJP IT Cell Paid Trend Brings Shame To Modi | Congress Undresses At AI Summit | Ajeet Bharti LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T15:08:21+00:00

America Iran War Live Update: खामेनेई का ट्रंप को 10 दिन का अल्टीमेटम! | Trump | Khamenei |US attack #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-20T15:01:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers