प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन 'एआई फॉर ऑल' से समावेशी विकास को मिलेगा बढ़ावा : इंडस्ट्री लीडर्स
नई दिल्ली, 19 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन एआई फॉर ऑल से समावेशी विकास को बढ़ावा मिलेगा। यह बयान इंडस्ट्री लीडर्स की ओर से इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के चौथे दिन दिया गया।
समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए बुल इंडिया के प्रमुख अरविंद बजाज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन एआई के बारे में बिल्कुल सही है। दुनिया एक्सक्लूसिव एआई पर बात कर रही है। वहीं, हम एआई फॉर ऑल के लेकर बातचीत कर रहे हैं। इससे समावेशी विकास को बढ़ावा मिलेगा।
जेडवाईपीएल होल्डिंग्स के नजारी मसरूर ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का विजन काफी स्पष्ट है। उनका मानना है कि वैश्विक दक्षिण को एआई के विकास में अग्रणी बनाना है। हम ताजिकिस्तान प्रतिनिधिमंडल के हिस्से के रूप में यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रधानमंत्री द्वारा लिए गए निर्णयों का समर्थन हो।
रामलक्ष्मण ग्रुप के राम लक्ष्मण प्रसाद रिमल ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा, पूरी दुनिया में एआई का विकास तेजी से हो रहा है और ग्लोबल साउथ में भारत एआई में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। साथ ही, कहा कि हम भारत में एआई सिस्टम के डेटा को बेहतर बनाना चाहते हैं, इसलिए यहां भाग लेना बहुत दिलचस्प है।
इसके अतिरिक्त, फिलिप्स के सीईओ रॉय जैकब्स ने बताया कि एआई पूरी दुनिया में बड़ा बदलाव ला सकता है।
आईएएनएस से जैकब्स ने कहा कि मुझे लगता है कि एआई वास्तव में स्वास्थ्य सेवा को व्यापक पहुंच प्रदान करने का एक बहुत बड़ा माध्यम है। एआई के मार्गदर्शन में आम लोग भी स्वास्थ्य सेवा का विभिन्न तरीकों से उपयोग कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, हमने ल्यूमिफाई विकसित किया है, जो एक हैंडहेल्ड अल्ट्रासाउंड डिवाइस है जिसे आम लोग भी इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि इसमें निदान के हर चरण में एआई का मार्गदर्शन मिलता है।
फ्रांस में कैपजेमिनी में डेटा और एआई में वरिष्ठ सलाहकार, रोमेन खलीफा ने कहा कि यह एक अच्छा अवसर है। हमें यहां अलग-अलग कंपनियों के लोगों से मिलने का अवसर प्राप्त हुआ है और हम यहां अलग कल्चर का अनुभव कर रहे हैं और यह हमारे लिए एक अच्छा अवसर है।
नई दिल्ली स्थित इटली दूतावास के आर्थिक एवं इनोवेशन विभाग की प्रमुख अन्ना रफिनो कहा, यहां कुछ इटली की कंपनियां भी एआई शिखर सम्मेलन में भाग लेने आई हैं। मुझे लगता है कि भारत के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वह इस क्षेत्र में मौजूद सभी अवसरों को प्रदर्शित करे। एआई भविष्य का क्षेत्र है और निश्चित रूप से यह एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें आगे काफी कार्य किया जाना है।
--आईएएनएस
एबीएस/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
T20 World Cup 2026 में ऑस्ट्रेलिया के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद इस क्रिकेटर का करियर खत्म, नहीं खेलेगा अगला वर्ल्ड कप
T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के टी20 वर्ल्ड कप 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कई खिलाड़ियों पर तलवार लटक गई है. इनमें से सबसे ऊपर ऑस्ट्रेलिया के एक स्टार ऑलराउंडर भी है, जिसने अब तक टीम के लिए कई बार अहम मौकों पर टीम को अकेले अपने दम पर जीत दिलाई है, लेकिन अब इस खिलाड़ी के करियर का अंत लगभग तय माना जा रहा है. इस ऑलराउंडर का प्रदर्शन भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में काफी खराब रहा है.
इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर का करियर खत्म
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का ये स्टार ऑलराउंडर कोई और नहीं बल्कि ग्लेन मैक्सवेल है, जिनका क्रिकेट करियर लगभग खत्म मना जा रहा है. 37 वर्षीय मैक्सवेल के टी20 करियर का अंत माना जा रहा है. वो ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की मेजबानी में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2028 में हिस्सा नहीं लें पाएंगे. ऐसा पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर का मानना है.
रिकी पोंटिंग ने मैक्सवेल पर दिया बड़ा बयान
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया को 2003 और 2007 में चैंपियन बनाने वाले कप्तान रिकी पोंटिंग ने ग्लेन मैक्सवेल को लेकर बड़ा बयान दिया है. पोटिंग ने आईसीसी से बात करते हुए कहा, 'मुझे नहीं लगता कि ग्लेन मैक्सवेल 2028 टी20 वर्ल्ड कप खेलेंगे. मुझे ऐसा लग रहा है कि उनका करियर खत्म होने वाला है'.
Ricky Ponting said, "I don't think Glenn Maxwell will play the 2028 T20 World Cup. it looks to me like his career is coming towards an end". (ICC). pic.twitter.com/m2adVRVxKj
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) February 19, 2026
सिर्फ आयरलैंड से जीत पाई ऑस्ट्रेलिया
रिकी पोंटिंग जैसे दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर का इस तरह का बयान ग्लेन मैक्सवेल के फैंस को हैरान कर सकता है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया ने अब तक 3 मैच खेले हैं. इसमें से उसे 2 मैचों में हार मिली है, जबकि सिर्फ 1 मैच में टीम को जीत मिली है.
ऑस्ट्रेलिया को जिम्बाब्वे और श्रीलंका ने हराया था. ऑस्ट्रेलिया इस बार सिर्फ आयरलैंड के खिलाफ जीत पाई थी. वो ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई है. टीम के लिए मैक्सवेल ने सिर्फ 3 मैचों में 62 रन बनाए.
ये खबर भी पढ़ें : WI vs ITA: इटली ने मैच हारकर भी जीता सबका दिल, वेस्टइंडीज ने 42 रन से जीतकर किया लीग स्टेज का अंत
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation





















