Responsive Scrollable Menu

सलमान खान के पिता सलीम खान को ब्रेन हेमरेज:डॉक्टर बोले- छोटी सर्जिकल प्रोसीजर की गई, ब्रेन सर्जरी नहीं; आज वेंटिलेटर से हटाया जा सकता है

सलमान खान के पिता और दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ है, जिसके बाद बुधवार को उनकी एक छोटी सी सर्जिकल प्रोसीजर की गई थी। लीलावती अस्पताल के डॉक्टर जलील पार्कर ने मीडिया से बातचीत में बताया था कि सलीम खान की डिजिटल सब्स्ट्रैक्शन एंजियोग्राफी (DSA) की गई। यह कोई ब्रेन सर्जरी नहीं है। DSA एक हाईक्वालिटी का एक्स-रे होता है। इसमें शरीर की नसों में हुए ब्लॉकेज को ज्यादा साफ देखा जा सकता है। इसे सेरेब्रल एंजियोग्राफी भी कहा जाता है। कुछ समय तक डॉक्टर्स की निगरानी में रहेंगे सलीम खान डॉक्टर पार्कर के अनुसार, फिलहाल सलीम खान को डिस्चार्ज नहीं किया जाएगा। उन्हें कुछ दिनों तक डॉक्टर्स की निगरानी में रखा जाएगा। हालांकि, उनकी हालत स्थिर है और वे रिकवरी कर रहे हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा तो उन्हें आज वेंटिलेटर सपोर्ट से हटाया जा सकता है, लेकिन डिस्चार्ज को लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। अस्पताल पहुंचे परिवार के सदस्य, देखें तस्वीरें एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए अरबाज मंगलवार को अरबाज खान अपनी पत्नी शूरा के साथ पिता से मिलने अस्पताल पहुंचे थे। वहीं, बुधवार सुबह उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर एंट्री करते हुए स्पॉट किया गया था। मंगलवार सुबह इमरजेंसी में लाया गया था अस्पताल प्रशासन ने बताया था कि सलीम खान को मंगलवार सुबह 8:30 बजे इमरजेंसी में लाया गया था। उनके इलाज के लिए डॉक्टरों की एक टीम बनाई गई है। इसमें न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. विनय चव्हाण, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अजीत मेनन, न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे और डॉ. बिनीत अहलूवालिया शामिल हैं। 1960 के दशक में करियर शुरू हुआ था सलीम खान 90 साल के हैं। उनका जन्म 24 नवंबर 1935 को हुआ था। वे हिंदी सिनेमा के दिग्गज स्क्रिप्ट राइटरों में शुमार हैं। सलीम खान ने अपने करियर की शुरुआत एक्टिंग से की थी। 1960 के दशक में फिल्म बारात से करियर शुरू हुआ, लेकिन फिल्मों में उन्हें सीमित और छोटे किरदार ही मिले। लगभग दो दर्जन फिल्मों में काम करने के बाद उन्होंने महसूस किया कि एक्टिंग नहीं, बल्कि राइटिंग असली ताकत है। इसके बाद उन्होंने लेखन की ओर रुख किया और स्क्रिप्ट राइटर बन गए। ‘सलीम-जावेद’ की जोड़ी फेमस हुई सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी ‘सलीम–जावेद’ के नाम से मशहूर रही है। दोनों ने मिलकर हिंदी सिनेमा को कई सुपरहिट और यादगार फिल्में दीं, जैसे जंजीर, दीवार, शोले, डॉन और सीता और गीता। इन फिल्मों की दमदार कहानियां और डायलॉग लोगों के दिलों में बस गए। उनकी लिखी स्क्रिप्ट ने फिल्मों का अंदाज बदल दिया। उन्होंने मजबूत किरदार, संवाद और सामाजिक मुद्दों को कहानी का हिस्सा बनाया। सलीम-जावेद की सफलता से फिल्म इंडस्ट्री में लेखकों को नई पहचान और सम्मान मिला और उन्हें भी स्टार्स की तरह महत्व मिलने लगा। सलीम-जावेद भारतीय सिनेमा के पहले लेखक माने जाते हैं, जिन्हें ‘स्टार स्टेटस’ मिला। उन्होंने अमिताभ बच्चन की ‘एंग्री यंग मैन’ इमेज को स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई। सलीम खान ने दो शादियां कीं पर्सनल लाइफ की बात करें तो सलीम खान ने दो शादियां कीं। उनकी पहली शादी 18 नवंबर 1964 को सलमा खान (पूर्व नाम सुशीला चरक) से हुई। इस शादी से उनके चार बच्चे सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान और अलवीरा खान हुए। बाद में 1981 में सलीम खान ने एक्ट्रेस हेलन रिचर्डसन से शादी की। कुछ सालों बाद सलीम खान और हेलन ने अर्पिता को गोद लिया। उनके बड़े बेटे सलमान खान हिंदी सिनेमा के सबसे टॉप एक्टर्स में गिने जाते हैं, जबकि अरबाज और सोहेल भी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उनकी बेटी अलवीरा की शादी एक्टर-डायरेक्टर अतुल अग्निहोत्री से हुई, वहीं अर्पिता की शादी एक्टर आयुष शर्मा से हुई है। ………………………………………. सलीम खान से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…. दोस्ताना में अमिताभ से ज्यादा फीस सलीम ने मांगी:सलमान से कहा था हैलो ब्रदर नहीं चलेगी, ऋषि कपूर को दी थी बर्बाद करने की धमकी सलीम खान को नई जनरेशन सुपरस्टार सलमान खान के पिता के रूप में जानती है, लेकिन 70–80 के दशक में उनका ऐसा रुतबा था कि हर फिल्ममेकर उनसे ही अपनी फिल्में लिखवाना चाहता था, चाहे फीस या शर्त कुछ भी हो। इंदौर शहर में रहते हुए दोस्तों के लव लेटर लिखने से शुरू हुआ राइटिंग का सिलसिला हिंदी सिनेमा के सबसे बेहतरीन स्क्रिप्ट राइटर बनने पर मुकम्मल हुआ। पूरी खबर यहां पढ़ें

Continue reading on the app

आज वेस्टइंडीज और इटली के बीच मुकाबला:ईडन गार्डन्स में सुबह 11 बजे से मैच; सुपर-8 से पहले अजेय रहना चाहेगी विंडीज

ICC टी-20 वर्ल्डकप का 37वां मुकाबला वेस्टइंडीज और इटली के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। यह ग्रुप-सी का आखिरी मुकाबला होगा। यह मैच सुबह 11 बजे से शुरू होगा। वेस्टइंडीज की टीम अब तक इस वर्ल्ड कप में अजेय रही है और सुपर-8 स्टेज में जाने से पहले वह अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी। वहीं, इटली की टीम अपने पहले वर्ल्ड कप अभियान का अंत एक यादगार जीत के साथ करना चाहती है। दोनों टीमें टी-20 इंटरनेशनल में पहली बार आमने-सामने होंगी। विंडीज का पलड़ा भारी, इटली को उलटफेर की उम्मीद वेस्टइंडीज ने ग्रुप स्टेज में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने अपने पिछले तीनों मैचों में जीत दर्ज की है और वह ग्रुप-सी की अंक तालिका में टॉप पर बनी हुई है। दूसरी ओर इटली ने अपने तीन मैचों में से केवल एक में जीत हासिल की है। हेटमायर और कप्तान शाई होप से उम्मीदें विंडीज के लिए शिमरॉन हेटमायर इस वर्ल्ड कप में जबरदस्त फॉर्म में हैं। उन्होंने 3 पारियों में 166.25 के स्ट्राइक रेट से 133 रन बनाए हैं। वह टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज के टॉप रन स्कोरर हैं। कप्तान शाई होप भी पिछले मैच में नेपाल के खिलाफ 61 रनों की नाबाद पारी खेलकर लय में लौट आए हैं। निकोलस पूरन का ईडन गार्डन्स में रिकॉर्ड शानदार है, उन्होंने यहां 3 मैचों में 184 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में जेसन होल्डर और अकील हुसैन की जोड़ी इटली के बल्लेबाजों के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है। होल्डर टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज के टॉप विकेट टेकर हैं। उन्होंने 3 मैचों में 7 विकेट ले चुके हैं। इटली को मोस्का ब्रदर्स और ब्रेंजामिन मैनेंटी से उम्मीद इटली के लिए ओपनर जस्टिन मोस्का ने 103 और बेंजामिन मैनेंटी ने 112 रन बनाए हैं। दोनों टीम के मुख्य खिलाड़ी होंगे। मैनेंटी का स्ट्राइक रेट 200 का रहा है, जो मिडिल ऑर्डर में विंडीज के लिए खतरा बन सकते हैं। वे टूर्नामेंट में टीम के टॉप रन स्कोरर भी हैं। वहीं, क्रिस्चन जॉर्ज टूर्नामेंट में टॉप विकेट टेकर हैं। उन्होंने 3 मैचों में 5 विकेट लिए हैं। ईडन गार्डन्स की पिच और मौसम का हाल कोलकाता के ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है। यहां का उछाल और गति स्ट्रोक खेलने वाले खिलाड़ियों को काफी रास आता है। मैच के दौरान तापमान 29°C के आसपास रहने की संभावना है, जो उमस के कारण 34°C जैसा महसूस हो सकता है। पिच सपाट और सख्त है, जिससे शुरुआती ओवरों में रनों की बौछार हो सकती है। हालांकि, जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, स्पिनर्स को भी मदद मिल सकती है। कहां देख सकते हैं मैच? इस मैच की LIVE स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स पर होगी। इसे जियोहॉटस्टार एप पर भी देखा जा सकता है। आप दैनिक भास्कर एप पर मैच का LIVE कवरेज फॉलो कर सकते हैं। दोनों टीमों के पॉसिबल प्लेइंग इलेवन वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग/जॉनसन चार्ल्स, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, रोस्टन चेज, शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमन पॉवेल, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड,अकिल हुसैन, गुडाकेश मोती, जेडन सील्स/शमार जोसेफ। इटली: वेन मैडसेन (कप्तान), मार्कस कैम्पोपियानो, जियान पिएरो मीडे, जैन अली, अली हसन, क्रिस्चन जॉर्ज, हैरी मैनेंटी, एंथोनी मोस्का, जस्टिन मोस्का, बेन मैनेंटी।

Continue reading on the app

  Sports

महाकाल में अब भस्म आरती की तरह संध्या और शयन आरती की भी कर सकते हैं बुकिंग, शुरू हुई नई व्यवस्था

महाकालेश्वर दर्शन के लिए उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं को अब एक नई सुविधा मिलने वाली है। जिस तरह से बस भारतीय दर्शन के लिए बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है इस तरह से अब संध्या और शयन आरती की बुकिंग भी की जा सकेगी। यात्री बिना किसी परेशानी के बाबा के दर्शन कर सकें इसीलिए यह … Thu, 19 Feb 2026 07:58:10 GMT

  Videos
See all

Iran America War Update: ईरान के लड़ाकों की फौज देख थर-थर कांपे अमेरिकी! | Trump | Khamenei | World #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T02:45:09+00:00

Imran Khan Health Update: 8 बजते ही इमरान खान अस्पताल में भर्ती! | Gavaskar | Health | Pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T02:31:25+00:00

America Iran War Live Update: ईरान अमेरिका युद्ध के ताजा हालात | Trump |Khamenei | Netanyahu | Putin #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T02:41:47+00:00

Iran America War Live Updates: ईरान ने मार गिराए B-2 बॉम्बर! | Iran Protest Trump | Khamenei |US War #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T02:38:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers