चांदी की पालकी में कल दशहरा मैदान पहुंचेंगे बाबा महाकाल, सवारी में पुलिस बैंड, घुड़सवार दल और 10 भजन मंडलियां होंगी शामिल
उज्जैन में 20 अक्टूबर को दशहरे के मौके पर बाबा महाकाल की सवारी निकाली जाएगी। चांदी की पालकी में विराजित भगवान महाकाल शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए दशहरा मैदान पहुंचेंगे। वहीं मंदिर में शाम 4 बजे पूजन के बाद सवारी रवाना होगी। दशहरा मैदान में शमी वृक्ष का पूजन किया जाएगा। बता दें कि इस बार सवारी मार्ग पर करीब एक लाख वर्गफीट में रंगोली बनाई जाएगी और ड्रोन से पालकी पर 500 किलो फूल बरसाए जाएंगे।
दरअसल सवारी में पुलिस बैंड, घुड़सवार दल, मंदिर के पंडे-पुजारी, अधिकारी-कर्मचारी और श्रद्धालु शामिल होंगे। आयोजन में जनजातीय लोकनृत्य दल, 10 भजन मंडलियां और 300 वैदिक बटुक भी शामिल रहेंगे। वैदिक बटुक मंत्रोच्चार करेंगे जबकि पांच एलईडी रथों से सवारी का प्रसारण भी किया जाएगा।
महाकाल की सवारी में पुलिस बैंड होंगे शामिल
बता दें कि श्री महाकालेश्वर मंदिर के सभा मंडप में पूजन के बाद सवारी रवाना होगी। मंदिर परिसर से बाहर निकलने पर सशस्त्र पुलिस बल के जवान भगवान महाकाल को सलामी देंगे। सवारी में पुलिस बैंड और घुड़सवार दल के साथ मंदिर के पंडे-पुजारी, अधिकारी-कर्मचारी और श्रद्धालु शामिल होंगे। आयोजन के दौरान जनजातीय लोकनृत्य दल अपनी प्रस्तुति देगा। इसके अलावा 10 भजन मंडलियां भजन प्रस्तुत करेंगी और 300 वैदिक बटुक मंत्रोच्चार करेंगे। सवारी के साथ पांच एलईडी रथ चलेंगे जिनसे इसका प्रसारण किया जाएगा। आयोजन में रजत ढोल वादन, तोपची कड़ाबीन, भारत स्काउट-गाइड, कांग्रेस सेवादल और मार्ग उद्घोषक भी शामिल रहेंगे। सवारी के दौरान लाइव पेंटिंग भी की जाएगी। सवारी मार्ग पर करीब एक लाख वर्गफीट में रंगोली बनाई जाएगी। इसके साथ ही ड्रोन के जरिए पालकी पर 500 किलो फूलों की वर्षा की जाएगी।
इन रास्तों से निकलेगी सवारी
दरअसल बाबा महाकाल की सवारी मंदिर से निकलकर गुदरी चौराहा, पटनी बाजार, गोपाल मंदिर, सराफा, सती गेट, नई सड़क, दौलतगंज, मालीपुरा, देवासगेट, चामुंडा चौराहा, टावर मार्ग, शहीद पार्क, घास मंडी चौराहा, माधवनगर अस्पताल, पुलिस कंट्रोल रूम और एलआईसी ऑफिस होते हुए दशहरा मैदान पहुंचेगी। यहां भगवान मनमहेश का स्वागत और पूजन किया जाएगा। इसके बाद परंपरा के अनुसार शमी वृक्ष का पूजन होगा। पूजन के बाद सवारी वापसी के लिए रवाना होगी। वापसी में सवारी दशहरा मैदान से श्री गंगा होटल मार्ग, देवास रोड, तीन बत्ती चौराहा, माधव क्लब रोड, धन्नालाल की चाल, लोक निर्माण विभाग कार्यालय, फ्रीगंज ओवरब्रिज, संख्याराजे धर्मशाला, देवासगेट, मालीपुरा, दौलतगंज चौराहा, इंदौर गेट, गदापुलिया, हरिफाटक ब्रिज, बेगमबाग और कोट मोहल्ला चौराहा होते हुए महाकाल मंदिर पहुंचेगी।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साउथ अफ्रीका का स्कोर- 97/5:बोलैंड ने 4 विकेट झटके; बारिश के कारण 2 दिन में सिर्फ 43 ओवर फेंके गए
साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 5 विकेट गंवा दिए हैं। गकेबेरहा में खेले जा रहे मुकाबले में टीम ने पहली पारी में 5 विकेट पर 97 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड ने 4 विकेट चटकाए हैं। वहीं मिचेल स्टार्क को 1 विकेट मिला। साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा 41 रन बनाकर नाबाद हैं। वियान मुल्डर 2 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। मैच के दूसरे दिन भी खेल बारिश से प्रभावित रहा। 2 दिनों में कुल 43 ओवर का ही खेल हो सका है। हालांकि तीसरे दिन कम बारिश का अनुमान है। 6 घंटे की देरी से शुरू हुआ खेल मैच के पहले दिन सिर्फ 12.2 ओवर का खेल हो सका था। दूसरे दिन भी मैदान गीला होने और बारिश के कारण खेल तय समय पर शुरू नहीं हो सका। कई बार पिच का निरीक्षण करने के बाद स्थानीय समयानुसार दोपहर 3:45 बजे खेल शुरू हुआ। यानी निर्धारित समय से करीब 6 घंटे की देरी हुई। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड बीमारी के कारण मैदान पर नहीं उतरे। बोलैंड ने लगातार 2 गेंद पर 2 विकेट लिए थे स्कॉट बोलैंड ने पहले दिन लगातार 2 गेंदों पर 2 विकेट लिए थे। उन्होंने पारी के 9वें ओवर में एडेन मार्करम और डेविड बेडिंघम को आउट किया। दूसरे दिन भी उन्होंने सटीक लाइन-लेंथ से बल्लेबाजों को परेशान किया। बोलैंड ने 30 साल के डेब्यूटेंट मार्कस एकरमैन को विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद मैथ्यू ब्रीट्जके भी मिचेल स्टार्क की गेंद पर आउट हो गए। इस बीच टेम्बा बावुमा ने संभलकर बल्लेबाजी की। उन्होंने पैट कमिंस की बाउंसर पर छक्का भी जड़ा। बावुमा और रिकल्टन ने संभाली पारी साउथ अफ्रीका के कप्तान बावुमा ने एक छोर संभाले रखा। उन्होंने रयान रिकल्टन के साथ पांचवे विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी की। दिन का खेल खत्म होने से 2 ओवर पहले रिकल्टन 31 रन बनाकर मैट रेनशॉ को कैच दे बैठे। ---------------------------------- पहले टेस्ट मैच की खबर भी पढ़ें… बावुमा की कप्तानी में पहली बार टेस्ट हारा साउथ अफ्रीका:डरबन में ऑस्ट्रेलिया ने 214 से हराया, मैच में हेजलवुड को 8 विकेट टेम्बा बावुमा की कप्तानी में पहली बार साउथ अफ्रीका कोई टेस्ट मैच हार गया है। टीम को डरबन में हुए पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 214 रन से हरा दिया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। पूरी खबर पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News










