यमन सेना बड़ी एयरस्ट्राइक, हूतियों ने सैन्य शिविर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें, 53 की मौत
Attack on Yemeni Army: यमन में एक बार फिर संघर्ष ने खूनी मोड़ ले लिया है. दक्षिणी प्रांत शबवा में हूती विद्रोहियों ने सेना के एक शिविर पर तीन बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, जिससे कम से कम 53 लोगों की मौत हो गई और करीब 200 घायल हो गए. हमला उस वक्त हुआ, जब शिविर में नए जवानों को सैन्य प्रशिक्षण दिया जा रहा था. इस हमले ने न सिर्फ यमन में बढ़ती हिंसा की ओर ध्यान खींचा है, बल्कि सऊदी अरब और ईरान समर्थित हूतियों के बीच टकराव और तेज होने की आशंका भी बढ़ा दी है.
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, यमन के दक्षिणी प्रांत शबवा में हूती विद्रोहियों ने सेना के एक शिविर पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया, जिसमें कम से कम 53 लोगों की मौत हो गई और करीब 200 लोग घायल हुए हैं. स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, हमला उस समय हुआ जब शिविर में नए सुरक्षा जवानों को प्रशिक्षण दिया जा रहा था.
????عاجـــــــــــــــل
— Yemen 4K (@Yemen_4K) October 19, 2026
هروب وذعر وخوف في صفوف الميليشيات الموالية للسعودية جراء استهداف معسكر العلم بشبوة. pic.twitter.com/SSJK808KB3
ट्रेनिंग के दौरान हुआ हमला
यमन की सरकारी सेना के प्रवक्ता ने बताया कि ईरान समर्थित हूती समूह ने सोमवार को शिविर पर तीन बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं. शुरुआत में अधिकारियों ने 18 लोगों की मौत और 30 से अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी दी थी, लेकिन बाद में मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ गई. यमन के राष्ट्रपति नेतृत्व परिषद के प्रमुख रशाद अल-अलीमी ने मारे गए लोगों को नए रंगरूट बताया और हमले का कड़ा जवाब देने की चेतावनी दी.
लगातार तेज रहा सेना और हूतियों के बीच संघर्ष
यह हमला ऐसे समय हुआ है, जब यमन में सरकारी बलों और हूती विद्रोहियों के बीच संघर्ष फिर तेज हो रहा है. सऊदी अरब के समर्थन वाली यमन सरकार और हूतियों के बीच 2022 में युद्धविराम के बाद लड़ाई में कुछ कमी आई थी, लेकिन हाल के महीनों में क्षेत्रीय तनाव के कारण हिंसा दोबारा बढ़ गई है. पिछले महीने हौथियों ने लाल सागर के तट के पास सरकार समर्थित बलों से एक रणनीतिक इलाके पर कब्जा कर लिया था.
इसके जवाब में सऊदी समर्थित सरकारी बलों ने हौथियों के कब्जे वाले क्षेत्रों को वापस लेने के लिए 'यमन का सवेरा' अभियान शुरू किया. इसमें राजधानी सना को फिर से हासिल करना भी शामिल है, जिस पर हौथियों ने 2014 में कब्जा कर लिया था.
IND vs NZ: वैभव सूर्यवंशी को लेकर कप्तान श्रेयस ने क्या कहा? न्यूजीलैंड में भी नहीं मिलेगा मौका?
IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 22 अक्टूबर से होने जा रहा है, जिसके लिए टीम इंडिया पूरी तरह तैयार है. इस रोमांचक दौरे के शुरू होने से पहले, कप्तान श्रेयस अय्यर ने युवा बल्लेबाजी सनसनी वैभव सूर्यवंशी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. श्रेयस ने साफ किया कि वैभव एक असाधारण टैलेंट हैं और न्यूजीलैंड की तेज पिचों पर उन्हें टीम के साथ रखना भविष्य की बड़ी तैयारी है. हालांकि, फैंस के मन में यह सवाल है कि क्या उन्हें प्लेइंग11 में मौका मिलेगा? कप्तान के मुताबिक, टीम का ध्यान सीरीज में मजबूत शुरुआत करने पर है, इसलिए वैभव को अपनी बारी के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










