Responsive Scrollable Menu

AI Summit 2026: क्या भारत में बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया? पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों की चर्चा के बाद अटकलें तेज

AI Impact Summit 2026: दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में कहा कि वे उम्मीद करते हैं कि भारत भी बच्चों के लिए सोशल मीडिया को प्रतिबंधित करने की दिशा में कदम उठाएगा।

मैक्रों ने स्पष्ट कहा, "बच्चों की सुरक्षा करना केवल रेगुलेशन नहीं, बल्कि सभ्यता का कार्य है।" उन्होंने घोषणा की कि फ्रांस 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन करने जा रहा है और वे चाहते हैं कि भारत भी इस 'ग्लोबल सेफ्टी क्लब' का हिस्सा बने।

पीएम मोदी का रुख: 'एआई और डिजिटल स्पेस हो फैमिली-गाइडेड'
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधे तौर पर 'बैन' शब्द का इस्तेमाल तो नहीं किया, लेकिन उन्होंने बच्चों की सुरक्षा को लेकर अपनी गंभीर चिंता जाहिर की। पीएम मोदी ने कहा कि जिस तरह स्कूल का पाठ्यक्रम (Syllabus) बच्चों की उम्र देखकर तय किया जाता है, वैसे ही डिजिटल और एआई स्पेस को भी 'चाइल्ड-सेफ' और 'फैमिली-गाइडेड' होना चाहिए।

उनके इस बयान को भविष्य में आने वाले कड़े नियमों के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। पीएम ने जोर दिया कि तकनीक का भविष्य तभी उज्ज्वल है जब हमारे बच्चे सुरक्षित हों।

आईटी मंत्रालय की तैयारी और ग्लोबल इम्पैक्ट
भारत में सोशल मीडिया के 75 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ता हैं, जिनमें किशोरों की संख्या काफी बड़ी है। आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पहले ही संकेत दिया है कि सरकार सोशल मीडिया कंपनियों के साथ 'गार्डरेल्स' यानी सुरक्षा मानकों पर बातचीत कर रही है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि भारत 15 या 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर कोई पाबंदी या 'पैरेंटल लॉक' जैसे कड़े नियम लागू करता है, तो इसका असर पूरी दुनिया की टेक कंपनियों पर पड़ेगा।

क्या बैन ही एकमात्र समाधान है?
सदन और समिट के भीतर इस बात पर भी चर्चा हुई कि क्या पूर्ण प्रतिबंध (Ban) व्यावहारिक है। राष्ट्रपति मैक्रों ने तर्क दिया कि जो चीजें वास्तविक दुनिया में गैर-कानूनी हैं, उन्हें ऑनलाइन दुनिया में बच्चों के लिए खुला नहीं छोड़ा जा सकता। भारत में भी बढ़ते साइबर बुलिंग और एडिक्शन के मामलों को देखते हुए अभिभावकों और शिक्षाविदों का एक बड़ा वर्ग सोशल मीडिया पर उम्र की पाबंदी (Age Restriction) का समर्थन कर रहा है।

Continue reading on the app

Lawrence Gang: लॉरेंस गैंग की 'लेडी डॉन' को मिला 'मैडम जहर' का नाम, गैंगस्टर बॉबी कबूतर की गर्लफ्रेंड गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सात साल से फरार चल रहे बॉबी कबूतर की गर्लफ्रेंड को भी हिरासत में ले लिया है। उसका नाम खुशनुमा अंसारी उर्फ  नेहा बताया जा रहा है। एक दिन पहले ही बॉबी कबूतर दिल्ली की स्पेशल सेल के हत्थे चढ़ा था। बॉबी कबूतर केवल सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में ही नहीं बल्कि अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग के मामले में भी वांछित था। बहरहाल, पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है।   

मीडिया रिपोर्ट्स में दिल्ली पुलिस के हवाले से बताया गया है कि लॉरेंस गैंग की 'लेडी डॉन' खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा गैंग में लड़कियों को भी शामिल करने के लिए प्रेरित करती थी। उसके आने के बाद से गैंग में लड़कियों की बड़े पैमाने पर एंट्री देखी गई। पिछले साल लेडी डॉन का प्रेमी यानी महफूज उर्फ बॉबी कबूतर दिल्ली पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गया था। 

इसके बाद उसका सारा काम खुशनुमा अंसारी ने संभाल लिया था। यहां तक कि उसके छिपने और गैंग मेंबर्स के बीच भी कम्युनिकेशन की कड़ी बनी रही। इसके अलावा, जांच से पता चला है कि वह लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के लिए ड्रग्स सिंडिकेट ओर हथियारों की सप्लाई में भी सक्रिय पाई गई। लॉरेंस गैंग में ऐसी कितनी महिला लेडी डॉन शामिल हैं, इसकी जांच की जा रही है। 

सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में थी यह भूमिका 

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों की मानें तो महफूज उर्फ बॉबी कबूतर ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए रेकी कर उसकी मूवमेंट और कार्यक्रमों से जुड़ी तमाम जानकारियां हासिल की थी। इसके बाद सभी जानकारियों को हमलावरों के पास पहुंचा, जिसके बाद मई 2022 में सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामले में नाम आने के बाद से बॉबी कबूतर फरार हो गया था। दिल्ली पुलिस उसे पकड़ने के करीब थी, लेकिन वो चकमा देकर फरार हो गया था। अब दिल्ली पुलिस ने बीते कल यानी बुधवार को बॉबी कबूतर को अरेस्ट कर लिया। वहीं उसकी प्रेमिका लेडी डॉन खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा समेत तीन अन्य लोगों को भी अरेस्ट कर पूछताछ शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ेंदिल्ली में बारिश के बाद हवा साफ, ग्रैप 2 की पाबंदियां हटीं
यह भी पढ़ें : लाल किले के पास संदिग्ध गिरफ्तार, खुद को बता रहा था NIA अफसर
यह भी पढ़ें : ख्याला मर्डर... बटनदार चाकू बेचने पर ब्लिंकिट पर केस दर्ज

अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर फायरिंग का मामला 

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, बॉबी कबूतर और उसकी गर्लफ्रेंड की गिरफ्तारी बेहद अहम है। बॉबी कबूतर का नाम अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर फायरिंग के मामले में भी सामने आया था। जांच में पता चला कि बॉबी कबूतर ने ही दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग करने के लिए बदमाशों को स्वयं विदेशी हथियार उपलब्ध कराए थे। दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले दो आरोपी ढेर हो चुके हैं। तीन शूटर्स भी अरेस्ट हो चुके हैं। केवल बॉबी की तलाश थी, लेकिन अब उसे भी अरेस्ट कर लिया गया है। उससे पूछताछ के बाद इस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों के नामों का भी खुलासा होने की उम्मीद है।

Continue reading on the app

  Sports

इंटरनेशनल क्रिकेट में हरमनप्रीत कौर का बड़ा धमाका, वर्ल्ड क्रिकेट में गूंजा भारतीय कप्तान का नाम

Harmanpreet Kaur creates history: हरमनप्रीत कौर सर्वाधिक इंटरनेशनल मैच खेलने वाली महिला खिलाड़ी बन गई हैं. हरमनप्रीत ने यह कारनामा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मनुका ओवल में जारी दूसरे टी20 मुकाबले में किया. यह ऐतिहासिक मैच कौर का भारत के लिए 356वां इंटरनेशनल मुकाबला था, जिसके साथ उन्होंने न्यूजीलैंड की दिग्गज खिलाड़ी सूजी बेट्स के 355 मुकाबले के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. Thu, 19 Feb 2026 20:04:15 +0530

  Videos
See all

Pakistan News: पाकिस्तान की हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया में धोए बर्तन | Pakistan Hockey Team News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T14:40:01+00:00

News Ki Pathshala| Sushant Sinha: AI कितनी नौकरी खा जाएगा, PM Modi के जवाब ने चौंका दिया ? |TNNB #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T14:40:01+00:00

Iran के खिलाफ America की सबसे बड़ी तैयारी #shorts #iran #america #usirantension #usiranconflict #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T14:35:06+00:00

Naravane Book Controversy: General G D. Bakshi ने MM Naravane को लेकर दिया चौकाने वाला बयान #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T14:40:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers