Responsive Scrollable Menu

आज वेस्टइंडीज और इटली के बीच मुकाबला:ईडन गार्डन्स में सुबह 11 बजे से मैच; सुपर-8 से पहले अजेय रहना चाहेगी विंडीज

ICC टी-20 वर्ल्डकप का 37वां मुकाबला वेस्टइंडीज और इटली के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। यह ग्रुप-सी का आखिरी मुकाबला होगा। यह मैच सुबह 11 बजे से शुरू होगा। वेस्टइंडीज की टीम अब तक इस वर्ल्ड कप में अजेय रही है और सुपर-8 स्टेज में जाने से पहले वह अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी। वहीं, इटली की टीम अपने पहले वर्ल्ड कप अभियान का अंत एक यादगार जीत के साथ करना चाहती है। दोनों टीमें टी-20 इंटरनेशनल में पहली बार आमने-सामने होंगी। विंडीज का पलड़ा भारी, इटली को उलटफेर की उम्मीद वेस्टइंडीज ने ग्रुप स्टेज में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने अपने पिछले तीनों मैचों में जीत दर्ज की है और वह ग्रुप-सी की अंक तालिका में टॉप पर बनी हुई है। दूसरी ओर इटली ने अपने तीन मैचों में से केवल एक में जीत हासिल की है। हेटमायर और कप्तान शाई होप से उम्मीदें विंडीज के लिए शिमरॉन हेटमायर इस वर्ल्ड कप में जबरदस्त फॉर्म में हैं। उन्होंने 3 पारियों में 166.25 के स्ट्राइक रेट से 133 रन बनाए हैं। वह टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज के टॉप रन स्कोरर हैं। कप्तान शाई होप भी पिछले मैच में नेपाल के खिलाफ 61 रनों की नाबाद पारी खेलकर लय में लौट आए हैं। निकोलस पूरन का ईडन गार्डन्स में रिकॉर्ड शानदार है, उन्होंने यहां 3 मैचों में 184 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में जेसन होल्डर और अकील हुसैन की जोड़ी इटली के बल्लेबाजों के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है। होल्डर टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज के टॉप विकेट टेकर हैं। उन्होंने 3 मैचों में 7 विकेट ले चुके हैं। इटली को मोस्का ब्रदर्स और ब्रेंजामिन मैनेंटी से उम्मीद इटली के लिए ओपनर जस्टिन मोस्का ने 103 और बेंजामिन मैनेंटी ने 112 रन बनाए हैं। दोनों टीम के मुख्य खिलाड़ी होंगे। मैनेंटी का स्ट्राइक रेट 200 का रहा है, जो मिडिल ऑर्डर में विंडीज के लिए खतरा बन सकते हैं। वे टूर्नामेंट में टीम के टॉप रन स्कोरर भी हैं। वहीं, क्रिस्चन जॉर्ज टूर्नामेंट में टॉप विकेट टेकर हैं। उन्होंने 3 मैचों में 5 विकेट लिए हैं। ईडन गार्डन्स की पिच और मौसम का हाल कोलकाता के ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है। यहां का उछाल और गति स्ट्रोक खेलने वाले खिलाड़ियों को काफी रास आता है। मैच के दौरान तापमान 29°C के आसपास रहने की संभावना है, जो उमस के कारण 34°C जैसा महसूस हो सकता है। पिच सपाट और सख्त है, जिससे शुरुआती ओवरों में रनों की बौछार हो सकती है। हालांकि, जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, स्पिनर्स को भी मदद मिल सकती है। कहां देख सकते हैं मैच? इस मैच की LIVE स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स पर होगी। इसे जियोहॉटस्टार एप पर भी देखा जा सकता है। आप दैनिक भास्कर एप पर मैच का LIVE कवरेज फॉलो कर सकते हैं। दोनों टीमों के पॉसिबल प्लेइंग इलेवन वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग/जॉनसन चार्ल्स, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, रोस्टन चेज, शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमन पॉवेल, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड,अकिल हुसैन, गुडाकेश मोती, जेडन सील्स/शमार जोसेफ। इटली: वेन मैडसेन (कप्तान), मार्कस कैम्पोपियानो, जियान पिएरो मीडे, जैन अली, अली हसन, क्रिस्चन जॉर्ज, हैरी मैनेंटी, एंथोनी मोस्का, जस्टिन मोस्का, बेन मैनेंटी।

Continue reading on the app

अफगानिस्तान और कनाडा का मैच:दोनों टीमें सुपर-8 की रेस से बाहर हो चुकी; टूर्नामेंट में अपना आखिरी मैच खेलेंगे

अफगानिस्तान और कनाडा के बीच गुरुवार को टी20 वर्ल्ड कप का 39वां मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम पर शाम 7 बजे से शुरु होगा। दोनों टीमें सुपर-8 की रेस से बाहर हो चुकी हैं। इस टूर्नामेंट में यह उनका आखिरी मैच होगा। अफगानिस्तान को पहले मैच में न्यूजीलैंड ने 5 विकेट से शिकस्त दी थी। जबकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ डबल सुपर ओवर में करीबी हार झेलनी पड़ी। आखिरकार उसने UAE को 5 विकेट से हराकर इस सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की। दूसरी ओर UAE को अब तक पहली जीत की तलाश है। वह साउथ अफ्रीका, यूएई और न्यूजीलैंड के खिलाफ तीनों मैच हार चुकी है। हेड टू हेड अफगानिस्तान और कनाडा टी20 इंटरनेशनल में अब तक 2 बार आमने-सामने आ चुके हैं। दोनों मैच अफगानिस्तान ने जीता है। टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की बात करें तो कनाडा ने 6 मैच खेले हैं, जिसमें सिर्फ 1 जीत नसीब हुई है। जबकि 5 मुकाबले हारे हैं। वहीं अफगानिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप में 33 मैच खेले हैं। इसमें 13 बार उसे जीत मिली है, जबकि 20 बार हार का सामना करना पड़ा। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दोनों टीमों के टॉप प्लेयर्स रहमानुल्लाह गुरबाज अफगानिस्तान के टॉप बैटर इस वर्ल्ड कप में रहमानुल्लाह गुरबाज अफगानिस्तान के टॉप स्कोरर रहे हैं। गुरबाज ने 3 मैचों में 168.18 की स्ट्राइक रेट से 111 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 84 रन है। वहीं बॉलिंग में अफगानिस्तान के लिए अजमतुल्लाह उमरजई ने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। उमरजई ने 3 मैचों में 8.11 की इकोनॉमी से रन खर्च करते हुए 8 विकेट लिए हैं। इस दौरान 15 रन देकर 4 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है। युवराज समरा ने UAE के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए UAE के लिए इस टूर्नामेंट में युवराज समरा ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 3 मैचों में 162.82 के स्ट्राइक रेट से 127 रन बनाए हैं। एक पारी में उनका बेस्ट स्कोर 110 रन है। बॉलिंग की बात करें तो साद बिन जफर UAE के टॉप विकेट टेकर रहे हैं। उन्होंने 3 मैचों में 8.1 की इकोनॉमी से 4 विकेट लिए हैं। इस दौरान 14 रन देकर 3 विकेट उनका प्रदर्शन रहा है। पिच कंडीशन चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम पर आमतौर पर स्पिनर्स को मदद मिलती है। यहां खेले गए 8 टी20 इंटरनेशल मैचों में 5 बार चेज करनेवाली टीम जीती है, जबकि 3 मैचों में पहले बैटिंग करने वाली टीम ने स्कोर डिफेंड किया है। अगर ओस आती है तो चेजिंग करना आसान हो जाएगा। ऐसे में टीमें टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी कर सकती हैं। वेदर कंडीशन चेन्नई में गुरुवार को मौसम ज्यादातर समय साफ रहेगा। सुबह हल्की धुंध रहेगी, जबकि बारिश की संभावना काफी कम है। दिन का तापमान करीब 31–32°C तक जा सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 22–23°C रहेगा। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नाईब, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, जियाउर रहमान। कनाडा: दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), युवराज समरा, नवनीत धालीवाल, हर्ष ठाकेर, निकोलस किर्टन, श्रेयस मोव्वा (विकेटकीपर), साद बिन जफर, शिवम शर्मा, दिलोन हेलिगर, जसकरन सिंह, अंश पटेल। कहां देख सकते हैं मैच? इस मैच की LIVE स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स पर होगी। इसे जियोहॉटस्टार एप पर भी देखा जा सकता है। आप दैनिक भास्कर एप पर मैच का LIVE कवरेज फॉलो कर सकते हैं। स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… पाकिस्तान टी-20 वर्ल्डकप के सुपर-8 में पहुंचा:नामीबिया को 102 रन से हराया; साहिबजादा फरहान का शतक, उस्मान तारिक को 4 विकेट पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में प्रवेश कर लिया है। टीम ने बुधवार के दूसरे मैच में नामीबिया को 102 रन से हराया। पाकिस्तान टॉप-8 में पहुंचने वाली 8वीं टीम बनी है। कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में पाकिस्तान ने ग्रुप-ए के इस मैच का टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। टीम ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 199 रन बनाए। जवाबी पारी में नामीबिया 17.3 ओवर में 97 रन पर ऑलआउट हो गई। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का पोस्टर जारी, छत्रपति शिवाजी महाराज के रोल में दिखेंगे रितेश देशमुख, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता और अब निर्देशक रितेश देशमुख ने अपनी अगली बड़ी परियोजना ‘राजा शिवाजी’ की घोषणा कर दी है, जिसमें वे स्वयं छत्रपति शिवाजी महाराज की ऐतिहासिक भूमिका निभाएंगे। शिव जयंती के पवित्र अवसर पर, रितेश और उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का पहला आधिकारिक पोस्टर साझा किया, जिसमें … Thu, 19 Feb 2026 18:44:40 GMT

  Videos
See all

जाटों पर फिर जिहादी ATTACK...| Noida | Gautam Buddh Nagar | UP Police | Bisrakh #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T13:15:07+00:00

Poochta Hai Bharat LIVE: अब जेल जाएंगे Rahul Gandhi? | Naravane Book Controversy | PM Modi | SIR #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T13:09:09+00:00

CM Yogi Singapore and Japan Visit: विदेश दौरे में भगवा पहनेंगे सीएम योगी । R Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T13:15:05+00:00

SC On Freebies: SC की 'फ्रीबीज' पर सख्त टिप्पणी, फ्री का बिजली, पानी सब खत्म! | Supreme Court #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T13:11:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers