लूला डा सिल्वा भारत पहुंचे: 5 दिवसीय दौरे के दौरान द्विपक्षीय वार्ता पर फोकस
नई दिल्ली, 18 फरवरी (आईएएनएस)। ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा पांच दिवसीय भारत दौरे पर बुधवार को नई दिल्ली पहुंचे। हवाई अड्डे पर उनका स्वागत विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने किया।
विदेश विभाग ने आधिकारिक एक्स पोस्ट में इसकी जानकारी दी। बताया ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा,
राजकीय दौरे पर नई दिल्ली आए हैं। उनका विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने स्वागत किया।
एमईए ने उनकी यात्रा के दौरान होने वाली अहम बैठक का भी जिक्र किया। आगे लिखा कि इस दौरे के दौरान राष्ट्रपति लूला इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में भाग लेंगे और फिर पीएम नरेंद्र मोदी संग द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।
मंत्रालय ने इस दौरे को दोनों देशों की साझेदारी को मजबूत करने वाला करार दिया है। इस एक्स पोस्ट में आगे लिखा है, भारत और ब्राजील के बीच करीबी और कई तरह के रिश्ते हैं। ये रिश्ते, जो रणनीतिक साझेदारी तक पहुंचे हैं, दरअसल, एक समान ग्लोबल विजन, लोकतांत्रिक मूल्यों और समावेशी विकास की प्रतिबद्धता में ही निहित हैं। राष्ट्रपति लूला की यात्रा से भारत-ब्राजील साझेदारी को जबरदस्त रफ्तार मिलेगी।
ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा 18 से 22 फरवरी तक भारत में रहेंगे। यह दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर हो रहा है। इस बार राष्ट्रपति लूला अपने साथ सैकड़ों कंपनियों के मालिकों और अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल लेकर पहुंचे हैं।
भारत पहुंचने के बाद राष्ट्रपति लूला 19 और 20 फरवरी को नई दिल्ली में हो रहे दूसरे एआई इम्पैक्ट समिट में हिस्सा लेंगे। उन्होंने भारत रवाना होते समय पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वे इस समिट में भाग लेंगे और भारत के साथ नए अवसरों पर चर्चा करेंगे।
उन्होंने यह भी बताया कि 2025 में भारत और ब्राजील के बीच व्यापार 15 अरब अमेरिकी डॉलर से ज्यादा रहा है।
भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं का समीक्षा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी दोपहर के भोज का आयोजन करेंगे। दोनों नेता क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे, जिनमें बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग, बहुपक्षवाद, वैश्विक शासन और ग्लोबल साउथ से जुड़े मुद्दे शामिल हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी ब्राजील के राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगी और उनके सम्मान में एक भोज का आयोजन करेंगी। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी ब्राजील के राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे।
--आईएएनएस
केआर/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
IND vs NED: क्या बारिश बिगाड़ेगी भारत और नीदरलैंड मैच का मजा? जानें कैसा रहेगा अहमदाबाद के मौसम का मिजाज
IND vs NED: भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप स्टेज का अपना आखिरी मुकाबला नीदरलैंड के खिलाफ खेलने उतरेगी. टीम इंडिया पहले ही सुपर-8 के लिए क्वलीफाई कर चुकी है. वहीं नीदरलैंड टूर्वामेंट से बाहर हो गई है. नीदरलैंड भी अपना आखिरी मैच खेलेगी. भारत और नीदरलैंड्स का मैच 18 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, तो चलिए जानते हैं कि मैच के दौरान अहमदाबाद का मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है.
IND vs NED मैच के दौरान कैसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम
भारत और नीदरलैंड का मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा. जबकि आधे घंटे पहले यानी 6:30 बजे टॉस होगा. मैच के दौरान अहमदाबाद में बारिश होने की संभावना नहीं है. अहमदाबाद का मौसम साफ करने वाला है. दिन में तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. वहीं ह्यूमिडिटी भी 37% तक के आसपास रहने की उम्मीद है. हवा भी करीब 8 km/h की रफ्तार से चल सकती है. ऐसे में फैंस बिना किसी रुकावट के पूरे 40 ओवरों के मैच का लुफ्त उठा सकते हैं.
टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में हो सकता है बदलाव
टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 के लिए क्वलीफाई कर लिया है. ऐसे में नीदरलैंड के खिलाफ मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है. भारतीय स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इस मैच में आराम दिया जा सकता है. उनकी जगह अर्शदीप सिंह को मौका मिल सकता. अर्शदीप सिंह पिछले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेले थे. ऐसे में इस मैच में उनकी प्लेइंग 11 में वापसी हो सकती है.
नीदरलैंड्स के खिलाफ टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह.
???? ???????????????????????????????????? ???????????????????? ???????? ???????????????????????????????????? ???????????????????? ???????????????????? ???????????? ???????????????????????????????????? ???????? ???????????? ????????????????.
— BCCI (@BCCI) February 17, 2026
????????️ #TeamIndia's Colombo heroics & 3️⃣ wins in 3️⃣, ft. Captain Surya Kumar Yadav ????????#MenInBlue | #T20WorldCup | @surya_14kumar…
यह भी पढ़ें: ईशान किशन को मिला पाकिस्तान की कुटाई करने का इनाम, ICC T20 रैंकिंग में लगाई 17 पायदान की छलांग
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation






















