PAK vs NAM: साहिबजादा फरहान ने ठोका तूफानी शतक, पाकिस्तान ने नामीबिया को दिया 200 का लक्ष्य
PAK vs NAM: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 35वां मैच पाकिस्तान और नामीबिया के बीच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है. इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए. पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन साहिबजादा फहरान ने बनाए. उन्होंने टीम के लिए 100 रनों की शतकीय पारी खेली. अब नामीबिया अगर 200 रन बनाकर मैच जीत जाती है तो पाकिस्तान क्रिकेट टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. फरहान के बल्ले से निकला ये शतक टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला शतक है.
Sahibzada Farhan leads the way for Pakistan with a brilliant hundred against Namibia ????
— ICC (@ICC) February 18, 2026
It is one of the @MarriottBonvoy Milestones of the #T20WorldCup ????
????: https://t.co/ig0UhhTKvn pic.twitter.com/qHwJMZ3EqF
पाकिस्तान को मिली शानदार शुरुआत
नामीबिया के खिलाफ पाकिस्तान के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए साहिबजादा फरहान और सैम अयूब आए. इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 5.1 ओवर में 40 रन बनाए. टीम के पहला झटका अयूब के रूप में लगा, जब वो 12 बॉल में 2 चौकों के साथ 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. उनके बाद कप्तान सलमान अली आगा ने साहिबजादा के साथ मिलकर टीम का स्कोर 12.1 ओवर में 107 तक पहुंचा. टीम को दूसरा झटका कप्तान सलामान के रूप में लगा, जब वो 32 बॉल में 3 चौके और 2 छक्कों के साथ 38 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
Sent the bat on a separate journey! ????✈️
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 18, 2026
Toe-ended over point, while the bat landed somewhere near backward square. Runs secured. Grip? Not so much. ????
ICC Men’s #T20WorldCup | #PAKvNAM | LIVE NOW ➡️https://t.co/tEqcKQXZLa pic.twitter.com/Up5WXnEyDZ
साहिबजादा फरहान ने लगाई सेंचुरी
पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान ने शानदार शतक लगाया. उन्होंने 37 बॉल पर 5 चौके और 2 छक्कों के साथ 50 रन पूरे किए. इसके बाद उन्होंने 57 बॉल में 11 चौके और 4 छक्कों के साथ 100 रन पूरे कर शतक ठोका. ये उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर और टी20 वर्ल्ड कप का पहला शतक है. इसके साथ ही ये टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला शतक भी है. इस मैच में फरहान ने पाकिस्तान के लिए 100 रनों की नाबाद पारी खेली.
Sahibzada Farhan steps us with a fifty for Pakistan in the crunch game against Namibia????
— ICC (@ICC) February 18, 2026
It is one of the @marriottbonvoy Milestones of the #T20WorldCup 2026.
????: https://t.co/ig0UhhTcFP pic.twitter.com/hBzW9tb4OT
उनके अलावा टीम के लिए शादाब खान ने शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने 22 बॉल में 1 चौके और 3 छक्कों के साथ 36 रनों की नाबाद पारी खेली. नामीबिया के लिए जैक ब्रासेल ने 2 विकेट हासिल किए. तो वहीं कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने 1 विकेट हासिल किया.
ये भी पढ़ें : PAK vs NAM: पाकिस्तान ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, नामीबिया करेगी पहले गेंदबाजी, देखें प्लेइंग-11
Anurag Kashyap: अनुराग कश्यप का चौंकाने वाला खुलासा, नेटफ्लिक्स प्रोजेक्ट के ठप होने से टूटा दिल, हार्ट अटैक और शराब की लत ने तोड़ा
Anurag Kashyap: फिल्मकार अनुराग कश्यप ने हाल ही में अपने जीवन के सबसे कठिन दौर का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि नेटफ्लिक्स द्वारा उनकी महत्वाकांक्षी वेब सीरीज ‘मैक्सिमम सिटी’ को अचानक ठंडे बस्ते में डाल देने से वे गहरे सदमे में चले गए। इस प्रोजेक्ट पर अनुराग ने करीब 900 पन्नों की स्क्रिप्ट लिखी थी और इसे 2009 से विकसित कर रहे थे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Moneycontrol


















