MLC Election: सोलापुर जिले से BJP ने अपनी पकड़ मजूबत की, प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का किया मार्गदशन
MLC Election in Maharashtra: पुणे विभाग शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की पृष्ठभूमि में भाजपा के महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने सोलापुर जिले का एक दिवसीय दौरा किया, इस दौरे के दौरान उन्होंने विभिन्न संगठनात्मक बैठकों, शिक्षक संगठनों के साथ संवाद और पार्टी प्रवेश समारोह के माध्यम से चुनावी तैयारियों को गति दी, उनके इस दौरे से जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिला है और जीत का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है,
चुनावी रणनीति और नियोजन को भी गति मिली
पुणे स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा-महायुति की उम्मीदवार डॉ. स्मिता योगेश जाधव और पुणे शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार कौस्तुभ गावडे के प्रचार को मजबूती देने के लिए प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने विभिन्न संगठनात्मक बैठकों के माध्यम से कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया, संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपनी जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करने, मतदाताओं तक अपनी सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों का लेखा-जोखा पहुंचाने और जीत के लिए एकजुट होकर प्रयास करने की अपील की, उनके मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ने के साथ ही चुनावी रणनीति और नियोजन को भी गति मिली,
उम्मीदवारों को अपना समर्थन देने की घोषणा
इस दौरे के दौरान महाराष्ट्र राज्य पिछड़ा वर्ग शिक्षक संगठन के सोलापुर महानगरपालिका क्षेत्र के प्रतिनिधियों के साथ चव्हाण की बैठक हुई, संगठन की मांगों और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को समझते हुए उन्होंने कहा कि इन समस्याओं के समाधान के लिए भाजपा-महायुति सरकार प्रतिबद्ध है, इस अवसर पर संगठन ने पत्र के माध्यम से भाजपा-महायुति के उम्मीदवारों को अपना समर्थन देने की घोषणा की, मंगलवेढ़ा में आयोजित कार्यक्रम में नगराध्यक्ष सुनंदा आवताडे, सोलापुर जिला सहकारी बैंक के पूर्व उपाध्यक्ष बबनराव आवताडे, मंगलवेढ़ा तालुका सहकारी खरीद-बिक्री संघ के अध्यक्ष सिद्धेश्वर आवताडे, मंगलवेढ़ा नगर परिषद के पार्षद प्रशांत गायकवाड, पार्षद अनिल बोदाडे, पार्षद प्रमोद सावंजी, पार्षद विद्यागौरी अवघडे, सोमनाथ बुरजे, संत दामाजी सहकारी चीनी कारखाने के संचालक भीमराव येडवे, मंगलवेढ़ा तालुका सहकारी खरीद-बिक्री संघ के संचालक राजू पाटील एवं हणमंत मासाळ, मंगलवेढ़ा कृषि उपज मंडी समिति के सभापति सुशील आवताडे, उपसभापति सहदेव लवाटे, संचालक प्रकाश जुंदळे, संचालक पांडुरंग कांबळे और संचालक मनोज चव्हाण सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे.
इस दौरे के दौरान मंत्री जयकुमार गोरे, प्रदेश महासचिव एवं विधायक निरंजन डावखरे, प्रदेश महासचिव राजेश पांडे, विधायक विजय देशमुख, विधायक देवेंद्र कोठे, विधायक सुभाष देशमुख, विधायक सचिन कल्याणशेट्टी, प्रदेश सचिव एवं पूर्व विधायक राम सातपुते, सोलापुर शहर अध्यक्ष रोहिणी तडवळकर, सोलापुर ग्रामीण पश्चिम जिलाध्यक्ष गणेश चिवटे, सोलापुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष शशिकांत चव्हाण और पुणे शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार कौस्तुभ गावडे सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे,
चुनाव प्रचार को नई दिशा
कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद, संगठनात्मक नियोजन और पार्टी के विस्तार पर जोर देने वाला रविंद्र चव्हाण का यह दौरा सोलापुर जिले में भाजपा-महायुति के चुनाव प्रचार को नई दिशा देने वाला साबित हुआ, कार्यकर्ताओं के बढ़ते उत्साह और एकजुटता के बल पर दोनों उम्मीदवारों को विजयी बनाने का संकल्प और अधिक मजबूत हुआ है,
'रामायण’ की एडवांस बुकिंग कल से शुरू, रणबीर कपूर और यश की फिल्म को लेकर बढ़ा क्रेज, 5 नवंबर पर टिकी लोगों की नजरें
रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ को लेकर फैंस का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है. फिल्म की रिलीज से पहले 20 अक्टूबर से पूरे भारत में इसकी एडवांस बुकिंग शुरू होने जा रही है. नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. खास बात यह है कि फिल्म में हंस जिमर और ए. आर. रहमान ने मिलकर संगीत तैयार किया है. ऐसे में दर्शकों को इस भव्य सिनेमाई महागाथा से काफी उम्मीदें हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18











