Responsive Scrollable Menu

छत्तीसगढ़ में एक ही स्कूल के 35 बच्चों ने काटी अपनी कलाई, ब्लेड से एक-दूसरे को मारी ब्लेड

 

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक खौफनाक घटना सामने आई है, जहां एक सरकारी स्कूल के 35 छात्रों ने एक-दूसरे को देखकर अपनी कलाइयां जख्मी कर लीं. यह जानकारी तब सामने आई जब परिजनों ने बच्चों के हाथों पर चोट के निशान देखे. जांच में पता चला कि यह मामला करीब 20 दिन पुराना है. बच्चों के घाव अब भर रहे हैं. फिलहाल सभी छात्र सुरक्षित हैं. उनकी काउंसलिंग कराई गई है. शिक्षकों और अभिभावकों को बच्चों पर कड़ी नजर रखने को कहा गया है.

प्रशासन ने शुरू की जांच

अधिकारियों ने बताया कि धमतरी जिले के कुरूद विकासखंड में स्थित दहदहा गांव के एक सरकारी माध्यमिक स्कूल के 35 छात्रों ने किसी धारदार चीज से अपनी कलाई पर चोट पहुंचा ली. जिला प्रशासन ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल सभी विद्यार्थी स्वस्थ हैं और उनके घाव भर रहे हैं. प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों को समझाया गया है. शिक्षकों और पैरेंट्स को बच्चों पर नजर रखने की सलाह दी है.

परिजनों ने हाथ पर देखे जख्म तो खुली पोल

कुरूद क्षेत्र के तहसीलदार सूरज बंछोर ने बताया कि इस स्कूल के विद्यार्थियों के परिजनों ने 13 फरवरी को अपने बच्चों की कलाई पर कटने के निशान देखे. इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना स्कूल प्रबंधन को दी. बाद में जब स्कूल प्रबंधन ने मामले की जांच की तो पता चला कि 35 छात्रों ने अपनी कलाई को किसी धारदार चीज से जख्मी किया है. इसके बाद स्कूल प्रबंधन की ओर से घटना की जानकारी जिला प्रशासन को दी गई.

छात्रों ने कलाई काट ली

तहसीलदार सूरज बंछोर ने बताया कि पता चलने पर उन्होंने, शिक्षा विभाग के अधिकारियों और डॉक्टरों की टीम के साथ स्कूल का दौरा किया. जांच में यह बात सामने आई है कि करीब एक महीने पहले छात्रों ने अपनी कलाई काट ली थी. अब छात्रों की कलाई पर केवल चोट के निशान बचे हैं और उनके घाव पूरी तरह भर चुके हैं. बच्चों से बात करने से लग रहा है कि उन्होंने एक दूसरे को देखकर इस तरह का कदम उठाया है.

इतनी बड़ी संख्या में बच्चों का हाथ काटना जांच का विषय

बंछोर ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में बच्चों का हाथ काटना जांच का विषय है. माता-पिता और शिक्षकों को बच्चों पर नजर रखने को कहा गया है. कुरूद क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी चंद्र कुमार साहू ने बताया कि यह मामला 13 फरवरी को सामने आया था जो करीब 15 से 20 दिन पुराना है. डॉक्टरों को शक है कि बच्चों ने नशे की लत के कारण ऐसा किया है. 16 फरवरी को सभी विद्यार्थियों की काउंसलिंग की गई है.

 

 

 

Continue reading on the app

भारत में पहली एयर टैक्सी तैयार! अब शहरों में उड़ेगी, ऑफिस-स्कूल भी जाना होगा आसान, देखने के लिए लग गई लंबी लाइन

Air Taxi News: ई प्लेन कंपनी भारत में पहली मेड इन इंडिया एयर टैक्सी लॉन्च करेगी, जो 2028 तक अहमदाबाद, चेन्नई, पुणे, बेंगलुरु में शुरू हो सकती है. जहां DGCA से मंजूरी मिल चुकी है. वहीं, कंपनी के अनुसार इस टैक्सी में एक बार में 2 लोग आसानी से बैठ सकते हैं.

Continue reading on the app

  Sports

Gold Rate 19 Feb 2026 : फिर बदले सोने-चांदी के भाव, गुरुवार को महंगा हुआ या सस्ता? जानें भोपाल से लेकर दिल्ली तक का लेटेस्ट रेट

जैसे-जैसे फरवरी का महीना आगे बढ़ रहा है वैसे-वैसे सोने-चांदी की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। गुरुवार सुबह चांदी की कीमतों में ₹15000 प्रति किलो का उछाल आया है वहीं सोने के भाव में भी ₹2290 की बढ़त दर्ज की गई है। इससे पहले बुधवार शाम (18 फरवरी 2026) को 24 … Thu, 19 Feb 2026 10:26:04 GMT

  Videos
See all

Action On Galgotia University Live : गलगोटिया यूनिवर्सिटी पर बहुत बड़ा एक्शन! |AI Impact Summit 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T04:33:39+00:00

India AI Summit में भारत-गूगल की नई रणनीति | New Delhi | Sundar Pichai #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T04:39:31+00:00

PM Modi in AI Impact Summit Live: इंडिया AI समिट में पीएम मोदी, भारत मंडपम से LIVE | Bharat Mandapam #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T04:34:56+00:00

Bangladesh में हिंदू हत्या का आरोपी गिरफ्तार | #bangladesh #delhinews #hindu #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T04:46:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers