Responsive Scrollable Menu

श्रीलंका Vs जिम्बाब्वे मुकाबला आज:ग्रुप-बी से दोनों टीमें सुपर-8 में, श्रीलंकाई पेसर पथिराना टूर्नामेंट से बाहर

टी-20 वर्ल्ड कप का 36वां मैच आज श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा। मुकाबला कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। टॉस दोपहर 2:30 बजे होगा। मैच से पहले श्रीलंका टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए। पथिराना को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में हैमस्ट्रिंग इंजरी हो गई थी। वे अपना पहला ओवर भी पूरा नहीं कर सके थे। उनकी जगह दिलशान मदुशंका को स्क्वॉड में जगह मिली। टीमों का मौजूदा फॉर्म टी-20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका को 3 मैच में जीत मिली हैं। टीम ने आयरलैंड, ओमान और ऑस्ट्रेलिया को हराया है। दूसरी ओर, जिम्बाब्वे ने ओमान और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैच जीते हैं। आयरलैंड के साथ होने वाला एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। ग्रुप-बी में श्रीलंका 6 पॉइंट्स के साथ और जिम्बाब्वे 5 पॉइंट्स के साथ सुपर-8 में पहुंच चुकी है। कुसल मेंडिस श्रीलंका के टॅाप स्कोरर श्रीलंका के लिए कुसल मेंडिस ने वर्ल्ड कप में 168 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट 61 रन रहा। गेंदबाजी में महीश तीक्षणा 6 विकेट लेकर टॅाप बॅालर हैं। ब्रायन बेनेट जिम्बाब्वे के टॅाप रन स्कोरर 2026 के वर्ल्ड कप में ब्रायन बेनेट ने जिम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। वे 2 मुकाबलों में 112 रन बना चुके हैं। तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी 7 विकेट लेकर टॅाप बॅालर हैं। स्पिनर्स के लिए मददगार होगी कोलंबो की पिच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच स्पिन फ्रैंडली है। नई गेंद के साथ शुरुआत में यहां गेंद बल्ले पर ठीक-ठाक आती है। लेकिन गेंद थोड़ा सा अपनी चमक खोने के बाद मिडिल ओवर्स में जबरदस्त स्पिन करती है। पिच भी धीरे-धीरे धीमी होती जाती है और गेंदबाजों के फेवर में चला जाती है। यहां पर 160 से 170 रन तक का स्कोर काफी अच्छा माना जाता है, जिसे चेज करना आसान नहीं होता है। वेदर कंडीशन कोलंबो में बुधवार को बादल और बारिश की आशंका है। टेम्परेचर 26 से 28 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-XI श्रीलंका: दसुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस, कामिंडु मेंडिस, पवन रत्नायके, दुनिथ वेल्लालागे, दुषन हेमंथ, महीश तीक्षणा, दुष्मंथा चमीरा, प्रमोद मदुशन। जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमनी, डायोन मायर्स, ब्रेंडन टेलर (विकेटकीपर), सिकंदर रजा (कप्तान), रायन बर्ल, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्जा, रिचर्ड नगारवा और ब्लेसिंग मुजरबानी। ------------------------------------------------------ क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें ----------------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… सुपर-8 की 7 टीमें तय:नंबर-8 का फैसला आज, नामीबिया जीता तो पाकिस्तान बाहर हो जाएगा; अगले राउंड का शेड्यूल टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 स्टेज की 7 टीमें तय हो चुकी हैं। आखिरी टीम का फैसला बुधवार को पाकिस्तान-नामीबिया मैच से होगा। अगर पाकिस्तान जीता तो टीम सुपर-8 के ग्रुप-2 में पहुंचेगा। अगर नामीबिया जीत गया तो अमेरिका ग्रुप-2 में पहुंच जाएगा। टीम इंडिया ग्रुप-1 में रहेगी। जहां उसका सामना साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे से होगा। ग्रुप-1 में पहले ऑस्ट्रेलिया के आने की उम्मीद थी, लेकिन टीम लीग स्टेज से ही बाहर हो गई है। उसकी जगह ग्रुप-बी में से जिम्बाब्वे ने सुपर-8 के ग्रुप-1 में क्वालिफाई किया है। पूरी खबर

Continue reading on the app

आज वेस्टइंडीज और इटली के बीच मुकाबला:ईडन गार्डन्स में सुबह 11 बजे से मैच; सुपर-8 से पहले अजेय रहना चाहेगी विंडीज

ICC टी-20 वर्ल्डकप का 37वां मुकाबला वेस्टइंडीज और इटली के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। यह ग्रुप-सी का आखिरी मुकाबला होगा। यह मैच सुबह 11 बजे से शुरू होगा। वेस्टइंडीज की टीम अब तक इस वर्ल्ड कप में अजेय रही है और सुपर-8 स्टेज में जाने से पहले वह अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी। वहीं, इटली की टीम अपने पहले वर्ल्ड कप अभियान का अंत एक यादगार जीत के साथ करना चाहती है। दोनों टीमें टी-20 इंटरनेशनल में पहली बार आमने-सामने होंगी। विंडीज का पलड़ा भारी, इटली को उलटफेर की उम्मीद वेस्टइंडीज ने ग्रुप स्टेज में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने अपने पिछले तीनों मैचों में जीत दर्ज की है और वह ग्रुप-सी की अंक तालिका में टॉप पर बनी हुई है। दूसरी ओर इटली ने अपने तीन मैचों में से केवल एक में जीत हासिल की है। हेटमायर और कप्तान शाई होप से उम्मीदें विंडीज के लिए शिमरॉन हेटमायर इस वर्ल्ड कप में जबरदस्त फॉर्म में हैं। उन्होंने 3 पारियों में 166.25 के स्ट्राइक रेट से 133 रन बनाए हैं। वह टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज के टॉप रन स्कोरर हैं। कप्तान शाई होप भी पिछले मैच में नेपाल के खिलाफ 61 रनों की नाबाद पारी खेलकर लय में लौट आए हैं। निकोलस पूरन का ईडन गार्डन्स में रिकॉर्ड शानदार है, उन्होंने यहां 3 मैचों में 184 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में जेसन होल्डर और अकील हुसैन की जोड़ी इटली के बल्लेबाजों के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है। होल्डर टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज के टॉप विकेट टेकर हैं। उन्होंने 3 मैचों में 7 विकेट ले चुके हैं। इटली को मोस्का ब्रदर्स और ब्रेंजामिन मैनेंटी से उम्मीद इटली के लिए ओपनर जस्टिन मोस्का ने 103 और बेंजामिन मैनेंटी ने 112 रन बनाए हैं। दोनों टीम के मुख्य खिलाड़ी होंगे। मैनेंटी का स्ट्राइक रेट 200 का रहा है, जो मिडिल ऑर्डर में विंडीज के लिए खतरा बन सकते हैं। वे टूर्नामेंट में टीम के टॉप रन स्कोरर भी हैं। वहीं, क्रिस्चन जॉर्ज टूर्नामेंट में टॉप विकेट टेकर हैं। उन्होंने 3 मैचों में 5 विकेट लिए हैं। ईडन गार्डन्स की पिच और मौसम का हाल कोलकाता के ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है। यहां का उछाल और गति स्ट्रोक खेलने वाले खिलाड़ियों को काफी रास आता है। मैच के दौरान तापमान 29°C के आसपास रहने की संभावना है, जो उमस के कारण 34°C जैसा महसूस हो सकता है। पिच सपाट और सख्त है, जिससे शुरुआती ओवरों में रनों की बौछार हो सकती है। हालांकि, जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, स्पिनर्स को भी मदद मिल सकती है। कहां देख सकते हैं मैच? इस मैच की LIVE स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स पर होगी। इसे जियोहॉटस्टार एप पर भी देखा जा सकता है। आप दैनिक भास्कर एप पर मैच का LIVE कवरेज फॉलो कर सकते हैं। दोनों टीमों के पॉसिबल प्लेइंग इलेवन वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग/जॉनसन चार्ल्स, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, रोस्टन चेज, शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमन पॉवेल, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड,अकिल हुसैन, गुडाकेश मोती, जेडन सील्स/शमार जोसेफ। इटली: वेन मैडसेन (कप्तान), मार्कस कैम्पोपियानो, जियान पिएरो मीडे, जैन अली, अली हसन, क्रिस्चन जॉर्ज, हैरी मैनेंटी, एंथोनी मोस्का, जस्टिन मोस्का, बेन मैनेंटी।

Continue reading on the app

  Sports

CAA पर सुप्रीम कोर्ट में 5 मई से शुरू होगी याचिकाओं की सुनवाई, जानें केंद्र और याचिकाकर्ताओं को कितना मिला समय

नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन एक्ट (CAA) 2019 की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट 5 मई से अंतिम सुनवाई शुरू करेगा। गुरुवार को मुख्य न्यायाधीश (CJI) की अध्यक्षता वाली बेंच ने सुनवाई का पूरा कार्यक्रम तय करते हुए बताया कि किस पक्ष को अपनी दलीलें रखने के लिए कितना समय दिया … Thu, 19 Feb 2026 16:35:44 GMT

  Videos
See all

Galgotias university के अनोखे Drone की उड़ी धज्जियां #shorts #viral #latest #aajtakdigital #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T11:15:08+00:00

UP News : Swami Avimukteshwaranand Saraswati का बयान, बढ़ा घमासान! | Hind News | Breaking News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T11:15:01+00:00

AI Summit 2026: 'India में AI समिट होना गर्व की बात' #shorts #latestnews #news #pmmodi #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T11:15:56+00:00

AAJTAK 2 LIVE | YOGI VS AVIMUKTESWARANAND | Brajesh Pathak के बटुक पूजा पर क्या बोले स्वामी ?| AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T11:15:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers