Responsive Scrollable Menu

एशियन पैरा गेम्स 2026: एथलेटिक्स के पहले दिन भारत ने तीन स्वर्ण सहित छह पदक जीते

भारत के पैरा एथलीटों ने सोमवार को यहां आईची-नागोया एशियाई पैरा खेलों की एथलेटिक्स स्पर्धाओं के पहले दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण सहित छह पदक जीते। भारत ने एथलेटिक्स तीन स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जीता।

Continue reading on the app

चेकिंग के नाम पर रोके गए वाहन चालक-बैरियर अमले के बीच विवाद, नयागांव चेकपोस्ट फूटा ड्राइवरों का गुस्सा, लगाया जाम

नीमच। सोमवार की शाम मध्य प्रदेश-राजस्थान सीमा पर स्थित नयागांव चेकपोस्ट अचानक युद्ध का मैदान जैसा नजर आने लगा। त्योहार की गहमागहमी के बीच यहां जो कुछ घटा, उसने बॉर्डर पर परिवहन विभाग की कार्यशैली और लंबे समय से दबे असंतोष के ज्वालामुखी को एक झटके में फोड़ दिया।

घटनाक्रम की शुरुआत शाम के वक्त हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चेकिंग के नाम पर रोके गए एक वाहन चालक और बैरियर अमले के बीच बहस छिड़ गई। आरोप है कि बात सिर्फ नोकझोंक तक सीमित नहीं रही, बल्कि चालक के साथ हाथपाई और बदसलूकी की गई।

जैसे ही यह खबर हाईवे पर फैली, रास्ते से गुजर रहे अन्य भारी वाहन चालकों का सब्र का बांध टूट गया। देखते ही देखते कई राज्यों से आ रहे ट्रक चालकों ने अपने वाहन सड़क के बीचों-बीच खड़े कर दिए और आरटीओ कर्मियों के रवैये के खिलाफ लामबंद हो गए।

“एकता जिंदाबाद” के नारों से गूंजा हाईवे, किलोमीटरों तक थमे पहिए

सड़क पर उतरे ड्राइवरों ने जब एकजुट होकर नारे लगाने शुरू किए, तो पूरा नीमच-महू मार्ग ठप पड़ गया। दोनों तरफ कारों, बसों और ट्रकों की लंबी कतारें लग गईं। त्योहार के मौके पर अपने घरों को लौट रहे आम मुसाफिर और परिवार घंटों तक इस जाम में फंसे बेबस नजर आए।

गुमटी में लपटें, मैदान छोड़कर भागे कर्मचारी

तनाव इतना बढ़ा कि बैरियर परिसर में मौजूद आरटीओ की एक अस्थाई गुमटी (केबिन) में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। आगजनी होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थिति को बेकाबू होता देख वसूली और चेकिंग में मुस्तैद रहने वाला अमला मौके से नदारद हो गया।

पुलिस ने संभाला मोर्चा, पर उठे गहरे सवाल

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को शांत कराने की कोशिश की। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद स्थिति को नियंत्रित करने और जाम खुलवाने की मशक्कत शुरू हुई।

हालांकि, इस घटना ने बॉर्डर पर चलने वाली चेकिंग व्यवस्था की कलई खोल दी है, सवाल उठ रहे हैं कि क्या रूटीन जांच के नाम पर सीमावर्ती चौकियों पर मनमानी और उत्पीड़न की शिकायतें आम हो चुकी हैं?  ऐसा क्या हुआ जिसने चालकों को कानून हाथ में लेने और चक्काजाम करने पर मजबूर कर दिया? फिलहाल प्रशासन आगजनी और चक्काजाम के पहलुओं की जांच कर रहा है, लेकिन नयागांव बैरियर की यह घटना परिवहन विभाग के लिए एक गंभीर चेतावनी छोड़ गई है।

कमलेश सारड़ा की रिपोर्ट 

Continue reading on the app

  Sports

9 सेंटीमीटर का अंतर और गोल्ड पर कब्जा! एशियन पैरा गेम्स में रिंकू ने अजीत सिंह को पछाड़ा

Asian para games: एशियाई पैरा खेलों में भारत के रिंकू ने भाला फेंक एफ46 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया, जबकि अजीत सिंह को रजत से संतोष करना पड़ा. दोनों भारतीय खिलाड़ियों के बीच गोल्ड के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिला. रिंकू ने 65.11 मीटर का थ्रो किया, जबकि अजीत का सर्वश्रेष्ठ प्रयास 65.02 मीटर रहा. एफ46 वर्ग में हाथ में कोहनी के ऊपर या नीचे विच्छेदन अथवा इसी तरह की शारीरिक अक्षमता वाले खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं. Mon, 19 Oct 2026 19:31:36 +0530

  Videos
See all

Rashtra Sarvopari LIVE: Lawrence Vs Salman, खूनी अंजाम! | Tiger Shroff Firing News | Bollywood #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T14:45:16+00:00

UP News: Akhilesh Yadav के गढ़ Kannauj में 8-10 हजार की भीड़, OP Rajbhar ने PDA पर उठाए सवाल |SP #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T14:45:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers