Responsive Scrollable Menu

'जब हम स्व की भावना भूले तो हमारा पतन हुआ', विजयादशमी समारोह में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत

RSS chief Mohan Bhagwat: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर नागपुर में विजयादशमी उत्सव और शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया. संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कार्यक्रम में शस्त्र पूजन किया और संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार को श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने स्मृति मंदिर में हेडगेवार की प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी चढ़ाई. 

विजयादशमी के इस विशेष आयोजन में मोहन भागवत ने देश, समाज और मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी. कार्यक्रम के दौरान उन्होंने एकता का संदेश देते हुए कहा कि जब-जब हम बंटे हैं, तब-तब कमजोर हुए हैं. वहीं, फ्रांस में 'रिजीम चेंज' को लेकर उन्होंने कहा कि ऐसा न पहले हुआ है और न आगे होगा.

स्व की भावना पर दिया जोर

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा  कि संघ के कार्य, जो 100 वर्षों से चल रहे हैं, वे 'स्व' को जगाने का काम करते हैं. इसी 'स्व' की भावना के आधार पर, भारत को एकजुट और मजबूत बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं. 'स्वबोध' की झलक संविधान की प्रस्तावना में मिलती है, 'हम, भारत के लोग.' 'हम' या 'स्व' की यही भावना हमारा वह भावनात्मक जुड़ाव है, जिसके कारण इतनी विविधताओं वाला देश प्राचीन काल से ही एक देश, एक समाज और एक राष्ट्र रहा है. जब हम इसे भूल गए, तो हमारा पतन हुआ, हम बंट गए और कमजोर हो गए, हम इतने नीचे गिर गए कि हमें सैकड़ों वर्षों तक उपनिवेशवाद को झेलना पड़ा. 

संतुलित व समग्र विकास की दृष्टि

मोहन भागवत ने कहा कि विज्ञान और तकनीकी की प्रगति मनुष्यों को भौतिक दृष्टि से सुखी जीवन जीने में, जीवन में ज्ञान और तर्क के आधार पर अपने व्यवहार को निर्दोष करने में मदद करती है. पर यह भी ध्यान में रखना चाहिए कि तकनीकी केवल साधन है. केवल उपभोगवादी अथवा जड़वादी दृष्टिकोण से विकास होता है तो सुख  सुविधा के साथ उससे बड़ी हानी मोल लेनी पड़ती है.

Continue reading on the app

Happy Dussehra 2026 Wishes: आज है दशहरा, अपने प्रियजनों और मित्रों को भेजें ये खूबसूरत संदेश, व्हाट्सएप मैसेज और कोट्स

Happy Dussehra 2026 Wishes: साल 2026 में आज यानी 20 अक्टूबर को दशहरा का पावन पर्व मनाया जा रहा है. इस पर्व को असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक माना जाता है. धार्मिक कथाओं के अनुसार, दशहरा वहीं दिन होता है, जब भगवान श्रीराम ने उनका वध किया था. इसलिए, हर साल उस विजय की याद में विजयादशमी मनाई जाती है. इस खास मौके पर लोग अपने परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों को दशहरा की शुभकामनाएं देते हैं. अगर आप भी इस दिन अपने खास लोगों के चेहरे पर मुस्कुराहट देखना चाहते हैं तो यहां दिए गए खूबसूरत संदेश, मैसेज व कोट्स उन्हें भेज सकते हैं. 

आज है दशहरा

द्रिक पंचांग के अनुसार, विजयादशमी यानी दशहरा आज मनाया जा रहा है. बता दें कि पंचांग के अनुसार, हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर ही दशहरा होता है. यह तिथि 20 अक्टूबर को दोपहर में शुरू होगी और 21 अक्टूबर को दोपहर तक रहेगी. हालांकि, उत्तर भारत के कई हिस्सों में आज ही दशहरा मनाया जा रहा है, जबकि पूर्वी भारत के कुछ राज्य कल दशहरा मनाएंगे.

ये भी पढ़ें- Surya Gochar 2026: आज सूर्य का तुला राशि में गोचर हुआ, 4 राशियों को रहना होगा सावधान!

Happy Dussehra 2026 Wishes 

सच्चाई की राह पर चलते रहें.
हर परेशानी से आप लड़ते रहें.
राम जी आपको दें इतनी शक्ति,
दिल में बनी रहें उनकी भक्ति

दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं

Happy Dussehra 2026 Wishes

कभी न पडे़ आप पर दुख का साया,
प्रभु राम की बनी रहे आप पर छाया।
खुशियों से भरा रहे आपका अंगना
दशहरा की आपको ढेरों शुभकामनाएं।

Happy Dussehra 2026 Wishes

हर पल हो आपका जीवन सुनहरा
घर आपके रहे सदा खुशियों का पहरा
रहें आप कहीं भी इस जहान में
मुबारक हो आपको यह पावन दशहरा

दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं

Happy Dussehra 2026 Wishes

Happy Dussehra 2026 Wishes Photograph: (ai-generated)

Happy Dussehra 2026 Wishes

श्रीराम के नाम से हर मुश्किल आसान हो,
आपके जीवन में खुशियों की नई पहचान हो।
सत्य की राह पर कदम बढ़ते रहें हमेशा,
आपके हर प्रयास में विजय का वरदान हों।

Happy Dussehra 2026 Wishes

रावण के पुतले के साथ जल जाए आपके सारे गम,
विजय दशमी लाए जीवन में खुशियों के मौसम।
असफलता के हर बादल छंट जाएं आज से,
सफलता चूमे आपके कदम हर एक कदम

ये भी पढ़ें- Aaj Ka Rashifal 20 October 2026: दशहरा के दिन श्रवण नक्षत्र रहेगा, शूल योग से राशियों को लाभ, पढ़ें आज का राशिफल

 

Continue reading on the app

  Sports

एशियन पैरा गेम्स में शीतल देवी का डबल धमाका, स्वाति चौधरी भी फाइनल में पहुंचीं, भारत के 2 मेडल पक्के

Sheetal Devi Para Shooting Asian Games: एशियन पैरा गेम्स में भारत की स्टार तीरंदाज शीतल देवी ने एक बार फिर दम दिखाया है. गत चैंपियन शीतल और स्वाति चौधरी ने अपने-अपने वर्ग के फाइनल में जगह बनाकर भारत के दो पदक पक्के कर दिए. भारत की रिकर्व मिश्रित टीम भी अंतिम चार में पहुंच गई. Tue, 20 Oct 2026 12:37:52 +0530

  Videos
See all

Amit Shah Punjab Visit: अमित शाह का पंजाब दौरा, लुधियाना में रावण दहन करेंगे शाह | Punjab Election #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T07:38:12+00:00

Ravan Dahan 2026 Live: विजयादशमी पर PM Modi करेंगे रावण दहन | New Delhi | Dussehra 2026 | Ravan Vadh #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T07:33:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers