बाइक से लोकल ट्रेन, फिर कैब और ट्रेन; ऐसे मुंबई से कोटा पहुंचे टाइगर श्रॉफ फायरिंग कांड के आरोपी
बाइक से लोकल ट्रेन, फिर कैब और ट्रेन; ऐसे मुंबई से कोटा पहुंचे टाइगर श्रॉफ फायरिंग कांड के आरोपी
लुधियाना में दशहरा समारोह के दौरान ‘ड्रग्स के रावण’ का होगा दहन, अमित शाह ने किया ऐलान
पंजाब में नशे के मुद्दे पर सियासी घमासान देखने को मिल रहा है। इस बीच केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को ऐलान किया कि 20 अक्टूबर को लुधियाना में दशहरा समारोह के दौरान ‘ड्रग्स के रावण’ का दहन करेंगे। पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान को धार देने के लिए शाह मानसा, संगरूर और गुरदासपुर में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों के परिजनों से भी मिलेंगे। विधानसभा चुनाव से पहले शाह ने इस दौरे को पंजाब में नशे के भाजपा की रणनीति के लिहाज से काफी अहम माना गया है।
अमित शाह ने रविवार को पंजाब दौरे की जानकारी देते यहां की सरकार पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने पंजाब को नशे गर्त में धकेला जा रहा है। इसके कारण कई परिवारों को अपने बच्चों को खोना पड़ रहा है। शाह ने कहा कि पंजाब में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों के परिवारों का दुख शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार के खिलाफ उठने वाली आवाजों को दबाने का प्रयास सफल नहीं होगा और राज्य की जनता इसका जवाब देगी.
दवाएं बेचे जाने को लेकर सवाल किया
ऐसा बताया जा रहा है कि अमित शाह मानसा में नशे के खिलाफ सक्रिय रहे परविंदर सिंह झोटा और संगरूर जिले के दिरबा में गुलजार सिंह के परिजनों से मिलेंगे। दोनों की मौतों को राज्य में नशे के मुद्दे और उससे जुड़े विवादों के संदर्भ में देखा गया है। परविंदर सिंह झोटा की 13 अक्टूबर को मानसा को एक बाजार में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. ऐसे आरोप लगाए गए है कि उन्होंने एक मेडिकल स्टोर संचालक से एक बुजुर्ग को नशे की लत वाली दवाएं बेचे जाने को लेकर सवाल किया था।
सात सितंबर को जहर खाने मृत्यु हो गई
इस मामले में मेडिकल स्टोर संचालक अश्वनी कुमार को पकड़ लिया गया है। वहीं, संगरूर जिले के दिरबा निवासी गुलजार सिंह की सात सितंबर को जहर खाने मृत्यु हो गई। उनके परिवार का आरोप है कि इलाके में नशे की आपूर्ति पर सवाल उठाने और पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा से इस मामले पर सवाल उठाने के बाद उन्हें परेशान किया गया और जातिसूचक टिप्पणियां की गईं। इन आरोपों पर संबंधित पक्षों का जवाब और जांच के निष्कर्ष अहम होंगे.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama
News Nation










