यूरिक एसिड कम करने के लिए अपनाएं 5 घरेलू नुस्खे, जल्द मिल जाएगी राहत ! गाउट का नहीं रहेगा डर
Tips To Reduce High Uric Acid: हाई यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए प्यूरीन वाले फूड्स से दूरी बनानी चाहिए. पर्याप्त पानी पीना, शराब से दूरी रखना और वजन संतुलित रखने से भी राहत मिल सकती है. फाइबर और विटामिन C से भरपूर डाइट का सेवन करने से भी यूरिक एसिड कम करने में मदद मिल सकती है. अपनी लाइफस्टाइल में भी जरूरी सुधार करना चाहिए.
Richa Chadha Trolled: मैक्रों संग मुलाकात के बाद ट्रोल हुईं ऋचा चड्ढा, इंस्टा स्टोरी में दिया जवाब
Richa Chadha Trolled: मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन और फर्स्ट लेडी ब्रिजिट मैक्रों ने भारत के कुछ प्रमुख फिल्मकारों और एक्टर्स से मुलाकात की। इस दौरान अनिल कपूर, जोया अख्तर, मनोज बाजपेयी और ऋचा चड्ढा भी मौजूद रही।
इस बैठक का उद्देश्य भारत-फ्रांस के बीच सिनेमा और सांस्कृतिक सहयोग को बढ़ाना था। लेकिन ऋचा को इस इवेंट में शामिल होने की वजह से ट्रोलिंग झेलनी पड़ी। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने एक्ट्रेस पर निशाना साधते हुए तरह-तरह के कमैंट करे। अब ऋचा ने इस पर चुप्पी तोड़ते हुए ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया हैं।
ट्रोलिंग पर ऋचा ने किया रिएक्ट
ऋचा चड्ढा को सोशल मीडिया पर उनकी राजनीतिक विचारधारा और मुखर राय के चलते ट्रोल किया गया। कई यूजर्स ने उन्हें राष्ट्रपति से मिलने की वजह से निशाना बनाया। लेकिन ऋचा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर करारा जवाब दिया। उन्होंने लिखा, "अगर किसी को किसी और से मिलने का निमंत्रण आपको जलन से लूज मोशन होने लगते है, याद रखें कि जलन ही ईर्ष्या की निशानी है। बेहतर करो, अपनी तरक्की पर ध्यान दो।"
यह भी पढ़े - ₹9 करोड़ कर्ज में राजपाल यादव को बॉलीवुड से मिली मदद पर कोई हमदर्दी नहीं! बोले- 'मुझे सहानुभूति नहीं चाहिए'
नई फिल्म परियोजनाओं पर चर्चा हुई
ऋचा ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में बताया कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य भारत-फ्रांस के बीच सिनेमा और सांस्कृतिक सहयोग को बढ़ाना था। उन्होंने बताया कि उनकी फिल्म ‘Masaan’, हालिया फिल्मों ‘Girls Will Be Girls’ (2024) और ‘All We Imagine as Light’ (2024) का उदाहरण देते हुए कहा कि इन सहयोगों से इंडिपेंडेंट सिनेमा की ग्लोबल पहुंच बढ़ सकती है।
ऋचा ने बताया कि राष्ट्रपति मैक्रों "सबसे युवा राष्ट्रपति" होने के बावजूद समस्याओं को हल करने पर ध्यान दे रहे थे। उन्होंने कहा कि "वह सिर्फ सुन नहीं रहे थे, बल्कि समाधान खोज रहे थे।"
सिनेमा में नए अवसर
ऋचा ने बताया कि कान्स में प्रीमियर होने के बावजूद फिल्म ‘Agra’ को भारत में सीमित रिलीज मिली। उन्होंने कहा कि ग्लोबल स्तर पर थिएटर जाने वालों की संख्या घट रही है, लेकिन सिनेमा देखने के नए तरीके बढ़ रहे हैं। इस लिहाज से डिस्ट्रीब्यूशन के नए मॉडल की जरूरत है।
ऋचा का मानना है कि भारत-फ्रांस सहयोग आगे बढ़ाने से बेहतर कहानी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय सिनेमा की पहुंच बढ़ सकती है।
यह भी पढ़े - ‘Kohrra 2’ के निर्माता सुदीप शर्मा का खुलासा: कहा - 'SRK और अमिताभ के साथ काम करने की ख्वाइश नहीं', जानिए क्या है वजह…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Haribhoomi
















.jpg)








