Dussehra 2026: दशहरा के दिन बन रहे हैं 3-3 शुभ योग, बदल जाएगी 3 राशियों की किस्मत
Dussehra 2026: आज दशहरा का पर्व देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस बार दशहरे के मौके पर कई दुर्लभ संयोग बन रहे हैं. पंचांग के अनुसार, तुला राशि में सूर्य, बुध और शुक्र ग्रह का त्रिग्रही योग बन रहा है. इन तीनों ग्रहों के चलते बुधादित्य, शुक्रादित्य और लक्ष्मीनारायण का राजयोग बन रहा है. ज्योतिषविदों का मानना है कि इन तीनों राशियों के लिए दुर्लभ संयोग का निर्माण हो रहा है. इससे तीन राशियों को लाभ होने वाला है. इन्हें आर्थिक, करियर और कारोबार के मोर्चों पर लाभ कमाने के अवसर मिलने वाले हैं.
दशहरा 2026 से इन 3 राशियों की होगी बल्ले-बल्ले (Dussehra 2026 Lucky Zodiac Signs)
1.मेष राशि (Aries)
मेष राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में मेहनत करने से नई पहचान मिल सकती है. नौकरी करने वाले लोगों को आज आगे बढ़ने के पूरे अवसर मिल रहे हैं. व्यापार से जुड़े लोगों को भी नई योजनाओं पर काम करने के लिए अवसर मिल सकते हैं. अपनी योजनाओं को सही तरीके से आगे बढ़ाएं, इससे आपको फायदा होने वाला है. जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचे और जरूरी फैसले पूरी तरह जांच-पड़ताल करने के बाद ही लें. छात्रों को करियर में भी नई दिशा प्राप्त हो सकती है. साथ ही, कानूनी विवादों में से भी राहत मिलने की पूरी संभावना आपके लिए बन रही है.
2.तुला राशि (Libra)
इस राशि के लोगों को व्यापार करने वाले जातकों को लाभ कमाने के नए अवसर मिलने वाले हैं. वहीं, पहले किए गए निवेश से भी फायदा मिलने की पूरी संभावना बन सकती है. पर्सनल लाइफ में खुशियां बढ़ सकती है. परिवार में माहौल काफी सकारात्मक रहने वाला है. इस दौरान कोई बड़ा शुभ कार्य करने का भी अवसर मिल सकता है. तुला राशि में सूर्य, बुध और शुक्र की युति से इस राशि के जातकों को विशेष महत्व मिलता है. ऐसे में आप अपने काम और योजनाओं को आगे बढ़ाने पर ध्यान देने की जरूरत है.
3.धनु राशि (Sagitarrius)
धनु राशि के लोगों को धनलाभ के अवसर मिलने और लंबे समय से अटके काम पूरे होने की पूरी उम्मीद है. करियर और कामकाज से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. इस समय आप लोगों को नई योजनाओं पर काम करने और अपने लक्ष्यों को पूरा करने की दिशा में नए प्रयास करने चाहिए. हालांकि, किसी भी बड़े फैसलों से पहले हर परिस्थिति के बारे में अच्छे से जान लें. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, ग्रहों की अनुकूल स्थिति धनु राशि के जातकों के लिए आगे बढ़ने के अवसर मिलने वाले हैं.
दशहरा का धार्मिक महत्व क्या है?
दशहरा यानी विजयादशमी हिंदू धर्म का अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है. हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर मनाया जाता है. यह पर्व मुख्य रूप से बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक पर्व होता हा. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान श्रीराम ने लंकापति रावण का वध किया था. माता सीता को उसकी कैद से मुक्त करवाया था. यह अधर्म, अहंकार और अन्याय के अंत तथा सत्य और नैतिकता की विजय का उत्सव है. इसी उपलक्ष्य में आज जगह-जगह रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले जलाए जाते हैं.
ये भी पढ़ें- Dussehra 2026 LIVE: देशभर में दशहरा की धूम, दिल्ली-NCR से लेकर मुंबई में होगा रावण दहन, देखें लेटेस्ट अपडेट्स
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
Bank Holiday Tomorrow: दशहरे के बाद भी कल इन राज्यों में बैंक रहेंगे बंद, RBI की छुट्टियों की देखें लिस्ट
Bank Holiday Tomorrow: कल बुधवार 21 अक्टूबर को अगर आपका बैंक शाखा जाकर कोई जरूरी कामकाज निपटाने का इरादा है, तो घर से निकलने से पहले अपने राज्य का हाल जरूर जान लें. त्योहारों के इस मौसम में लगातार छुट्टियों का दौर जारी है और भारतीय रिजर्व बैंक के आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार कल भी कई राज्यों में बैंकों के ताले नहीं खुलेंगे. अगर आप बिना जानकारी के सीधे शाखा पहुंच गए, तो आपका कीमती समय और भागदौड़ दोनों बेकार जा सकते हैं. इसलिए यह जान लेना बेहद जरूरी है कि आपके शहर या राज्य में कल बैंक खुले हैं या नहीं.
किन राज्यों में कल बंद रहने वाले हैं बैंक
रिजर्व बैंक के नियमों के तहत अलग-अलग राज्यों के स्थानीय त्योहारों और परंपराओं के आधार पर छुट्टियां तय होती हैं. इसी क्रम में 21 अक्टूबर बुधवार को विजयदशमी और दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर पश्चिम बंगाल, असम, त्रिपुरा, सिक्किम, कर्नाटक और केरल में सभी बैंकों की शाखाएं पूरी तरह बंद रहेंगी. इन राज्यों में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक जैसे तमाम सरकारी बैंकों के साथ साथ एचडीएफसी, आईसीआईसीआई और एक्सिस बैंक जैसे प्राइवेट बैंक भी बंद रहेंगे. अगर आप इन छह राज्यों में रहते हैं, तो कल शाखा जाकर काम कराने की योजना टाल दें.
त्योहारों की धूम के चलते हो रही हैं छुट्टियां
देशभर में इस समय विजयादशमी और दुर्गा पूजा का पर्व पूरी आस्था और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है. विजयादशमी को असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की सबसे बड़ी जीत का प्रतीक माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी पावन तिथि पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम ने अहंकारी लंकापति रावण का संहार किया था. इसी खुशी में हर साल जगह जगह रावण दहन के आयोजन होते हैं और उत्सव मनाया जाता है. वहीं पूर्वोत्तर भारत और पश्चिम बंगाल समेत कई इलाकों में यह दिन मां दुर्गा द्वारा महिषासुर के वध की याद में देवी की विजय के रूप में मनाया जाता है. पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और असम में सजे भव्य पूजा पंडालों और पारंपरिक आयोजनों के चलते जनजीवन पूरी तरह उत्सव के रंग में रंगा हुआ है. इसी सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व को देखते हुए राज्य सरकारों और केंद्रीय बैंक ने इन इलाकों में बैंकों का अवकाश घोषित किया है.
देशभर में आज भी रहा बैंकों का अवकाश
बता दें कि आज मंगलवार 20 अक्टूबर को भी देश के ज्यादातर हिस्सों में दशहरे के उपलक्ष्य में बैंकों की शाखाएं बंद रहीं. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु समेत करीब डेढ़ दर्जन से अधिक राज्यों में आज बैंक कर्मियों की छुट्टी रही. केवल मणिपुर और सिक्किम जैसे चुनिंदा राज्यों में ही आज सामान्य दिनों की तरह कामकाज हुआ. कई राज्यों में आज के बाद कल भी छुट्टी रहने से बैंक कर्मियों और ग्राहकों दोनों के लिए एक लंबा अवकाश बन गया है.
अक्टूबर के बचे हुए दिनों में कब-कब रहेगा अवकाश
अक्टूबर का यह पूरा महीना छुट्टियों से भरा हुआ है और आने वाले दिनों में भी कई महत्वपूर्ण तिथियों पर बैंक बंद रहेंगे. 22 अक्टूबर गुरुवार और 23 अक्टूबर शुक्रवार को दुर्गा पूजा और दशैन उत्सव के चलते सिक्किम में लगातार बैंक शाखाएं बंद रहेंगी. इसके बाद 24 अक्टूबर को महीने का चौथा शनिवार होने के कारण पूरे देश के सभी सरकारी और गैर सरकारी बैंक बंद रहेंगे. अगले दिन 25 अक्टूबर को रविवार का साप्ताहिक अवकाश रहेगा, जिससे पूरे देश में लगातार दो दिन बैंकिंग सेवाएं शाखा स्तर पर ठप रहेंगी. आगे बढ़ते हुए 26 अक्टूबर सोमवार को लक्ष्मी पूजा, एक्सेशन डे और महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में चंडीगढ़, जम्मू कश्मीर और त्रिपुरा में बैंक शाखाओं में ताले लटके रहेंगे. वहीं 29 अक्टूबर गुरुवार को करवा चौथ के मौके पर हिमाचल प्रदेश में बैंकों की छुट्टी रहेगी. महीने के आखिरी दिन यानी 31 अक्टूबर बुधवार को सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के उपलक्ष्य में गुजरात के सभी बैंक बंद रहेंगे.
डिजिटल सेवाओं का सहारा ले सकते हैं ग्राहक
बैंक शाखाओं के बंद रहने का यह मतलब कतई नहीं है कि आम जनता के सारे वित्तीय काम रुक जाएंगे. आज के आधुनिक दौर में तकनीक ने बैंकिंग को बेहद आसान बना दिया है. अगर आपको किसी को तत्काल पैसे भेजने हैं, बिल जमा करना है या खरीदारी करनी है, तो मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और यूपीआई जैसी सुविधाएं दिन रात चालू रहेंगी. देशभर के तमाम एटीएम भी सामान्य दिनों की तरह नकदी देने के लिए सक्रिय रहेंगे. हालांकि जिन कामों के लिए व्यक्तिगत रूप से बैंक जाना जरूरी होता है, जैसे चेक लगाना या पासबुक प्रिंट कराना, उनके लिए आपको शाखा खुलने का इंतजार करना पड़ेगा.
यह भी पढ़ें: Bank Holidays: 15 से 30 अक्टूबर तक 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






