सोना-चांदी के दाम इतने कम! निवेशकों के चेहरे पर आई मुस्कान, ये हैं आज के ताजा रेट
सोना और चांदी की कीमतों में पिछले 10 दिनों से उतार-चढ़ाव देखा जा रहा था. गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के भाव स्थिर रहे. 24 कैरेट सोना एक लाख 57 हजार प्रति 10 ग्राम पर टिका. 22 कैरेट सोना एक लाख 44 हजार 400 रुपये और 18 कैरेट सोना एक लाख 25 हजार 600 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. चांदी की कीमत दो लाक 45 हजार प्रति किलो रही. मल्टी कमॉडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने फरवरी में सोना-चांदी के फ्यूचर्स पर अतिरिक्त मार्जिन लगाया था. सोने पर 3% और चांदी पर 7% अतिरिक्त मार्जिन था. अब ये मार्जिन गुरुवार से हटा लिया गया है. इससे मार्केट में कैश फ्लो बढ़ेगा और छोटे निवेशकों के लिए व्यापार आसान होगा. पिछले महीने सोने और चांदी में तेजी के बाद गिरावट भी आई थी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना $4900 प्रति औंस के आसपास है. मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये गिरावट अस्थायी है. सोने और चांदी की कीमतों में भविष्यवाणियां करना मुश्किल है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, साल 2026 के अंत तक सोना दो लाख या दो लाख 50 हजार रुपये तक जा सकता है, लेकिन मार्केट अनिश्चित है.
एनिमल हसबेंडरी: गाय-भैंस में बांझपन से परेशान? एक्सपर्ट से जानें आसान और कारगर उपाय
लोकल 18 से बातचीत के दौरान पशु चिकित्सा डॉ. राकेश कुमार तिवारी बताते हैं कि गाय-भैंस में बांझपन के कई कारण हो सकते हैं. सही समय पर हीट (गर्मी) में पहचान न होना, पोषण की कमी, शरीर में खून की कमी, गर्भाशय में संक्रमण, या बार-बार गर्भपात भी इसके कारण बन सकते हैं. कई बार पशु को संतुलित आहार न मिलने से भी यह समस्या बढ़ जाती है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18

















