Responsive Scrollable Menu

Acharya Balkrishna Health Tips: शारीरिक कमजोरी दूर करने के लिए खाएं ये बीज, आचार्य बालकृष्ण ने बताए फायदे

Acharya Balkrishna Health Tips: शारीरिक कमजोरी का मतलब है कि आपका शरीर ऐसी स्थिति में पहुंच गया है कि अब उसमें कुछ भी करने की ऊर्जा नहीं बाकी है. आपका शरीर हर समय थका हुआ रहता है और आप कितना भी आराम कर लें या कितना भी सो ले. आप हमेशा थके हुए रहते हैं और लो एनर्जी फील करते हैं. ऐसे में अगर आप भी कमजोरी का शिकार हो गए है तो पतंजलि के आयुर्वेदाचार्य आचार्य बालकृष्ण के आसान से नुस्खे से अपनी शारीरिक कमजोरी को दूर कर सकते हैं. उन्होंने एक बीज के बारे में बताया है जिसे खाने से शरीर में ऊर्जा बढ़ती है. 

बेजान शरीर में जान फूंक देगा यह नुस्खा

आपके कमजोर शरीर को ताकत देने के लिए आचार्य बालकृष्ण बताते हैं कि आपको चिरौंजी के बीजों का सेवन करना चाहिए. ये बीज इतने फायदेमंद होते हैं कि कुछ ही दिनों में आपका शरीर मजबूत और फूर्ती से भर जाएगा. प्रतिदिन 100 ग्राम चिरौंजी के बीज को आप पीसकर गर्म दूध में मिलाकर लेते हैं तो शरीर बलिष्ठ होता है. आप रोगों से दूर रहते हैं.

 

कमजोर शरीर के लक्षण

  • शरीर कमजोर होने पर आप हमेशा थकान महसूस करेंगे.
  • चक्कर आना या हमेशा सिर घूमना.
  • ध्यान केंद्रित करने में दिक्कत होना.
  • मसल्स में दर्द रहना.
  • सिर में दर्द रहना.
  • स्किन का पीला रंग.
  • भूख में कमी.

कमजोरी दूर करने के कुछ अन्य उपाय

  1. दूध पिएं.
  2. भीगे बादामों का सेवन करें.
  3. प्रतिदिन 1 आंवला खाएं.
  4. मुलेठी खाएं
  5. रोजाना अंडों का सेवन करें.

ये भी पढ़ें- Acharya Balkrishna Health Tips: रूसी से हैं परेशान? आचार्च बालकृष्ण ने बताया नीम का आसान उपाय

Continue reading on the app

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया की कमजोरी बने ये 2 खिलाड़ी, नहीं किया सुधार तो सुपर-8 से ही होना पड़ेगा बाहर

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में पहुंच चुकी है. अब टीम इंडिया के सामने साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे की चुनौती आने वाली है. साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज दोनों ही टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीम बनकर उभरी हैं. तो वहीं जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया जैसी ताकतवर टीम को हराकर ग्रुप स्टेज से ही बाहर करने में अहम रोल निभाया. अब टीम इंडिया को अगर सुपर-8 में इन 3 टीमों से पार पाना है तो टीम इंडिया के उन दो खिलाड़ियों का चलना जरूरी है, जो इस वर्ल्ड कप में टीम की कमजोरी बने हुए हैं. 

सुपर-8 में अगर टीम इंडिया के ये दो खिलाड़ी अपने प्रदर्शन सुधार नहीं कर पाए तो हो सकता है कि टीम इंडिया को सुपर-8 से हाथ धोना पड़ जाए. इन खिलाड़ियों का लचर प्रदर्शन सुपर-8 से टीम इंडिया की छुट्टी करवा सकता है. ये दोनों खिलाड़ी कौन हैं, आइए इनके बारे में जानते हैं. 

ये 2 खिलाड़ी बने टीम इंडिया की कमजोरी 

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम की कमजोरी अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा बने हुए हैं. अभिषेक के बल्ले से अब तक इस वर्ल्ड कप में एक भी रन नहीं निकला है तो वहीं तिलक वर्मा रंग में नजर नहीं आ रहे हैं. तिलक को हर मैच में अच्छा स्टार्ट मिला है लेकिन वो इसके बावजूद बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं. 

अभिषेक शर्मा को बनाने होंगे रन

भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप में अब तक 3 मैच खेले हैं और वो तीनों मैचों में शून्य पर पवेलियन लौटे हैं. उनके बल्ले से अब तक 1 रन भी नहीं निकला है. टी20 क्रिकेट के नंबर-1 बल्लेबाज को सुपर-8 में बड़े रन टीम इंडिया के लिए बनाने होंगे. अगर वो ऐसा नहीं कर पाए तो टीम इंडिया को इसका भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है. 

तिलक वर्मा को खेलनी होगी लंबी पारी

इंडियन क्रिकेट टीम के लिए नंबर-3 पर बल्लेबाजी कर रहे तिलक वर्मा से भारतीय क्रिकेट फैंस को बड़ी पारी खेलने की उम्मीद होगी. अब तक खेले गए 4 मैचों में वो रंग में नजर नहीं आए हैं. उन्होंने जितनी बॉल खेली हैं उतने ही रन बनाए हैं, जो टी20 क्रिकेट में अच्छी स्ट्राइक रेट नहीं मानी जा सकती है. उन्होंने ज्यादा बॉल खेलकर सेट होने के बाद अपनी विकेट फैंक दिया, जबकि उन्हें लंबी पारी खेलनी चाहिए थी. 

तिलक वर्मा ने अब तक टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 4 मैचों में 26.50 की औसत और 120.45 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 106 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 31 रन रहा है. अब अगर सुपर-8 से पहले तिलक ने अपने प्रदर्शन में सुधार नहीं किया और टीम इंडिया के लिए तेजी से रन नहीं बनाए तो भारतीय टीम को इसका खामियाजा सुपर-8 से ही बाहर होकर उठाना पड़ सकता है. 

भारत का सुपर-8 का पूरा शेड्यूल

तारीख टीमें  स्थान 
22/2/2026 भारत बनाम साउथ अफ्रीका नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
26/2/2026 भारत बनाम जिम्बाब्वे एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
1/3/2026 भारत बनाम वेस्टइंडीज  ईडन गार्डन स्टेडियम, कोलकाता

ये भी पढ़ें : T20 World Cup 2026: भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रचा इतिहास, इस मामले में रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे

Continue reading on the app

  Sports

Abhishek Sharma: टी20 वर्ल्ड कप में 0 की हैट्रिक बनाने वाले अभिषेक शर्मा को सुनील गावस्कर ने दी ये सलाह, फॉर्म आएगा वापस?

Sunil Gavaskar on Abhishek Sharma: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक लगातार नाकाम रहे भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को सुनील गावस्कर बड़ी सलाह दी है। अभिषेक तीन मैचों में लगातार 0 पर आउट हुए हैं। Thu, 19 Feb 2026 20:31:23 +0530

  Videos
See all

Muslim महिलाओं की पहली पसंद हैं हिमंता ? Assam | Himanta Biswa Sarma | Muslim Women #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T15:14:28+00:00

Uttarakhand News: उत्तराखंड की दिनभर की बड़ी खबरें देखिए | CM Dhami | Dehradun | Latest News | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T15:11:16+00:00

Gorakhpur Eye Hospital : रोशनी पाने गए थे, अंधेरा ले आए | UP News | Uttar Pradesh | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T15:07:07+00:00

Team India ने T-20 World Cup में रचा इतिहास! | #teamindia #t20worldcup #aajtak #news #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T15:04:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers