Responsive Scrollable Menu

भारत-न्यूजीलैंड एफटीए से सभी निर्यात को मिली ड्यूटी-फ्री पहुंच, व्यापार और निवेश संबंधों को मिलेगी नई गति: पीयूष गोयल

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) दोनों देशों के लिए अवसरों के एक नए अध्याय की शुरुआत है। समझौते के लागू होने के साथ ही न्यूजीलैंड में जाने वाले सभी भारतीय निर्यात को शुल्क-मुक्त (ड्यूटी-फ्री) पहुंच मिल गई है, जिससे व्यापार और निवेश संबंधों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस महत्वपूर्ण घटनाक्रम की जानकारी देते हुए गोयल ने कहा कि अब भारतीय निर्यात पर 100 प्रतिशत शुल्क छूट का लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा, भारतीय वस्तुएं अब न्यूजीलैंड में सभी टैरिफ लाइनों पर शून्य शुल्क (जीरो ड्यूटी) के साथ प्रवेश कर सकेंगी।

मंत्री ने यह भी बताया कि न्यूजीलैंड भारत में 20 अरब डॉलर तक के निवेश को सुगम बनाएगा, जो आर्थिक विकास और रोजगार सृजन के लिए एक बड़ा अवसर साबित होगा।

साथ ही गोयल ने स्पष्ट किया कि इस समझौते में भारत के संवेदनशील कृषि क्षेत्रों के हितों की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित की गई है।

उन्होंने कहा, लेकिन हमने अपने किसानों के हितों की रक्षा की है। डेयरी, प्रमुख कृषि उत्पादों और पशु-आधारित उत्पादों जैसे संवेदनशील क्षेत्रों को पूरी तरह संरक्षित रखा गया है। किसानों का कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इस बीच, अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ (कैट) के महासचिव और चांदनी चौक से सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने भी इस समझौते के लागू होने का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह भारत की बढ़ती विनिर्माण क्षमता का प्रमाण है और लोकल टू ग्लोबल, आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के विजन को मजबूत करेगा।

खंडेलवाल ने कहा कि यह समझौता वस्त्र एवं परिधान, चमड़ा एवं फुटवियर, रत्न एवं आभूषण, इंजीनियरिंग सामान, ऑटोमोबाइल एवं ऑटो कंपोनेंट्स, फार्मास्यूटिकल्स, रसायन, कृषि उत्पाद और प्रोसेस्ड फूड जैसे भारतीय क्षेत्रों के लिए बड़े निर्यात अवसर पैदा करेगा।

कैट ने कहा कि न्यूजीलैंड के बाजार में मिलने वाली जीरो-ड्यूटी पहुंच भारतीय उत्पादों की प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाएगी और इससे एमएसएमई, कारीगरों, किसानों, निर्माताओं, महिला उद्यमियों और निर्यातकों को लाभ मिलेगा।

यह समझौता न्यूजीलैंड से भारत में 20 अरब डॉलर तक के निवेश को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ भारतीय पेशेवरों और युवाओं के लिए नए अवसर भी उपलब्ध कराएगा।

भारत और न्यूजीलैंड ने वर्ष 2030 तक वस्तुओं और सेवाओं में द्विपक्षीय व्यापार को 7 अरब न्यूजीलैंड डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया है। उद्योग जगत का मानना है कि यह एफटीए निर्यात, रोजगार सृजन और आर्थिक विकास को मजबूत गति प्रदान करेगा।

खंडेलवाल ने कहा कि यह समझौता दर्शाता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की व्यापार-केंद्रित कूटनीति भारतीय कारोबारों के लिए नए वैश्विक बाजार खोल रही है, जबकि घरेलू संवेदनशील क्षेत्रों के हित भी सुरक्षित रखे जा रहे हैं। उन्होंने व्यापारियों, निर्माताओं और एमएसएमई से मेड इन इंडिया उत्पादों की वैश्विक पहुंच बढ़ाने के लिए इस अवसर का लाभ उठाने का आह्वान किया।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Dussehra 2026: दशहरा के दिन बन रहे हैं 3-3 शुभ योग, बदल जाएगी 3 राशियों की किस्मत

Dussehra 2026: आज दशहरा का पर्व देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस बार दशहरे के मौके पर कई दुर्लभ संयोग बन रहे हैं. पंचांग के अनुसार, तुला राशि में सूर्य, बुध और शुक्र ग्रह का त्रिग्रही योग बन रहा है. इन तीनों ग्रहों के चलते बुधादित्य, शुक्रादित्य और लक्ष्मीनारायण का राजयोग बन रहा है. ज्योतिषविदों का मानना है कि इन तीनों राशियों के लिए दुर्लभ संयोग का निर्माण हो रहा है. इससे तीन राशियों को लाभ होने वाला है. इन्हें आर्थिक, करियर और कारोबार के मोर्चों पर लाभ कमाने के अवसर मिलने वाले हैं.

दशहरा 2026 से इन 3 राशियों की होगी बल्ले-बल्ले (Dussehra 2026 Lucky Zodiac Signs)

1.मेष राशि (Aries)

मेष राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में मेहनत करने से नई पहचान मिल सकती है. नौकरी करने वाले लोगों को आज आगे बढ़ने के पूरे अवसर मिल रहे हैं. व्यापार से जुड़े लोगों को भी नई योजनाओं पर काम करने के लिए अवसर मिल सकते हैं. अपनी योजनाओं को सही तरीके से आगे बढ़ाएं, इससे आपको फायदा होने वाला है. जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचे और जरूरी फैसले पूरी तरह जांच-पड़ताल करने के बाद ही लें. छात्रों को करियर में भी नई दिशा प्राप्त हो सकती है. साथ ही, कानूनी विवादों में से भी राहत मिलने की पूरी संभावना आपके लिए बन रही है.

ये भी पढ़ें- Happy Dussehra 2026 Wishes: आज है दशहरा, अपने प्रियजनों और मित्रों को भेजें ये खूबसूरत संदेश, व्हाट्सएप मैसेज और कोट्स

2.तुला राशि (Libra)

इस राशि के लोगों को व्यापार करने वाले जातकों को लाभ कमाने के नए अवसर मिलने वाले हैं. वहीं, पहले किए गए निवेश से भी फायदा मिलने की पूरी संभावना बन सकती है. पर्सनल लाइफ में खुशियां बढ़ सकती है. परिवार में माहौल काफी सकारात्मक रहने वाला है. इस दौरान कोई बड़ा शुभ कार्य करने का भी अवसर मिल सकता है. तुला राशि में सूर्य, बुध और शुक्र की युति से इस राशि के जातकों को विशेष महत्व मिलता है. ऐसे में आप अपने काम और योजनाओं को आगे बढ़ाने पर ध्यान देने की जरूरत है.

3.धनु राशि (Sagitarrius)

धनु राशि के लोगों को धनलाभ के अवसर मिलने और लंबे समय से अटके काम पूरे होने की पूरी उम्मीद है. करियर और कामकाज से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. इस समय आप लोगों को नई योजनाओं पर काम करने और अपने लक्ष्यों को पूरा करने की दिशा में नए प्रयास करने चाहिए. हालांकि, किसी भी बड़े फैसलों से पहले हर परिस्थिति के बारे में अच्छे से जान लें. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, ग्रहों की अनुकूल स्थिति धनु राशि के जातकों के लिए आगे बढ़ने के अवसर मिलने वाले हैं.

दशहरा का धार्मिक महत्व क्या है?

दशहरा यानी विजयादशमी हिंदू धर्म का अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है. हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर मनाया जाता है. यह पर्व मुख्य रूप से बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक पर्व होता हा. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान श्रीराम ने लंकापति रावण का वध किया था. माता सीता को उसकी कैद से मुक्त करवाया था. यह अधर्म, अहंकार और अन्याय के अंत तथा सत्य और नैतिकता की विजय का उत्सव है. इसी उपलक्ष्य में आज जगह-जगह रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले जलाए जाते हैं.

ये भी पढ़ें- Dussehra 2026 LIVE: देशभर में दशहरा की धूम, दिल्ली-NCR से लेकर मुंबई में होगा रावण दहन, देखें लेटेस्ट अपडेट्स

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs PAK: फखर जमां पहली ही गेंद पर 0 पर आउट, जो रूट के कैच पर मचा बवाल, थर्ड अंपायर के पास पहुंचा मामला

Pakistan ODI Tri-Series 2026 ENG vs PAK 2nd Odi: अभी स्टेडियम पूरी तरह भरा भी नहीं था कि इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे की पहली ही गेंद पर फखर जमां को बिना खाता खोले पवेलियन लौटना पड़ा. गस एटकिंसन की बॉल पर जो रूट ने कैच लपका, इसे लेकर थोड़ा संदेह था, लेकिन थर्ड अंपायर ने रीप्ले के बाद साफ कर दिया कि पाकिस्तान ने बिना कोई रन बनाए अपने स्टार ओपनर को गंवा दिया है. Tue, 20 Oct 2026 14:31:30 +0530

  Videos
See all

ChakraView | Tiger Shroff News: अनिल पंडित ने ली जिम्मेदारी.. पुलिस क्या करेगी? | #tigershroff #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T11:14:57+00:00

Shraddha Dubey Arrested: 11 दिन से फरार चल रही थी श्रद्धा, नागपुर से कैसे पकड़ी गई? | UP Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T11:15:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers