Responsive Scrollable Menu

लुधियाना में दशहरा समारोह के दौरान ‘ड्रग्स के रावण’ का होगा दहन, अमित शाह ने किया ऐलान

पंजाब में नशे के मुद्दे पर सियासी घमासान देखने को मिल रहा है। इस बीच केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को ऐलान किया कि 20 अक्टूबर को लुधियाना में दशहरा समारोह के दौरान ‘ड्रग्स के रावण’ का दहन करेंगे। पंजाब  में नशे के खिलाफ अभियान को धार देने के लिए शाह मानसा, संगरूर और गुरदासपुर में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों के परिजनों से भी मिलेंगे। विधानसभा चुनाव से पहले शाह ने इस दौरे को पंजाब में नशे के भाजपा की रणनीति के लिहाज से काफी अहम माना गया है। 

अमित शाह ने रविवार को पंजाब दौरे की जानकारी देते यहां की सरकार पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने पंजाब को नशे गर्त में धकेला जा रहा है। इसके कारण कई परिवारों को अपने बच्चों  को खोना पड़ रहा है। शाह ने कहा कि पंजाब में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों के परिवारों का दुख शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार के खिलाफ उठने  वाली आवाजों को दबाने का प्रयास सफल नहीं होगा और राज्य की जनता इसका जवाब देगी.

दवाएं बेचे जाने को लेकर सवाल किया

ऐसा बताया जा रहा है कि अमित शाह मानसा में नशे के खिलाफ सक्रिय रहे परविंदर सिंह झोटा और संगरूर जिले के दिरबा में गुलजार सिंह के परिजनों से मिलेंगे। दोनों की मौतों को राज्य में नशे के मुद्दे और उससे जुड़े विवादों  के संदर्भ में देखा गया है। परविंदर सिंह झोटा की 13 अक्टूबर को मानसा को एक बाजार में गोली मारकर हत्या  कर दी गई थी. ऐसे आरोप लगाए गए है कि उन्होंने एक मेडिकल स्टोर संचालक से एक बुजुर्ग को नशे की लत वाली दवाएं बेचे जाने को लेकर सवाल किया था। 

सात सितंबर को जहर खाने मृत्यु हो गई

इस मामले में मेडिकल स्टोर संचालक अश्वनी कुमार को पकड़ लिया गया है। वहीं, संगरूर जिले के दिरबा निवासी गुलजार सिंह की सात सितंबर को जहर खाने मृत्यु हो गई। उनके परिवार का आरोप है ​कि इलाके में नशे की आपूर्ति पर सवाल उठाने और पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा से इस मामले पर सवाल उठाने के बाद उन्हें परेशान किया गया और जातिसूचक टिप्पणियां की गईं। इन आरोपों पर संबंधित पक्षों का जवाब और जांच के  निष्कर्ष अहम होंगे.

Continue reading on the app

चीनी कंपनियों के शेयर में गिरावट, श्री रेणुका छह प्रतिशत से अधिक टूटा

चीनी कंपनियों के शेयर में गिरावट, श्री रेणुका छह प्रतिशत से अधिक टूटा

Continue reading on the app

  Sports

9 सेंटीमीटर का अंतर और गोल्ड पर कब्जा! एशियन पैरा गेम्स में रिंकू ने अजीत सिंह को पछाड़ा

Asian para games: एशियाई पैरा खेलों में भारत के रिंकू ने भाला फेंक एफ46 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया, जबकि अजीत सिंह को रजत से संतोष करना पड़ा. दोनों भारतीय खिलाड़ियों के बीच गोल्ड के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिला. रिंकू ने 65.11 मीटर का थ्रो किया, जबकि अजीत का सर्वश्रेष्ठ प्रयास 65.02 मीटर रहा. एफ46 वर्ग में हाथ में कोहनी के ऊपर या नीचे विच्छेदन अथवा इसी तरह की शारीरिक अक्षमता वाले खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं. Mon, 19 Oct 2026 19:31:36 +0530

  Videos
See all

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ को क्या बोले विद्युत जामवाल #vidyutjammwal #tigershroff #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T15:16:14+00:00

AAJTAK 2 | संधि पूजा के दौरान भावुक हुए सांसद KALYAN BANERJEE, मां दुर्गा से की ये कामना! AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T15:15:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers