Responsive Scrollable Menu

Horoscope 19 February 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

आज कई राशियों के लिए आर्थिक उन्नति और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं, जिससे विशेष सफलताएं मिलेंगी। हालांकि, कुछ जातकों को गलतफहमी, स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं और घरेलू विवादों का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे में धैर्य और विवेक से काम लेना ज़रूरी होगा।

मेष 

नया काम शुरू होगा, नए पुराने मित्रों से लाभ। घर और दफ्तर दोनों में तनाव महसूस करेंगे। अकर्मण्यता के कारण अवसर खो देंगे। सुखद यात्रा के योग हैं।

वृष

अचल सम्पत्ति संबंधी कार्यों में व्यस्तता। आशा निराशा के झूले में रहेंगे। विश्वासघात और ठगी के शिकार हो सकती है। दीर्घकाल से अटका हुआ काम बनेगा।

मिथुन

किसी और की गलती की सजा आपको मिलेगी। सम्पत्ति अर्जित करने में सफल रहेंगे। सत्कार्यों में धन खर्च से यश मिलेगा। बिगड़े हुए संबंध, गलतफहमी दूर करने सुधरेंगे।

कर्क

किसी षड्यंत्र के शिकार हो सकते हैं। अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारने का काम न करें। व्यापार के क्षेत्र में नवीनता और लाभ। आध्यात्मिक कार्यों में रूचि और साधना भी।

सिंह

भाग्योदय की सूचना प्राप्त होगी। पिछले पूंजी निवेश का उत्तम लाभ मिलेगा। विपरीत परिस्थिति, अनुकूलता की ओर बढ़ेंगे। मित्रों की उन्नति होगी, आपको सहयोग मिलेगा।

कन्या

नौकरी में पदोन्नति और धन लाभ। धन प्राप्ति की नई योजनाएं बनेगी। परोपकार की भावना से कार्य करेंगे। शुभ कार्यों में बाधाएं।

तुला

बच्चों के भविष्य के प्रति चिंतित रहेंगे। ग्रह योग मिश्रित फल देने वाला है। संचार माध्यमों और जन-सम्पर्क में आर्कषण बढ़ेगा। उच्च स्तर की बैठकों में भाग लेंगे।

वृश्चिक 

परिवार में कोई मांगलिक कार्य। रोजगार व्यवसाय में नई स्थापना। सफलता देने वाला दिन है। व्यस्तता और थकान भरा दिन है।

धनु

पारिवारिक सुख शांति और मित्र मिलन। रोग का सही निदान होगा, स्वास्थ्य सुधरेगा। परिश्रम के अनुरूप फल प्राप्त नहीं होगा। बैंक बैलेंस बढ़ेगा, अच्छा धन लाभ।

मकर 

व्यावसायिक मामलों में ठोस निर्णय और सफलता। प्रतियोगिता में आप श्रेष्ठ और सफल सिद्ध होंगे। परिवार की उन्नति, स्वच्छता और गृह सज्जा में दिन की समाप्ति। प्रतिष्ठा और सम्पत्ति दोनों में वृद्धि।

कुंभ

ज्ञान विज्ञान में रूचि बढ़ेगी। कर्तव्य की उपेक्षा भारी पड़ेगी। अपने से संबंधित क्षेत्रों से आगे बढ़ेंगे/रहेंगे। दिन भर 'मूडस्विंग' करता रहेगा।

मीन

अकारण शत्रु पैदा होंगे, अनावश्यक विवाद भी। वरिष्ठ अधिकारियों के कृपा पात्र रहेंगे। घरेलू सुख साधन बढ़ाने पर खर्च करेंगे। पारिवारिक मित्र के स्वास्थ्य की चिंता।

Continue reading on the app

ईरान पर कभी भी हमला कर सकता है अमेरिका, विदेश न्यूज एजेंसी का दावा- वेनेजुएला से भी ज्यादा खतरनाक हो सकती है कार्रवाई

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बहुत तेजी से बढ़ गया है और अब हालात ऐसे बन गए हैं कि आने वाले दिनों या हफ्तों में बड़ा सैन्य टकराव हो सकता है.

अमेरिकी न्यूज एजेंसी Axios की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर अमेरिका सैन्य कार्रवाई करता है तो वह छोटी या प्रतीकात्मक कार्रवाई नहीं होगी, बल्कि कई हफ्तों तक चलने वाला बड़ा ऑपरेशन होगा. एक व्हाइट हाउस अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि आने वाले हफ्तों में हमले की संभावना 90% तक है.

रिपोर्ट में कहा गया है कि यह ऑपरेशन पिछले महीने वेनेजुएला में हुई सीमित कार्रवाई से कहीं बड़ा होगा और संभव है कि इसे इजराइल के साथ मिलकर अंजाम दिया जाए. इसका निशाना ईरान का परमाणु और मिसाइल ढांचा हो सकता है.

इजराइल अधिकारी बोले- संघर्ष की बहुत ज्यादा आशंका

इजराइल की सैन्य खुफिया एजेंसी के पूर्व प्रमुख आमोस यादलिन ने कहा कि टकराव अब पहले से कहीं ज्यादा करीब है. हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं, लेकिन एक महाशक्ति कुछ ही दिनों में युद्ध शुरू नहीं करती. कूटनीतिक रास्ता अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है.

यादलिन ने यह भी कहा कि कई लोग हमले के खिलाफ हैं और पेंटागन भी पूरी तरह साफ नहीं है कि वह इस कार्रवाई से क्या हासिल करना चाहता है, लेकिन राष्ट्रपति काफी दृढ़ नजर आ रहे हैं. ट्रम्प का 'सभी ऑप्शन खुले हैं' वाला बयान असली सैन्य तैयारी के बारे में बताता है.

लड़ाई खत्म करने की डिप्लोमैटिक कोशिशें जारी

दूसरी तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने परमाणु कूटनीति के साथ-साथ बड़े स्तर पर सैन्य तैयारी भी शुरू कर दी है. मंगलवार को उनके सलाहकार जेराड कुशनर और स्टीव विटकॉफ ने जिनेवा में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से तीन घंटे तक बातचीत की.

दोनों पक्षों ने कहा कि बातचीत में कुछ डेवलपमेंट हुआ है, लेकिन अमेरिकी अधिकारी अब भी कुछ बड़े मुद्दों पर सहमति बनने को लेकर डाउट में हैं.

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि कुछ मामलों में बातचीत अच्छी रही, लेकिन कई मुद्दों पर राष्ट्रपति ने जो 'रेड लाइन' तय की हैं, उन्हें ईरान मानने को तैयार नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रपति समझौता चाहते हैं, लेकिन यह भी संभव है कि कूटनीति अपनी अंतिम सीमा तक पहुंच चुकी हो.

 

Continue reading on the app

  Sports

बिहार विधानसभा में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के खैनी खाने का वीडियो वायरल! RJD ने ‘निंजा तकनीक’ बताकर साधा निशाना

बिहार विधानसभा के सत्र के दौरान का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है। इस वीडियो में राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कुछ खाते हुए नजर आ रहे हैं, जिसे लेकर विपक्ष ने उन पर सदन की गरिमा का उल्लंघन करने और ‘खैनी’ (तंबाकू) खाने का आरोप लगाया है। … Thu, 19 Feb 2026 09:31:57 GMT

  Videos
See all

PM Modi in AI Impact Summit Live: इंडिया AI समिट में पीएम मोदी, भारत मंडपम से LIVE | Bharat Mandapam #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T04:34:56+00:00

PM Modi in AI Impact Summit: भारत मंडपम में दिखा फ्यूचर का Jio AI होम | News | Bharat Mandapam #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T04:45:01+00:00

Action On Galgotia University Live : गलगोटिया यूनिवर्सिटी पर बहुत बड़ा एक्शन! |AI Impact Summit 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T04:33:39+00:00

Bangladesh में हिंदू हत्या का आरोपी गिरफ्तार | #bangladesh #delhinews #hindu #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T04:46:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers