Responsive Scrollable Menu

बुजुर्ग की मौत पर सरकार का बड़ा कदम : SDM भेजा गया जेल, तीन अधिकारी किए गए सस्पेंड

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के हंसपुर गांव में कुसमी SDM और नायब तहसीलदार की पिटाई से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। इस घटना के सामने आने के बाद एसडीएम और उसके साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसके साथ ही तीन अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। 

रविवार देर रात राजस्व विभाग की टीम हंसपुर में अवैध बॉक्साइट उत्खनन की सूचना पर पहुंची थी। टीम में कुसमी SDM करूण डहरिया, नायब तहसीलदार पारस शर्मा और उनके साथ मौजूद स्थानीय युवक शामिल थे। बताया गया कि जांच के दौरान तीन ग्रामीण- राम नरेश राम (60), अजीत उरांव (60) और आकाश अगरिया (20) सरना के पास मिले, जहां कथित रूप से विवाद बढ़ गया। 

ग्रामीणों का आरोप: लाठी-डंडों से की गई पिटाई
घायल ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि, वे गेहूं के खेत की सिंचाई कर लौट रहे थे तभी SDM और टीम ने उन्हें रोका। पूछताछ के बाद टीम के सदस्यों ने लाठी, डंडे और लात-घूंसे से पिटाई की। पिटाई के बाद तीनों को जबरन गाड़ी में बैठाकर कुसमी ले जाया गया। रास्ते में बुजुर्ग राम नरेश राम की हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गए।

इलाज दौरान एक की मौत, दो घायल भर्ती
तीनों को कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां इलाज के दौरान राम नरेश की मौत हो गई। अजीत उरांव और आकाश अगरिया अभी भी उपचाररत हैं। घटना के बाद अस्पताल और थाना परिसर में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

SDM सहित चार लोग हिरासत में
घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने SDM करूण डहरिया, नायब तहसीलदार पारस शर्मा और उनके साथ मौजूद युवकों को हिरासत में लिया है। हालांकि अभी तक FIR दर्ज नहीं की गई है। बलरामपुर एडिशनल एसपी विश्वदीपक त्रिपाठी भी जांच के लिए मौके पर पहुंचे हैं। अंबिकापुर से फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।

अवैध उत्खनन और ब्लैकमेलिंग की थी सूचना
सूत्रों के अनुसार हंसपुर गांव में अवैध बक्साइट उत्खनन चल रहा था और ग्रामीणों द्वारा एक ट्रक पकड़कर ब्लैकमेलिंग की कोशिश की जा रही थी। इसी सूचना पर SDM टीम मौके पर पहुंची थी। बताया गया कि अधिकारी बिना सुरक्षा कर्मियों के और निजी युवकों के साथ वहां पहुंचे थे, जिससे विवाद और बढ़ गया।

मामले ने बढ़ाई तनाव की स्थिति, जांच जारी
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने एहतियातन बल तैनात किया है। राजपुर थाने में SDM और अन्य आरोपियों को रखा गया है। जल्द ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

Continue reading on the app

शेफ संजीव कपूर ने बताए 5 ऐसे अजीबों-गरीब फूड कॉम्बिनेशन, खाते ही आपको आ जाएगा मजा

कुछ लोगों को खाने के साथ एक्सपेरिमेंट करना काफी पसंद होता है. अगर आप भी उन्ही में से हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है. यहां हम शेफ संजीव कपूर के अप्रूव किए कुछ अजीबो गरीब फूड कॉम्बिनेशन बताने जा रहे हैं, जो आपको पसंद आ सकते हैं.

Continue reading on the app

  Sports

CUET PG 2026 स्कोर से मिलेगा MBA प्रोग्राम में दाखिला, ये हैं टॉप-10 कॉलेज, देखें लिस्ट 

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट 2026-पोस्ट ग्रेजुएट (CUET PG 2026) एमबीए पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने के लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। कई केंद्रीय, प्राइवेट और स्टेट यूनिवर्सिटी ने एमबीए के लिए सीयूईटी पीजी स्कोर स्वीकार करना शुरू कर दिया है। इसके लिए XAT, CAT, CMAT इत्यादि परीक्षाओं में शामिल होंने की जरूरत भी नहीं … Wed, 18 Feb 2026 21:57:16 GMT

  Videos
See all

Rashtra Sarvopari: Yadav Ji Ki Love Story पर FIR दर्ज | Pragati Tiwari | Pune Kidnapping #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T16:34:32+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: AI पर PM Modi की बड़ी तैयारी..जल्द लॉन्च होगा इंडिया AI मिशन 2.0! #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T16:39:00+00:00

Iran America War Live Updates: ईरान ने मार गिराए B-2 बॉम्बर! | Iran Protest Trump | Khamenei |US War #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T16:36:09+00:00

IND Vs PAK | Mohsin Naqvi: आरजू ने खोल दिए PCB के सारे राज, फिर जो डिबेट में हुआ ! | Hindi Debate #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T16:30:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers