Responsive Scrollable Menu

'सरकारें मुफ्त पैसे, बिजली या दूसरी सुविधाएं देती रहीं तो इनका खर्च कौन उठाएगा', फ्रीबीज को लेकर SC की सख्त टिप्पणी

फ्रीबीज को लेकर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी सामने सामने आई है. सुप्रीम कोर्ट ने मुफ्त सुविधाओं वाली  योजनाओं को लेकर कहा कि कई राज्यों की सरकारें भारी कर्ज और घाटे में हैं. इसके बाद भी मुफ्त योजनाएं बांटी जा रही हैं. इसके बजाए रोजगार पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है. यह टिप्पणी मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) जस्टिस सूर्यकांत की अगुवाई वाली बेंच ने की है. 

रोजगार पैदा करने पर अधिक जोर देने की जरूरत

सीजेआई सूर्यकांत की अगुवाई वाली बेंच तामिलनाडु की बिजली कंपनी से जुड़े एक केस की सुनवाई कर रही थी.  बिजली कंपनी की ओर से कहा गया कि हमने टैरिफ की दरें पहले ही तय कर दी थीं. बाद में सरकार की ओर से कहा गया कि हमने बिजली को फ्री कर दिया है. इस पर सीजेआई की बेंच ने सख्त टिप्पणी की. बेंच ने कहा कि अगर सरकारें मुफ्त पैसे, बिजली या दूसरी सुविधाएं देती रही तो इनका खर्च कौन उठाएगा? उन्होंने कहा कि आखिर फ्रीबीज का बोझ टैक्स देने वाले लोगों पर पड़ने वाला है. 

Continue reading on the app

Acharya Balkrishna Health Tips: शारीरिक कमजोरी दूर करने के लिए खाएं ये बीज, आचार्य बालकृष्ण ने बताए फायदे

Acharya Balkrishna Health Tips: शारीरिक कमजोरी का मतलब है कि आपका शरीर ऐसी स्थिति में पहुंच गया है कि अब उसमें कुछ भी करने की ऊर्जा नहीं बाकी है. आपका शरीर हर समय थका हुआ रहता है और आप कितना भी आराम कर लें या कितना भी सो ले. आप हमेशा थके हुए रहते हैं और लो एनर्जी फील करते हैं. ऐसे में अगर आप भी कमजोरी का शिकार हो गए है तो पतंजलि के आयुर्वेदाचार्य आचार्य बालकृष्ण के आसान से नुस्खे से अपनी शारीरिक कमजोरी को दूर कर सकते हैं. उन्होंने एक बीज के बारे में बताया है जिसे खाने से शरीर में ऊर्जा बढ़ती है. 

बेजान शरीर में जान फूंक देगा यह नुस्खा

आपके कमजोर शरीर को ताकत देने के लिए आचार्य बालकृष्ण बताते हैं कि आपको चिरौंजी के बीजों का सेवन करना चाहिए. ये बीज इतने फायदेमंद होते हैं कि कुछ ही दिनों में आपका शरीर मजबूत और फूर्ती से भर जाएगा. प्रतिदिन 100 ग्राम चिरौंजी के बीज को आप पीसकर गर्म दूध में मिलाकर लेते हैं तो शरीर बलिष्ठ होता है. आप रोगों से दूर रहते हैं.

 

कमजोर शरीर के लक्षण

  • शरीर कमजोर होने पर आप हमेशा थकान महसूस करेंगे.
  • चक्कर आना या हमेशा सिर घूमना.
  • ध्यान केंद्रित करने में दिक्कत होना.
  • मसल्स में दर्द रहना.
  • सिर में दर्द रहना.
  • स्किन का पीला रंग.
  • भूख में कमी.

कमजोरी दूर करने के कुछ अन्य उपाय

  1. दूध पिएं.
  2. भीगे बादामों का सेवन करें.
  3. प्रतिदिन 1 आंवला खाएं.
  4. मुलेठी खाएं
  5. रोजाना अंडों का सेवन करें.

ये भी पढ़ें- Acharya Balkrishna Health Tips: रूसी से हैं परेशान? आचार्च बालकृष्ण ने बताया नीम का आसान उपाय

Continue reading on the app

  Sports

फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का पोस्टर जारी, छत्रपति शिवाजी महाराज के रोल में दिखेंगे रितेश देशमुख, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता और अब निर्देशक रितेश देशमुख ने अपनी अगली बड़ी परियोजना ‘राजा शिवाजी’ की घोषणा कर दी है, जिसमें वे स्वयं छत्रपति शिवाजी महाराज की ऐतिहासिक भूमिका निभाएंगे। शिव जयंती के पवित्र अवसर पर, रितेश और उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का पहला आधिकारिक पोस्टर साझा किया, जिसमें … Thu, 19 Feb 2026 18:44:40 GMT

  Videos
See all

AAJTAK 2 LIVE | IRAN-AMERICA के बीच ठनी, किसी भी वक्त हो सकता है हमला? | AT2 LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T13:37:40+00:00

लोगों से भरी ट्रेन से टकराया बर्फीला तूफान [When a snowstorm hit a train full of people] #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T13:34:17+00:00

Halla Bol: मैं भारतीय संस्कृति का सम्मान करता हूं- Mohmmad Faiz Khan | BJP | RSS | Anjana Om Kashyap #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T13:42:41+00:00

Halla Bol: UP में संघ के सामने BJP का सरेंडर- Akhilesh Pratap Singh | RSS | Anjana Om Kashyap #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T13:34:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers