Responsive Scrollable Menu

Shivaji Jayanti Special: जब 1666 में Aurangabad की सड़कों पर Shivaji Maharaj के लिए उमड़ा था जनसैलाब।

छत्रपति संभाजीनगर। महाराष्ट्र का छत्रपति संभाजीनगर (पूर्व में औरंगाबाद) वैसे तो तत्कालीन हिंदवी स्वराज का हिस्सा नहीं था लेकिन इतिहास में इस स्थान का उल्लेखनीय महत्व है। यह वही स्थान है जब छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक से आठ साल पहले अप्रैल 1666 में आगरा की यात्रा के दौरान उनके स्वागत में विशाल जलसैलाब उमड़ पड़ा था।

मुगल प्रांत दक्कन की तत्कालीन राजधानी में उनके आगमन पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी जो मराठा योद्धा राजा के बढ़ते कद को दर्शातीथी।बृहस्पतिवार को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई जा रही है। औरंगाबाद का नाम पूर्व मुगल शासक औरंगजेब के नाम पर रखा गया था। मुगल प्रशासन के एक अधिकारी भीमसेन सक्सेना ने अपने फारसी संस्मरण ‘तारीख-ए-दिलकुश’ में छत्रपति शिवाजी महाराज की औरंगाबाद यात्रा के बारे में लिखा था। इस पुस्तक का बाद में इतिहासकार जदुनाथ सरकार ने अंग्रेजी में अनुवाद किया। इस संस्मरण में शिवाजी महाराज के घुड़सवारों के दल और उनके प्रति जनता के उत्साह का वर्णन किया गया है। यह यात्रा मुगल सूबेदार मिर्जा राजा जयसिंह के साथ हुई पुरंदर की संधि के बाद हुई, जिसके बाद शिवाजी महाराज को आगरा में औरंगजेब से मिलने जाना था। अप्रैल 1666 में संभाजीनगर में अपने प्रवास के दौरान उन्होंने 500 सुसज्जित और सशस्त्र सैनिकों के साथ यात्रा की, जिसे देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

आगरा में स्थित आमेर राज्य (वर्तमान जयपुर) के एक अधिकारी परकालदास द्वारा 29 मई, 1666 को एक अन्य अधिकारी को भेजे गए पत्र में भी उल्लेख किया गया है कि शिवाजी महाराज के साथ 200 से 250 लोग थे जिनमें 100 घुड़सवार शामिल थे। उनके काफिले में सोने और चांदी से मढ़ी एक पालकी, हौदा (हाथी की पीठ पर बना आसन) वाले दो हाथी, सामान ले जाने वाले कुछ ऊंट और स्वर्ण जड़ित उनका विशिष्ट नारंगी और सिंदूरी झंडा शामिल था। परकलदास ने शिवाजी महाराज को दुबला-पतला, गोरे रंग का और प्रभावशाली बताया, साथ ही उनके नौ वर्षीय पुत्र संभाजी महाराज की उपस्थिति का भी उल्लेख किया।

परकलदास ने पत्र में लिखा, ‘‘बिना यह जाने कि वह कौन है, सहज रूप से यह महसूस होता है कि वह जनता के शासक है।’’ यह पत्र सरकार द्वारा लिखित ‘राजस्थानी रिकॉर्ड’ का हिस्सा है और जिसमें मराठा योद्धा की आगरा की प्रसिद्ध यात्रा का वर्णन है।

Continue reading on the app

रॉकेट हमले..नोटम अलर्ट जारी, ईरान के एक्शन से अमेरिका में हड़कंप!

ईरान ने संभावित रॉकेट हमले की योजना के मद्देनजर नोटम अलर्ट जारी कर दिया। दक्षिणी ईरान से सेंट्रल कॉरिडोर होते हुए होम स्टेट की ओर जाने वाली जो तमाम उड़ान है उस पर लगाई गई अस्थाई रोक और आज मध्य ईरान से ओमान की खाड़ी तक फैला विशेष हवाई गलियारा बंद रहेगा। यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर राजनयिक प्रयास जारी हैं। पिछले सप्ताह ओमान में अमेरिकी और ईरानी प्रतिनिधियों की मुलाकात हुई थी और जल्द ही और चर्चा होने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें: Middle East में बढ़ा War का खतरा, US ने तैनात किए 50 Fighter Jets, ईरान देगा जवाब?

इस बीच, म्यूनिख में ईरानी विपक्षी नेता रजा पहलवी ने संभावित अमेरिकी सैन्य कार्रवाई का समर्थन करते हुए तर्क दिया कि इससे अंततः और अधिक रक्तपात को रोका जा सकता है। म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन के दौरान, जहां ईरानी सरकारी अधिकारी उपस्थित नहीं थे, पहलवी ने रॉयटर्स से बात करते हुए वाशिंगटन से आग्रह किया कि वह तेहरान के धार्मिक प्रतिष्ठान के साथ बातचीत को अनिश्चित काल तक न बढ़ाए। पहलवी ने कहा कि “यह तो बस समय की बात है। हमें उम्मीद है कि इस हमले से प्रक्रिया में तेजी आएगी और लोग आखिरकार सड़कों पर उतरकर सत्ता के अंतिम पतन तक पहुंच सकेंगे।

इसे भी पढ़ें: परमाणु वार्ता फेल! अचानक ईरान ने दागी मिसाइलें!

ईरान के पूर्व शाह के बेटे, जो अमेरिका में रहते हैं और जिन्हें 1979 की इस्लामी क्रांति के दौरान सत्ता से हटा दिया गया था, पहलवी ने दावा किया कि तेहरान में मौजूदा नेतृत्व पर दबाव के संकेत मिल रहे हैं और उन्होंने सुझाव दिया कि सैन्य दबाव से राजनीतिक परिवर्तन में तेजी आ सकती है। आर्थिक तंगी को लेकर 28 दिसंबर को तेहरान के ग्रैंड बाज़ार में शुरू हुए प्रदर्शनों के बाद ईरान में व्यापक अशांति फैल गई। ये प्रदर्शन बाद में पूरे देश में फैल गए। अधिकारियों ने इसके जवाब में बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए हजारों लोगों को हिरासत में लिया है। इसे 1979 के बाद की सबसे भीषण अशांति बताया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका ने दागा ऐसा हथियार, उड़ गई खामेनेई की नींद!

ईरान का विपक्षी परिदृश्य अभी भी गहराई से विभाजित है, जिसमें राजशाही समर्थक कई प्रतिस्पर्धी गुटों के बीच पहलवी का समर्थन कर रहे हैं, और देश के भीतर एक मजबूत, एकीकृत ढांचे का अभाव है। पिछले महीने रॉयटर्स से बातचीत में ट्रंप ने ईरान के भीतर पहलवी के घरेलू समर्थन की सीमा पर सवाल उठाया था।

Continue reading on the app

  Sports

1 मैच में 8 शिकार… शमार जोसेफ ने रचा इतिहास, वेस्टइंडीज ने लगाया जीत का चौका

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वेस्टइंडीज ने अपना आखिरी ग्रुप मैच इटली के खिलाफ खेला. इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने 42 रनों से जीत हासिल की. इस मैच में शमार जोसेफ ने कमाल का प्रदर्शन किया. Thu, 19 Feb 2026 14:54:19 +0530

  Videos
See all

Suresh Chavhanke On Population: हिंदू जागा नहीं तो... | Population Control | Hindu | Muslim | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T09:40:54+00:00

बब्बर शेर आम बगीचे में – प्रशासन अलर्ट मोड पर | #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T09:24:44+00:00

Sambhal में सपा ने फिल्म विरोध में जुलूस निकाला | #samajwadiparty #yadavji #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T09:25:04+00:00

Prayagraj में एक बेकाबू ट्रेलर डिवाइडर तोड़कर मंदिर में जा घुसा l Road Accident l Uttar Pradesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T09:41:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers