Responsive Scrollable Menu

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में आज PM मोदी स्पीच देंगे:इसमें 20+ देशों के प्रमुख, 500 से ज्यादा AI लीडर शामिल होंगे

पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली के भारत मंडपम में गुरुवार को इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में उद्घाटन स्पीच देंगे। इस दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, संयुक्त राष्ट्र (UN) के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस सहित कई देशों के प्रमुख और उद्योग जगत के दिग्गज संबोधित करेंगे। PM समिट से पहले भाग लेने वाले देशों के नेताओं का स्वागत करेंगे और कई द्विपक्षीय बैठकों में भी हिस्सा लेंगे। यह समिट भारत की AI नीति, वैश्विक सहयोग और निवेश आकर्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण मंच साबित हो सकता है। इसमें 110 से ज्यादा देश, 20 से ज्यादा देशों के प्रमुख, 30 अंतरराष्ट्रीय संगठन और 500+ दुनिया के AI लीडर शामिल हो रहे हैं। समिट में करीब 100 CEOs और फाउंडर्स, 150 अकादमिक और रिसर्चर, 400 CTOs, VPs, 100+ सरकारी प्रतिनिधि, लगभग 60 मंत्री और उपमंत्री मौजूद रहेंगे। इससे पहले बुधावार को गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने पीएम मोदी से मुलाकात की। इसकी तस्वीरें शेयर करते हुए पीएम ने कहा कि हमने भारत में AI के क्षेत्र में हो रहे काम और गूगल कैसे हमारे युवाओं के साथ काम कर सकता है, इस पर विस्तार से चर्चा की। PM का कार्यक्रम 16 फरवरी: PM मोदी ने AI इम्पैक्ट समिट का उद्घाटन किया PM मोदी ने दुनिया के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी इवेंट में से एक 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' का उद्घाटन किया था। इसके बाद उन्होंने इवेंट में शामिल हुए स्‍टार्टअप्‍स के पवेलियंस में जाकर उनके इनोवेशंस की जानकारी ली थी। ये इवेंट 20 फरवरी तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में चलेगा। समिट के साथ-साथ 'इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026' का भी आयोजन किया गया है। यहां दुनियाभर की कंपनियां अपने लेटेस्ट AI सॉल्यूशंस को दुनिया के सामने पेश किया है। यहां आम लोग देख सकते हैं कि एआई असल जिंदगी में कैसे काम करता है और भविष्य में AI से खेती, सेहत और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में क्या बदलाव लाने वाला है। 'सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय' की थीम पर समिट इस समिट की थीम राष्ट्रीय विजन 'सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय' (सभी का कल्याण, सभी का सुख) पर आधारित है। इसका उद्देश्य मानवता के लिए AI के वैश्विक सिद्धांत को बढ़ावा देना है। समिट में 110 से ज्यादा देश और 30 अंतरराष्ट्रीय संगठन हिस्सा ले रहे हैं। इसमें लगभग 20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष और 45 से ज्यादा मंत्री शामिल होने पहुंचे हैं। तीन 'सूत्रों' पर टिका है समिट का विजन इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 तीन मुख्य स्तंभों (सूत्रों) पर आधारित है- पीपल (लोग), प्लैनेट (ग्रह) और प्रोग्रेस (प्रगति)। पीपल: ह्यूमन-सेंट्रिक AI को बढ़ावा देना जो लोगों के अधिकारों की रक्षा करे। प्लैनेट: पर्यावरण के अनुकूल और टिकाऊ AI विकास सुनिश्चित करना। प्रोग्रेस: समावेशी आर्थिक और तकनीकी प्रगति पर जोर देना, ताकि समाज के हर वर्ग को लाभ मिले। ----------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… गलगोटिया यूनिवर्सिटी AI समिट से बाहर, पहले चीनी रोबोट, फिर ड्रोन को अपना बताया चीनी रोबोट और कोरियन ड्रोन को अपना प्रोजेक्ट बताने वाली गलगोटिया यूनिवर्सिटी को इंडिया AI इम्पैक्ट समिट एक्सपो से बाहर निकाल दिया गया है। आयोजकों ने पहले यूनिवर्सिटी के पवेलियन की बिजली काटी, फिर ताला लगाकर बेरीकेडिंग कर दी गई। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

सोनाली फोगाट के फार्म हाउस पर होंगे प्री-वेडिंग शूट:हिसार में परिवार ने किराए पर दी करोड़ों की प्रॉपर्टी, बेटी की पढ़ाई में इस्तेमाल होगी राशि

हिसार की फेमस टिकटॉक स्टार रहीं सोनाली फोगाट के फार्म हाउस पर अब प्री-वेडिंग शूट हो सकेंगे। इतना ही नहीं 4 एकड़ में बने फार्म हाउस में इसके अलावा स्पेशल पूल पार्टी, शादियां, बर्थडे पार्टी, किटी पार्टी, गेट-टू-गेदर, लंच, ब्रेकफास्ट और डिनर पार्टी भी हो सकेंगी। सोनाली फोगाट के परिवार ने फार्म हाउस को किराए पर प्राइवेट फर्म को दे दिया है। इसका नाम ‘हुकुम सा’ फार्म रख दिया गया है। इस फार्म हाउस से हुई कमाई का परिवार बेटी यशोधरा की पढ़ाई और फार्म हाउस के रखरखाव पर खर्च करेगा। यशोधरा दिल्ली से ग्रेजुएशन कर रही हैं। सोनाली के भाई वतन ढाका ने दैनिक भास्कर एप को बताया कि उन्होंने पहले ही इसे किराए पर चढ़ाने का फैसला ले लिया था। इसमें फर्म द्वारा कार्यक्रम बुक किए जा रहे हैं। वतन ने बताया कि इस फॉर्म हाउस से कमाई करना उनका मकसद नहीं है बल्कि बहन की बनाई धरोहर को संजोए रखना है। देखिए सोनाली फोगाट के फार्म हाउस की तस्वीरें… फार्म हाउस में लग्जरी रूम, पूल मौजूद सोनाली फोगाट के फार्म हाउस में लग्जरी रूम और 125 लोगों के नहाने की क्षमता वाला स्विमिंग पूल है। इसके अलावा ट्रेडिशनल स्टाइल में यहां 4 हट बनी हैं। इसके अलावा इसके अंदर एक पुराने आर्केटेक्टर के हिसाब से हवेली बनी है। फार्म हाउस के अंदर काफी ओपन स्पेस भी हैं, जहां विवाह-शादियों के कार्यक्रम हो रहे हैं। हिसार की ही फर्म इसका संचालन कर रही है। सिरसा रोड स्थित इस फार्म हाउस का नाम अब हुकुम सा फार्म रखा गया है। सोनाली के पीए की थी फार्म हाउस पर नजर सोनाली फोगाट के फार्म हाउस में हरियाणवी संस्कृति की झलक दिखाई देती है। सोनाली फोगाट की मौत के समय इस फार्म हाउस की कीमत करीब 6 करोड़ रुपए आंकी गई थी। सोनाली फोगाट के मर्डर का आरोपी और उसका पीए सुधीर सांगवान की इस फार्म हाउस पर नजर थी। वह पांच हजार रुपए महीना लीज पर इस फार्म हाउस को लेने की तैयारी कर रहा था। सीबीआई भी मर्डर केस में जांच करने फार्म हाउस पहुंची थी। 110 करोड़ की मालकिन थी सोनाली फोगाट बीजेपी नेता एवं टिक टॉक स्टार रही सोनाली फोगाट की 110 करोड़ रुपए की संपत्ति आंकी गई थी। अब इस संपत्ति की हकदार उनकी इकलौती बेटी यशोधरा हैं। रिश्तेदारों की मानें तो सोनाली के पति संजय के हिस्से में करीब 13 एकड़ जमीन है, वहीं 6 एकड़ में फार्म हाउस और रिसॉर्ट बना हुआ है। 2016 में सोनाली के पति संजय की इसी फार्म हाउस में मौत हुई थी। 2022 में हुई थी सोनाली फोगाट की मौत बता दें कि साल 2022 में 22-23 अगस्त की दरमियानी रात में सोनाली की गोवा के अंजुन बीच पर कर्लीज रेस्टोरेंट-क्लब में मौत हो गई थी। ड्रग्स की ओवरडोज मौत का कारण माना गया। उनके परिवार ने सोनाली के PA सुधीर सांगवान और उसके दोस्त सुखविंदर सिंह पर मर्डर के आरोप लगाए थे। CBI ने जांच के बाद दोनों के खिलाफ चार्जशीट पेश की। हालांकि 8 महीने बाद ही आरोपी जमानत पर बाहर आ गए। सोनाली फोगाट का फार्म हाउस भी इस दौरान चर्चा में आया था। सोनाली के भाई वतन ढाका ने आरोप लगाया था कि सोनाली की हार्ट अटैक से मौत के बाद जब वह फार्म हाउस पहुंचे तो वहां से लैपटॉप, कुछ जरूरी कागजात और DVR गायब मिले थे। जानिए 4 साल बाद परिवार जांच और केस से कितना संतुष्ट...

Continue reading on the app

  Sports

IPS Transfer: राज्य में हुआ 4 आईपीएस अफसरों का तबादला, कई जिलों के SP बदले, देखें लिस्ट 

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तैयारियाँ जारी है। इसी बीच एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल (IPS Transfer) देखने को मिला है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के चार अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नया पदभार संभालने का निर्देश दिया गया है। कई जिलों के एसपी … Thu, 19 Feb 2026 23:37:00 GMT

  Videos
See all

केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट से तबाही | #shorts #viralvideo #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T21:30:01+00:00

DA Hike News: खुशखबरी! सुबह-सुबह बदल गई किस्मत | 7th Pay Commission DA Hike Latest News | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T22:30:15+00:00

Iran-US Tension LIVE Updates: 3 बजते ही अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध शुरू? USS Gerald R. Ford #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T21:30:14+00:00

US-Iran War : अब शनिवार को ईरान पर हमला होना तय हो गया? | Ali Khamenei | Trump | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T21:30:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers