Responsive Scrollable Menu

बांग्लादेश की कमान संभालते ही तारिक रहमान ने दिखाए तेवर, बंद किया भारतीय एयरलाइंस के लिए एयर स्पेस

बांग्लादेश की सरकार ने बकाया भुगतान के मुद्दे पर भारत की बजट एयरलाइन SpiceJet को अपने एयरस्पेस के उपयोग से रोक दिया है. इस फैसले के बाद कोलकाता से गुवाहाटी और इम्फाल जाने वाली कुछ उड़ानों को अब वैकल्पिक और लंबा मार्ग अपनाना पड़ रहा है. एयरस्पेस उपलब्ध न होने के कारण उड़ान समय बढ़ सकता है और ऑपरेशनल लागत पर भी असर पड़ने की आशंका है.

लंबा रूट, बढ़ती लागत

फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, स्पाइसजेट की कुछ उड़ानें बांग्लादेशी हवाई क्षेत्र से बचते हुए चक्करदार मार्ग अपना रही हैं. इससे ईंधन खपत बढ़ने और शेड्यूल पर दबाव पड़ने की संभावना है. हालांकि फिलहाल यात्रियों की यात्रा पर कोई बड़ा व्यवधान सामने नहीं आया है, लेकिन लंबी दूरी के कारण उड़ान अवधि में मामूली बढ़ोतरी देखी जा सकती है.

एविएशन विशेषज्ञों का मानना है कि एयरस्पेस प्रतिबंध एयरलाइंस के लिए महंगा साबित होता है, क्योंकि ईंधन लागत और क्रू ड्यूटी टाइम बढ़ जाता है. पूर्वोत्तर भारत के लिए कोलकाता से जाने वाली उड़ानों में बांग्लादेशी एयरस्पेस रणनीतिक रूप से अहम माना जाता है.

स्पाइसजेट का पक्ष

स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने गुरुवार (19 फरवरी) को कहा कि एयरलाइन संबंधित प्राधिकरणों के साथ नेविगेशन शुल्क और अन्य संचालन से जुड़े मुद्दों पर नियमित संवाद में है. उन्होंने इस स्थिति को उद्योग से जुड़े सामान्य प्रक्रियागत मसलों का हिस्सा बताया और कहा कि समाधान के लिए रचनात्मक तरीके से काम किया जा रहा है.

एयरलाइन ने स्पष्ट किया कि सभी निर्धारित उड़ानें नियमानुसार संचालित की जा रही हैं और यात्रियों को फिलहाल किसी प्रत्यक्ष असुविधा का सामना नहीं करना पड़ रहा है.

बकाया भुगतान पर सस्पेंस

सूत्रों के मुताबिक, बकाया नेविगेशन या अन्य शुल्क का भुगतान लंबित रहने के कारण यह कदम उठाया गया है. हालांकि बकाया राशि कितनी है और कब से लंबित है, इस बारे में आधिकारिक तौर पर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है. एयरलाइन का कहना है कि वह संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है और मामले के समाधान की दिशा में प्रयास जारी हैं.

शेयर बाजार में हलचल

इस घटनाक्रम के बीच बीएसई में दोपहर के कारोबार के दौरान स्पाइसजेट के शेयर में करीब 1 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. कंपनी ने हाल ही में दिसंबर 2025 तिमाही में 269.27 करोड़ रुपये का घाटा भी दर्ज किया था, जिसका कारण बढ़ती परिचालन लागत और एकमुश्त खर्च बताया गया था.

फिलहाल निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि दोनों पक्ष कब तक समाधान निकालते हैं और एयरस्पेस उपयोग पर लगी रोक कितनी जल्द हटती है.

यह भी पढ़ें - चीनी नव वर्ष चीन में मनाना एक नया वैश्विक चलन बना

Continue reading on the app

Ramadan 2026: रमजान में रोजेदार इन 5 चीजों से करें परहेज, वरना टूट जाएगा रोजा और नहीं मिलेगा सवाब

Ramadan 2026: इस्लाम धर्म का सबसे पवित्र रमजान का महीना गुरुवार यानी 19 फरवरी, 2026 से शुरू हो गया. इसी के साथ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रोजा रखना शुरू कर दिया. रमजान हिजरी कैलेंडर का नौवां महीना होता है. इस महीने इस्लाम धर्म के अनुयायी 30 दिनों तक रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं. रोजा की शुरुआत सहरी के साथ होती है जो सूरज निकलने से पहले होती है.

सहरी के समय लोग कोई भी चीज खा सकते हैं और उसके बाद पूरे दिन कुछ भी नहीं खा सकते हैं. जबकि सूर्य के डूबने पर इफ्तार किया जाता है. उसके बाद ही रोजेदार खा-पी सकते हैं. बता दें कि रोजा सिर्फ भूखा-प्यासा रहने का नाम नहीं, बल्कि ये खुदा की इबादत करने और बुरी आदतों से दूर रहने का एक तरीका है. इसीलिए रोजा रखने के कुछ नियम होते हैं. जिन्हें अपनाना हर रोजेदार का फर्ज होता है. अगर इन नियमों का पालन न किया जाए तो रोजा टूट जाता है. तो चलिए जानते हैं ऐसी कौन सी गलतियां हैं जिन्हें करने से रोजा टूट जाता है. और उसके बाद आपको कफ्फारा करना पड़ता है.

रोजा के दौरान भूल से भी ना करें ये काम

1. रोजा के दौरान कभी भी जानबूझकर खाना या कोई भी चीज ना पिएं. ऐसा करने से रोजा टूट जाता है. हालांकि अगर कोई गलती से खा-पी ले तो रोजा नहीं टूटता.

2. इसके अलावा जानबूझकर उल्टी करने से भी रोजा टूट जाता है, लेकिन तबियत खराब होने पर उल्टी हो जाए तो उससे भी रोजा नहीं टूटता है.

3.अगर रोजा के दौरान कोई शारीरिक संबंध बना ले, तो इससे रोजा टूट जाता है. इसी हालत में बाद में रोजे की कजा (मुआवजा) रखने के साथ-साथ कफ्फारा भी करना पड़ता है. हालांकि रोजा के दौरान माथे पर चूमने से रोजा नहीं टूटता.

4. रोजा के दौरान अगर कोई ऐसा इंजेक्शन लगवाता है जिससे शरीर को ताकत मिले तो उससे रोजा टूट जाता है. लेकिन किसी बीमारी के इलाज के लिए इंजेक्शन लिया जाए तो रोजा नहीं टूटता.

5. वहीं अगर किसी महिला को रोजा के दौरान पीरिएड्स शुरू हो जाए तो रोजा टूट जाता है. ऐसे में महिलाएं अपने छूटे हुए रोजे बाद में भी रख सकती हैं.

6. रोजा के दौरान बीड़ी, सिगरेट, हुक्का पीना या पान-गुटखा खाने से भी रोजे को तोड़ देता है. वहीं चोट लगने पर शरीर से खून निकल जाए तो रोजा नहीं टूटता.

7. रोजा के दौरान अगर कोई अगरबत्ती या लोबान का धुआं जानबूझकर सूंघता है, तो रोजा टूट सकता है. लेकिन रोजा के दौरान इत्र लगा सकते हैं.

8. वहीं कुल्ली करते वक्त गलती से पानी गले से नीचे उतर जाए तो रोजा टूट जाता है. उसके बाद उसकी कजा करनी पड़ेगी.

9. रोजा के दौरान ना या कान में दवा या ड्रॉप डालने से भी रोजा टूट सकता है.

10. रोजे के दौरान च्युइंग गम चबाता है या ब्रश करते समय पानी अंदर जाने से रोजा टूट सकता है. रोजे के दौरान ब्रश नहीं करना चाहिए. हालांकि मिस्वाक यानी दांतुन की जा सकती है.

Continue reading on the app

  Sports

ISRO के विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र में इंटर्नशिप का शानदार मौका, जानें कौन कर सकता है आवेदन?

अंतरिक्ष विज्ञान में करियर बनाने का सपना देख रहे छात्रों के लिए एक बड़ा अवसर सामने आया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के प्रमुख केंद्रों में से एक, विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC), ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी विषयों में पढ़ाई कर रहे भारतीय छात्रों के लिए इंटर्नशिप प्रोग्राम की घोषणा की है। यह उन … Thu, 19 Feb 2026 22:40:44 GMT

  Videos
See all

Ye Bharat Ki Baat Hai: Mohan Bhagwat को Arshad Madani को धमकी! | CM Yogi | PM Modi | AI Summit #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T17:04:59+00:00

Congress की Supriya Shrinate ने AI वीडियो डिलीट मामले पर दिया बयान | Politics | BJP | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T17:03:23+00:00

AI Summit 2026 : कोरोना काल में डिजिटल तकनीक ने कैसे मदद की ? | PM Modi | Tech News | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T17:03:24+00:00

'इंसान सिर्फ डाटा पॉइंट ना बन जाएं'- PM Modi #shorts #pmmodi #aisummit #delhi #ai #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T17:05:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers