Responsive Scrollable Menu

बाबर आजम 34 रन बनाकर आउट:पाकिस्तान का स्कोर 100 रन पार, 4 विकेट गंवाए; जो रूट 8,000 वनडे रन से 97 रन दूर

रावलपिंडी में इंग्लैंड के खिलाफ ट्राई सीरीज के दूसरे वनडे में पाकिस्तान ने 23 ओवर के बाद 4 विकेट पर 106 रन बना लिए हैं। बाबर आजम 34 रन बनाकर आउट हुए। साद बेग और हसन नवाज नाबाद हैं। इंग्लैंड की ओर से विल जैक्स, गस एटकिंसन, सन्नी बेकर और आदिल राशिद को 1-1 विकेट मिला। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। वहीं, इंग्लैंड के जो रूट 8,000 वनडे रन पूरे करने से 97 रन दूर हैं। वे इस मुकाम तक पहुंचने वाले पहले इंग्लिश खिलाड़ी बन सकते हैं। रूट इंग्लैंड के सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज रूट ने वनडे में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 195 मैचों में 7,903 रन बनाए हैं। उनके नाम 20 शतक और 48 अर्धशतक हैं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 166 रन है। इंग्लैंड के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में पूर्व वर्ल्ड कप विजेता कप्तान इयोन मॉर्गन दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 225 मैचों में 6,957 रन बनाए हैं, जिसमें 13 शतक शामिल हैं। जोस बटलर इस सूची में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 204 मैचों में 5,678 रन बनाए हैं और 11 शतक लगाए हैं। इस साल शानदार फॉर्म में रूट रूट ने इस साल वनडे की 9 पारियों में 114.60 की औसत से 573 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 88.01 रहा है। उन्होंने एक शतक और पांच अर्धशतक लगाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 111 रन है। रूट ने 2025 में भी वनडे में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 15 वनडे और पारियों में 57.71 की औसत से 808 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 95.50 रहा था। उन्होंने तीन शतक और चार अर्धशतक लगाए थे।

Continue reading on the app

लखनऊ के जबरा फैन से मिले हार्दिक पंड्या:2 महीने से पैदल ट्रैवल कर रहा था, पंड्या मिले तो बताई अपनी कहानी

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या अपने जबरा फैन पर प्यार लुटाते और उसकी मदद करते नजर आ रहे हैं। लखनऊ के मोहनलालगंज के रहने वाले रवि कुमार ने पसंदीदा क्रिकेटर से मिलने के लिए दो महीने तक ट्रैवल किया। आखिरकार रवि की मुलाकात हार्दिक से हो गई। हार्दिक ने उसे मदद का भरोसा दिया है। हार्दिक से मिलने का रवि का सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं था। रवि के मुताबिक, करीब दो महीने पहले वह हार्दिक की एक झलक पाने की उम्मीद में लखनऊ से मुंबई पहुंचा था, लेकिन तब मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बावजूद उसने हार नहीं मानी और वह मुंबई से बेंगलुरु तक पहुंच गया। आखिरकार, पैदल करीब 2400 किलोमीटर चलने के बाद बेंगलुरु एयरपोर्ट के पास उसकी यह लंबी तलाश पूरी हुई और उसकी मुलाकात हार्दिक पंड्या से हो गई। रवि ने बताया कि हार्दिक ने उसे घर लौटने के लिए 19 तारीख का फ्लाइट टिकट भी दिलवाया था, लेकिन बदकिस्मती से एयरपोर्ट जाते वक्त रास्ते में उसका टिकट कहीं गिर गया। जब भावुक हो गए हार्दिक पंड्या मुलाकात के दौरान जब हार्दिक ने रवि के संघर्ष और उसकी जिंदगी की कहानी सुनी, तो वह बेहद भावुक हो गए। एक बड़े भाई की तरह उन्होंने तुरंत अपने मैनेजर को बुलाकर रवि के लिए फ्लाइट के टिकट का दोबारा इंतजाम करने का निर्देश दिया। इतना ही नहीं, हार्दिक ने अपनेपन के साथ रवि से पूछा कि अगर उसे किसी और चीज की भी जरूरत है, तो वह बेझिझक बता सकता है। हार्दिक का यह सादगी भरा अंदाज सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत रहा है। संघर्षों से भरी है रवि की जिंदगी रवि कुमार की निजी जिंदगी शुरू से ही कठिनाइयों से भरी रही है। उन्होंने बताया कि जब वह महज दो साल के थे, तभी उनके माता-पिता का साया सिर से उठ गया था। वर्तमान में उनके परिवार में एक बड़ा भाई, भाभी और एक शादीशुदा बहन हैं। रवि के दिल में पिछले 6 सालों से हार्दिक पंड्या के प्रति दीवानगी है। शुरुआती दिनों में उनके पास खुद का मोबाइल तक नहीं था, इसलिए वह दूसरों के फोन से मिन्नतें कर हार्दिक के मैच देखा करते थे। बाद में उन्होंने दिन-रात मजदूरी करके पैसे जोड़े और सिर्फ हार्दिक के वीडियो और मैच देखने के लिए मोबाइल फोन खरीदा था। पंड्या ने घर दिलाने का किया वादा फिलहाल रवि अपने परिवार के साथ लखनऊ के मोहनलालगंज में एक किराए के मकान में रहते हैं। बातचीत के दौरान जब रवि ने अपनी आर्थिक तंगी और खुद की छत न होने का दर्द साझा किया, तो हार्दिक पंड्या ने अपनी दरियादिली दिखाते हुए उसे घर दिलाने का भी वादा किया है। मैदान के बाहर हार्दिक पंड्या की इस इंसानियत और बड़े दिल की अब चारों तरफ तारीफ हो रही है और उनका यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Continue reading on the app

  Sports

अभिषेक शर्मा से लेकर सीफर्ट तक... 3 खिलाड़ी, जो भारत-न्यूजीलैंड सीरीज में अकेले पलट सकते हैं बाजी

3 players can Game Changers: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्टूबर 2026 से क्राइस्टचर्च में पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज हो रहा है. दोनों टीमों के बीच अब तक हुए 29 मुकाबलों में भारत ने 14 और न्यूजीलैंड ने 13 मैच जीते हैं. इस सीरीज में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर के शानदार फॉर्म, विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा की आक्रामक बल्लेबाजी और कीवी स्टार टिम सीफर्ट के हालिया प्रदर्शन पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी. ये तीनों खिलाड़ी अकेले अपने दम पर बाजी पलटने का दम रखते हैं. Wed, 21 Oct 2026 18:24:39 +0530

  Videos
See all

Operation Zakir Naik:रिजीम चेंज करना चाहता है जाकिर नाइक? | BJP | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-21T13:14:44+00:00

Operation Zakir Naik: सरकार बदलने का जाकिर को क्यों है इंतजार? | BJP | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-21T13:13:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers