Responsive Scrollable Menu

DGCA का सुझाव- हंगामा करने वाले यात्रियों पर बैन लगाएं:विमान में स्मोकिंग करने, शराब पीने और इमरजेंसी गेट खोलने पर भी सख्त एक्शन लें

देश में विमानों पर नजर रखने वाली संस्था डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने हंगामा करने वाले यात्रियों से निपटने के लिए कड़े नियमों का सुझाव दिया है। एजेंसी ने कहा है कि जो यात्री विमान में किसी तरह का हंगामा करते हैं उनके विमान से यात्रा करने पर सीधे 30 दिन का बैन लगाएं। DGCA ने अपने बदले हुए नियमों के ड्राफ्ट में कहा कि एयरक्राफ्ट/लोगों/प्रॉपर्टी की सुरक्षा पक्का करने और एयरक्राफ्ट में अच्छा ऑर्डर और डिसिप्लिन बनाए रखने के लिए जीरो टॉलरेंस पॉलिसी अपनाई गई है। एजेंसी ने आगे सुझाव दिया कि एयरलाइन ऐसा एक्शन कई नियमों के उल्लंघन के लिए ले सकती है। इसमें एयरक्राफ्ट में स्मोकिंग करना, डोमेस्टिक फ्लाइट में शराब पीना और इमरजेंसी एग्जिट का गलत इस्तेमाल या लाइफ जैकेट जैसे लाइफ-सेविंग इक्विपमेंट का बिना इजाजत इस्तेमाल करना शामिल है। एयरलाइन कंपनी को SOP बनाने के निर्देश दूसरे प्रस्तावों के साथ, रेगुलेटर ने बताया है कि एक एयरलाइन बिगड़ैल पैसेंजर से निपटने और DGCA को घटनाओं की रिपोर्ट करने के लिए एक स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) बनाएगी और उसे लागू करेगी, और उसे सभी संबंधित स्टेकहोल्डर्स के बीच सर्कुलेट करेगी। एयरलाइन द्वारा बनाई गई एक इंडिपेंडेंट कमेटी, जिसमें दूसरी एयरलाइन का एक रिप्रेजेंटेटिव भी शामिल होगा, उड़ान पर बैन लगाने पर फैसला लेगी। रेगुलेटर ने कहा कि अगर कोई यात्री एयरक्राफ्ट में किसी भी तरहा का हंगामा करते हुए मिलता है तो एयरलाइन उस पर सीधे 30 दिन या उससे ज्यादा समय के लिए फ्लाइंग बैन लगा सकती है। इसमें केस को इंडिपेंडेंट कमिटी को नहीं भेजा जाएगा। अभी कमेटी का फैसला आने तक 45 दिन का बैन होता है मौजूदा सिविल एविएशन रिक्वायरमेंट (CAR) के तहत, इंडिपेंडेंट कमिटी का फैसला आने तक, संबंधित एयरलाइन ऐसे उपद्रवी यात्री को 45 दिनों तक उड़ान से बैन कर सकती है। यह नियम उपद्रवी यात्रियों से निपटने के लिए प्रस्तावित बदले हुए CAR में भी है। CAR में बदलावों पर स्टेकहोल्डर्स के कमेंट्स 16 मार्च तक मांगे गए हैं। 2017 में शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड़ ने एअर इंडिया कर्मी को चप्पल से पीटा था। तब डीजीसीए ने सिविल एविएशन रिक्वायरमेंट नियम बनाए। फ्लाइट में यात्रियों के हंगामे की कुछ घटनाएं… 20 जनवरी 2026: दुबई–जयपुर की फ्लाइट में पैसेंजर ने क्रू से की अभद्रता दुबई से जयपुर आ रही स्पाइसजेट एयरलाइंस की फ्लाइट में पैसेंजर ने हंगामा कर दिया। क्रू के साथ दुर्व्यवहार किया। क्रू की शिकायत के बाद जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट लैंडिंग होते ही सिक्योरिटी स्टाफ ने पैसेंजर को पुलिस के हवाले कर दिया। घटना 20 जनवरी की फ्लाइट संख्या SG - 58 की है। फ्लाइट सुबह करीब 10 बजकर 16 मिनट पर जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंची। उड़ान के दौरान एक पैसेंजर ने फ्लाइट के क्रू मेंबर्स के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और उनके निर्देशों का पालन करने से इनकार करते हुए फ्लाइट में ही हंगामा शुरू कर दिया। पूरी खबर पढ़ें… 11 दिसंबर 2025: इंडिगो की फ्लाइट में यात्री का हंगामा, ट्रे टेबल तोड़ी:हैदराबाद से लखनऊ आ रहे विमान में घटना हैदराबाद से लखनऊ आ रही इंडिगो की एक उड़ान में एक यात्री ने हंगामा कर दिया। उसने ट्रे टेबल तोड़ दी। विमान के लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरने के बाद CISF ने उसे हिरासत में लेकर सरोजनीनगर पुलिस को सौंप दिया। आरोप है कि उड़ान भरते ही यात्री केबिन में तेज आवाज में बात करने लगा और बार-बार सीट से उठकर इधर-उधर घूमता रहा। उसने क्रू सदस्यों की चेतावनियों को भी नजरअंदाज किया। स्थिति बिगड़ने पर उसने अपनी सीट की ट्रे टेबल तोड़ दी, जिसके बाद क्रू सदस्यों ने पायलट को सूचना दी। पूरी खबर पढ़ें… 15 जुलाई 2025: स्पाइसजेट फ्लाइट में पैसेंजर्स की कॉकपिट में घुसने की कोशिश, दिल्ली से मुंबई जा रहा विमान 7 घंटे देरी से उड़ा दिल्ली से मुंबई जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट (SG-9282) में 15 जुलाई 2025 को दो पैसेंजर्स ने कॉकपिट में घुसने की कोशिश की। एयरलाइन कंपनी के अनुसार क्रू मेंबर्स, पायलट और दूसरे यात्रियों के समझाने के बाद भी दोनों सीट पर नहीं बैठे। फ्लाइट टेकऑफ के लिए रनवे पर आगे बढ़ रहा था तब यह घटना हुई। इसके बाद फ्लाइट को वापस पार्किंग बे पर लाया गया। दोनों पैसेंजर्स को CISF को सौंप दिया गया। हंगामे की वजह से दोपहर 12:30 बजे की फ्लाइट करीब 7 घंटे की देरी से रात 7:21 बजे उड़ी। पूरी खबर पढ़ें… ---------- ये खबर भी पढ़ें… इंडिगो ने 16 एयरपोर्ट्स पर 717 फ्लाइट स्लॉट्स छोड़े, कोहरे के कारण DGCA ने दिया था आदेश देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने भारत के अलग-अलग डोमेस्टिक एयरपोर्ट्स पर अपने 717 स्लॉट्स सरेंडर कर दिए हैं। यह कदम डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) के उस फैसले के बाद उठाया गया है, जिसमें ऑपरेशनल दिक्कतों और सर्दियों में कोहरे के कारण होने वाली देरी को देखते हुए इंडिगो के विंटर शेड्यूल में कटौती की गई थी। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

अजित पवार के बेटे बोले-VSR को उड़ने से बैन करें:इंस्टाग्राम स्टोरी में हादसे पर सवाल उठाया, इमोशनल मेसेज शेयर कर लिखा- मिस यू डैड

महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी CM अजित पवार के बेटे जय पवार ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर लिखा कि VSR वेंचर्स के विमानों के उड़ने पर रोक लगा देनी चाहिए। उन्होंने महाराष्ट्र के बारामती में 28 जनवरी को हुए प्लेन क्रैश की पारदर्शी और पूरी जांच की मांग की। जय पवार ने इंस्टाग्राम स्टोरी में इस हादसे पर गहरा दुख जताया। उन्होंने हादसे पर सवाल उठाया। उन्होंने लिखा, प्लेन क्रैश में ब्लैक बॉक्स आसानी से नष्ट नहीं होते। महाराष्ट्र के लोगों को इस दिल दहला देने वाली त्रासदी का पूरा, पारदर्शी और बिना किसी शक के सच जानने का अधिकार है। पवार ने आगे लिखा कि VSR वेंचर्स के एयरक्राफ्ट के मेंटेनेंस में गड़बड़ियों की पूरी और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने एक इमोशनल मैसेज भी शेयर किया और लिखा- मिस यू डैड। पुणे के बारामती में 28 जनवरी को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार सहित 5 लोगों की प्लेन क्रैश में मौत हुई थी। अजित की पत्नी और डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने मंगलवार को CM देवेंद्र फडणवीस से मिलकर मामले की CBI जांच की मांग की थी। 2023 में मुंबई एयरपोर्ट पर हादसे के बाद युरोप ने VSR वेंचर्स पर रोक लगा दी थी यूरोपियन यूनियन एविएशन सेफ्टी एजेंसी (EASA) ने 2023 में लियरजेट 45XR एक्सीडेंट के बाद VSR वेंचर्स के लिए थर्ड कंट्री ऑपरेटर (TCO) ऑथराइजेशन सस्पेंड कर दिया। DGCA के अनुसार, VSR वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ऑपरेट किया जाने वाला एक लियरजेट 45 एयरक्राफ्ट, 14 सितंबर 2023 को मुंबई एयरपोर्ट पर एक्सीडेंट का शिकार हो गया था। 2023 में, विशाखापत्तनम से मुंबई की फ्लाइट में VSR वेंचर्स लियरजेट 45 एयरक्राफ्ट, VT-DBL के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर रनवे 27 पर लैंडिंग करते समय रनवे एक्सकर्शन (घुमाव) हुआ था। एयरक्राफ्ट ने पहले विशाखापत्तनम एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और मुंबई एयरपोर्ट पर रनवे 27 पर लैंड करते समय रनवे के दाईं ओर खिसकता रहा। इसके बाद टैक्सीवे W और N के इंटरसेक्शन पर शोल्डर पर विमान क्रैश लैंड कर गया था। एयरक्राफ्ट में 2 क्रू मेंबर और 6 पैसेंजर सवार थे। को-पायलट को गंभीर चोटें आईं थीं, जबकि पायलट-इन-कमांड (PIC) और 6 पैसेंजर को मामूली चोटें आईं थीं। एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट में तबाह हो गया। अभी तक, इन्वेस्टिगेशन टीम ने एक्सीडेंट पर सिर्फ एक शुरुआती रिपोर्ट तैयार की है। 2.5 साल बाद भी, फाइनल रिपोर्ट अभी तक जमा नहीं की गई है। क्या होता है TCO? थर्ड कंट्री ऑपरेटर (TCO) एक ऐसी एयरलाइन या विमान ऑपरेटर है, जो यूरोपीय संघ (EU) या यूके के सदस्य देशों के बाहर स्थित है, लेकिन व्यावसायिक तौर पर इन क्षेत्रों में उड़ान भरता है। इन ऑपरेटरों को यूरोपीय संघ विमानन सुरक्षा एजेंसी(EASA) से सुरक्षा ऑथोराइजेशन लेना आवश्यक है। ये अंतरराष्ट्रीय उड़ान सुरक्षा मानकों (ICAO) के अनुपालन को सुनिश्चित करता है। 2023 की रिपोर्ट: ऑटोपायलट बंद होने के बाद हुआ था हादसा शुरुआती खबरों में हादसे की वजह भारी बारिश और कम विजिबिलिटी बताई गई थी। बाद में नागरिक उड्डयन मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, यह हादसा लैंडिंग से महज 40 सेकंड पहले ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट होने की वजह से हुआ था। इसके बाद कॉकपिट में 'स्टॉल वार्निंग' और 'ग्राउंड प्रॉक्सिमिटी' अलर्ट बजने लगे थे। विमान रनवे से दाईं ओर भटक गया और टैक्सी-वे के पास क्रैश लैंडिंग हुई थी। लियरजेट 45 वीएसआर वेंचर्स का जेट है, मुख्यालय दिल्ली में VSR वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड नई दिल्ली स्थित एक नॉन-शेड्यूल्ड एयर ऑपरेटर कंपनी है। यह कंपनी प्राइवेट जेट चार्टर्ड, मेडिकल इवेक्युएशन (एयर एम्बुलेंस) और एविएशन कंसल्टेंसी का काम करती है। जिस लियरजेट 45XR विमान का बारामती में एक्सीडेंट हुआ, उसे 1990 के दशक में 'सुपर-लाइट' बिजनेस कैटेगरी के तहत बनाया गया था। इसे लग्जरी और तेज रफ्तार कॉर्पोरेट उड़ानों के लिए जाना जाता है। ------------- ये खबर भी पढ़ें… रोहित पवार ने एविएशन मिनिस्टर को हटाने की मांग की:बोले- नायडू VSR के मालिकों के करीबी, अजित पवार प्लेन क्रैश मामले में कंपनी को बचा रहे शरद गुट की नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP-SP) के विधायक और अजित पवार के भतीजे रोहित पवार ने बुधवार को सेंट्रल एविएशन मिनिस्टर के. राममोहन नायडू को पद से हटाने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि नायडू VSR कंपनी को बचा रहे हैं। रोहित ने मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- जिस VSR कंपनी का लियरजेट विमान 28 जनवरी को बारामती में क्रैश हुआ, उसे बचाने की कोशिश हो रही है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

साहिबजादा फरहान के निशाने पर विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड, 12 साल से कोई नहीं तोड़ सका

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के ओपनर साहिबजादा फरहान फिलहाल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उनके पास विराट कोहली का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का भी मौका है, जिसके वह काफी करीब पहुंच गए हैं. Thu, 19 Feb 2026 10:43:32 +0530

  Videos
See all

PM Modi in AI Impact Summit Live: इंडिया AI समिट में पीएम मोदी, भारत मंडपम से LIVE | Bharat Mandapam #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T04:34:56+00:00

Bangladesh में हिंदू हत्या का आरोपी गिरफ्तार | #bangladesh #delhinews #hindu #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T04:46:22+00:00

Action On Galgotia University Live : गलगोटिया यूनिवर्सिटी पर बहुत बड़ा एक्शन! |AI Impact Summit 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T04:33:39+00:00

India AI Summit में भारत-गूगल की नई रणनीति | New Delhi | Sundar Pichai #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T04:39:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers