Responsive Scrollable Menu

टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी : गैंगस्टर अनिल पंडित की कथित भूमिका की जांच कर रही पुलिस

टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी : गैंगस्टर अनिल पंडित की कथित भूमिका की जांच कर रही पुलिस

Continue reading on the app

Gold Silver Rate 20 October : दशहरे पर क्या चल रहा है सोने-चांदी का भाव, जानिए भोपाल-इंदौर का लेटेस्ट रेट

दशहरे पर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 1,47,300 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का रेट 2,09, 825 रुपये प्रति किलो पर चल रहा है । इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1.45 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 2.20 लाख रुपये प्रति किलो पर बना हुआ है।

गुडरिटर्न्स पर 24 कैरेट सोने का भाव 1,48,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है, वहीं चांदी की कीमत 2,29,900 रुपये प्रति किलो पर चल रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4,145.40 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत 57.040 डॉलर प्रति औंस हो गई।

बता दें कि 20 अक्टूबर को दशहरे के कारण एमसीएक्स पर कारोबार बंद है, इसलिए कारोबारी सप्ताह के पहले दिन यानि सोमवार शाम ( 19 अक्टूबर) के रेट ही आज मंगलवार के दिन मान्य होंगे। हालांकि देशभर में सर्राफा बाजार खुले हैं। अगर आप दशहरे पर सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आइए जानते हैं प्रमुख शहरों में क्या चल रहा है 10 ग्राम (18K, 22K और 24K) सोने और 1 किलो चांदी का रेट….

भोपाल-इंदौर में 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

भोपाल-इंदौर सराफा बाजार में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 48 हजार 100 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। गहनों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट सोना 1 लाख 35 हजार 760 रुपये और 18 कैरेट सोना 1 लाख 11 हजार 090 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। चांदी का भाव 2 लाख 29 हजार 900 रुपये प्रति किलो पर स्थिर है।

दिल्ली से लेकर लखनऊ तक का सोने-चांदी का भाव

दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़ और लखनऊ में 24 कैरेट सोना 1 लाख 48 हजार 200 रुपये, 22 कैरेट 1 लाख 35 हजार 860 रुपये और 18 कैरेट 1 लाख 11 हजार 190 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है। मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ में चांदी करीब 2 लाख 29 हजार 900 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है। चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में एक किलो चांदी की कीमत करीब 2,34,900 रुपये पहुंच गई है।

वैश्विक और भू-राजनीतिक तनाव के कारण बाजार में अनिश्चितता का माहौल है। अमेरिकी डॉलर इंडेक्स और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव से सर्राफा बाजार में भी सतर्कता है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया मजबूत होकर लगभग 94.77 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर पहुंच गया है। रुपये के मजबूत होने से सोने के आयात की लागत घटती है, जिससे घरेलू कीमतें नियंत्रित रहती हैं। आगामी दिवाली और शादी के सीजन के कारण स्थानीय बाजार में खरीदारी को समर्थन मिल रहा है। इसके अलावा चांदी का इस्तेमाल आभूषण के अलावा औद्योगिक और इलेक्ट्रॉनिक क्षेत्रों में भी होता है, इसलिए वैश्विक मांग के चलते चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। विश्लेषकों के अनुसार, कच्चे तेल में तेजी से वैश्विक महंगाई का दबाव बना हुआ है और फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले निवेशक सतर्क हैं। निवेशकों को सोने में हर गिरावट पर खरीदारी की सलाह दी जा रही है।

काम की बातें

  • शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं, इस दौरान बाजार बंद रहता है। शुक्रवार शाम को बंद हुए रेट ही शनिवार-रविवार को मान्य होते हैं। सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें।
  • हॉलमार्क के निशान में ​BIS लोगो, ​कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर और सेंटर मार्क होता है।
    24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता ( 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक) होती है।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

Continue reading on the app

  Sports

IND-W vs ZIM-W: कैच छूटने पर शेफाली वर्मा ने किया कुछ ऐसा, ICC ने सुना दी सजा

Shafali Verma: भारतीय सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने बड़ा फैसला लिया है. मैदान पर की गई एक गलती के चलते उन्हें आईसीसी ने सजा सुनाई है. Tue, 20 Oct 2026 15:46:36 +0530

  Videos
See all

Rashtravad: संजय राउत के बयान पर मचा सियासी घमासान! | #sanjayraut #rahulgandhi #cji #shorts #debate #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T11:41:59+00:00

Marco Rubio News : जयशंकर से मिले अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो #marcorubio #sjaishankar #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T11:45:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers