London में Kirandeep Kaur हत्याकांड के आरोपी पर अप्रैल में चलेगा मुकदमा
(अदिति खन्ना) लंदन, 19 अक्टूबर पश्चिमी लंदन में किरणदीप कौर की उनके घर में सोते समय चाकू से हत्या करने के आरोपी 44 वर्षीय व्यक्ति पर अगले साल अप्रैल में मुकदमा चलाया जाएगा। सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान आइलवर्थ क्राउन कोर्ट को बताया गया कि डैनियल शॉन जेम्स ने 24 वर्षीय कौर पर 12 जुलाई की सुबह हेज इलाके में उक्सब्रिज रोड स्थित उनके घर पर कथित तौर पर हमला किया था। आरोप है कि उसने भारतीय नागरिक कौर पर उस समय चाकू से हमला किया, जब वह अपने पति और तीन महीने के बच्चे के साथ बिस्तर पर सो रही थीं।
कौर दो साल पहले पंजाब से ब्रिटेन आई थीं। मेट्रोपॉलिटन पुलिस के डिटेक्टिव चीफ इंस्पेक्टर अल्लम भंगू ने उस समय कहा था, ‘‘यह एक चौंकाने वाली घटना है, जिसके कारण दुखद रूप से एक महिला की जान चली गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया तथा अस्पताल में भर्ती है।’’ इस सप्ताह अदालत को बताया गया कि जेम्स अब भी हिरासत में है और फिलहाल व्हीलचेयर का इस्तेमाल करता है। ‘बीबीसी’ की अदालत संबंधी एक रिपोर्ट के अनुसार, अभियोजक मुकुल चावला ने बताया कि घटना के समय तक वह बिना किसी सहारे के चलने-फिरने में पूरी तरह सक्षम था।
हत्या के मामले में मुकदमा 12 अप्रैल, 2027 से शुरू होगा। उस दिन अदालत के सामने मामले से जुड़े साक्ष्य पेश किए जाएंगे। हमले के समय सामुदायिक संगठनों ने चिंता जताई थी कि यह सिख-विरोधी नफरती अपराध हो सकता है।
यह घटना दक्षिण-पूर्वी इंग्लैंड में एक किशोर की हत्या के मामले में ब्रिटिश सिख व्यक्ति को दोषी ठहराए जाने के कुछ सप्ताह बाद हुई थी।
'बहुत जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों पर ट्रंप ने मैक्रों पर साधा निशाना
Trump slams Macron: फ्रांस में हो रहे हिंसक विरोध-प्रदर्शनों के बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार (स्थानीय समय) को यूरोप के भविष्य को लेकर एक सख्त चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि अगर फ्रांस और पूरे यूरोप ने तुरंत अपनी सीमाएं सील नहीं कीं और उन प्रवासियों को वापस नहीं भेजा जो "अपने देशों से नफरत करते हैं," तो पूरा महाद्वीप पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगा. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, "जैसा कि आप जानते हैं, इनमें मुसलमान भी शामिल हैं. समझौता ऐसा नहीं था. समझौता ऐसा नहीं था. मैंने इमैनुएल मैक्रों से कहा था कि आपको अपनी सीमाएं बंद कर देनी चाहिए."
ट्रंप ने मैक्रों की इमिग्रेशन नीति पर कसा तंज
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस में अशांति के लिए मुख्य रूप से इमैनुएल मैक्रों की आव्रजन (इमिग्रेशन) को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने व्हाइट हाउस के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि फ्रांस में अशांति के लिए मुख्य रूप से आव्रजन नीतियां जिम्मेदार हैं. उन्होंने इस सुझाव को खारिज कर दिया कि इसका संबंध शिक्षा या घरेलू नीति के मुद्दों से है. ट्रंप ने कहा, "फ्रांस में जो हो रहा है, वह बहुत दुखद स्थिति है. वहां जो कुछ भी हो रहा है, उसका संबंध आव्रजन से है, न कि स्कूलों या किसी और चीज से. यह आव्रजन का मामला है."
ट्रंप ने आगे कहा, "मैंने राष्ट्रपति मैक्रों से कहा था कि अपनी सीमाएं बंद कर दें. अपनी सीमाएं बंद कर दें, वरना आपको सिर्फ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. और उन्हें वाकई बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है."
बता दें कि फ्रांस के कई शहरों में इनदिनों हिंसकर प्रदर्शन हो रहे हैं. जिसके लिए फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने ऊर्जा संकट और अमेरिकी नीतियों के कारण पैदा हुए व्यापक भू-राजनीतिक प्रभावों को जिम्मेदार ठहराया था. इसके जवाब में, ट्रंप ने मैक्रों को दी गई अपनी पुरानी सलाह का बचाव किया. साथ ही जनसांख्यिकीय बदलावों (डेमोग्राफिक शिफ्ट्स) को लेकर चिंता जताई.
'आप दुनिया भर के लोगों को अंदर आने दे रहे हैं'
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, "इमैनुएल, देखिए, वे मेरे दोस्त हैं. मैंने उन्हें बहुत पहले ही बता दिया था कि आप फ्रांस में एक बड़ी गलती कर रहे हैं. आप दुनिया भर के लोगों को अंदर आने दे रहे हैं. पूरी दुनिया अंदर आ रही है."
फ्रांस की सीमा नीतियों की तुलना अमेरिका की नीतियों से करते हुए, ट्रंप ने कहा, "हमने अपनी सीमाएं बंद कर दीं, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. और पता है क्या? उनकी सीमाएं एक समस्या हैं, और उन्हें ऊर्जा को लेकर भी थोड़ी दिक्कत है, लेकिन फिर भी, वे दूसरों के मुकाबले बेहतर कर रहे हैं."
खबर अभी अपडेट हो रही है...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News Nation







