Responsive Scrollable Menu

धार के नागदा-गुजरी मार्ग पर आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, दो की जान गई, दो की हालत नाजुक

मध्य प्रदेश के धार जिले में मंगलवार दोपहर एक बहुत ही दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नालछा थाना इलाके के नागदा-गुजरी मार्ग पर स्थित सलकनपुर फाटे के पास दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दो लोगों ने मौके पर ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया।

धार से मानपुर और मांडव से धार आ रही थीं दोनों बाइकें

धार के मगजपुरा निवासी भगवान लश्करी और त्रिमूर्ति नगर निवासी ललित सेंडगे अपनी बाइक से मानपुर की तरफ जा रहे थे। ठीक उसी समय मांडव की तरफ से धार की ओर दूसरी बाइक आ रही थी, जिस पर बिलोदा निवासी प्रवीण और रोहित सवार थे। सलकनपुर फाटे के पास दोनों गाड़ियां इतनी रफ्तार में थीं कि चालकों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

ललित और प्रवीण की मौके पर ही हुई मौत

आमने-सामने की इस तेज टक्कर में ललित सेंडगे और प्रवीण की शरीर पर गंभीर चोटें आने की वजह से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर भगवान लश्करी और रोहित बुरी तरह जख्मी हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए तुरंत धार जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।

जीजा के घर और ससुराल जाने के लिए निकले थे सभी

दोनों मृतक बिलोदा गांव से धार में अपने जीजा के घर आने के लिए निकले थे। वहीं घायल भगवान लश्करी के परिजनों ने जानकारी दी कि वे धार से अपने ससुराल मानपुर जा रहे थे। सफर के दौरान अचानक सलकनपुर फाटे के पास यह भयानक हादसा हो गया, जिससे दोनों परिवारों में मातम पसर गया है।

जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम

हादसे के बाद पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को जिला अस्पताल के मर्चुरी हाउस में रखवा दिया है, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और वे अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है।

Continue reading on the app

एनडीपीएस के कैदी की करतूत: सिर पर लगाई टोपी में छुपा रखी थीं नशीली गोलियां, चेकिंग के दौरान हुआ खुलासा

मध्य प्रदेश की कनावटी (नीमच) जिला जेल में सुरक्षा को धता बताकर नशा तस्करी का एक अनोखा मामला सामने आया है। राजसमंद से ट्रांसफर होकर आए एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के एक शातिर कैदी ने सिर पर पहनने वाले टोपी (कैप) की सिलाई में नशीली गोलियां छुपा रखी थीं। हालांकि, जेल में प्रवेश से पहले कड़ी निगरानी और तलाशी के दौरान मुस्तैद जेल प्रहरियों ने इस साजिश को नाकाम कर दिया।

तलाशी में खुला राज, सिलाई के अंदर मिलीं गोलियां

जानकारी के अनुसार, एनडीपीएस मामले में विचाराधीन कैदी श्रवण (पिता रतनलाल जाट) को हाल ही में पुलिस सुरक्षा के बीच राजसमंद जेल से नीमच शिफ्ट किया गया था। जेल मैनुअल के तहत जब उसकी बारीकी से तलाशी ली गई, तो प्रहरियों को उसके टोपे की बनावट कुछ संदिग्ध लगी। शक होने पर जब टोपे की सिलाई खोली गई, तो उसके अंदर से 2 नशीली गोलियां बरामद हुईं।

भूख हड़ताल की फैलाई झूठी अफवाह

जेल के अंदर नशा ले जाने की इस घटना के बाद परिसर में हड़कंप मच गया। इस बीच माहौल बिगाड़ने और दबाव बनाने के लिए यह सनसनीखेज अफवाह भी फैलाई गई कि जेल में 5 कैदियों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि, जेल प्रबंधन ने इसे कोरी अफवाह बताते हुए तत्काल खारिज कर दिया।

हाई-सिक्योरिटी बैरक में शिफ्ट, की गई कार्रवाई

नशीली गोलियां मिलने के बाद जेल प्रशासन ने सख्त एक्शन लिया है। आरोपी कैदी श्रवण और उसके संदिग्ध साथियों को तुरंत अलग-अलग हाई-सिक्योरिटी बैरकों में शिफ्ट कर दिया गया है। साथ ही इन बंदियों को जेल नियमों के उल्लंघन का दोषी मानते हुए दण्डित किया गया है। इस मामले की पुष्टि करते हुए जिला जेल अधीक्षक एनएस राणा ने बताया कि कैदी के पास से नशे की दो गोलियां बरामद की गई हैं। जेल प्रशासन अब कैदियों के इस नेटवर्क और उनकी हर गतिविधि पर पैनी नजर रख रहा है।

कमलेश सारड़ा की रिपोर्ट 

Continue reading on the app

  Sports

Asian Para Games: 6 साल की उम्र में कटा था हाथ, अब एशियन पैरा गेम्स में उड़ाया गर्दा, 2 गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

Nishad Kumar: भारतीय पैरा एथलीट निषाद कुमार ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में दो गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है. वो एक ही एडिशन में दो गोल्ड मेडल जीतने वाले भारत के तीसरे एथलीट बन गए हैं. Tue, 20 Oct 2026 19:02:59 +0530

  Videos
See all

PM Modi Dussehra Speech: दिल्ली में दशहरे के अवसर पर पीएम मोदी का बड़ा बयान! | Latest News| Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T14:16:28+00:00

Ritu Barala Case: कांग्रेस का अल्टीमेटम, रातभर धरने पर बैठे रहे गोविंद सिंह डोटासरा |Delhi Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T14:15:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers