दिल्ली मेट्रो में साजिश! जामा मस्जिद स्टेशन पर जांच के दौरान भागा संदिग्ध, CISF ने दौड़ा कर पकड़ा
Delhi Metro: दिल्ली के जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री की संदिग्ध हरकत से हड़कंप मच गया. बैगेज की स्क्रीनिंग के दौरान एक्स-रे मशीन पर एक संदिग्ध घनी वस्तु दिखाई दी. इसके बाद यात्री ने वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन सीआईएसएफ के सतर्क जवानों ने उसे स्टेशन के एग्जिट गेट के पास ही पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उसके अंडरगारमेंट से कुछ संदिग्ध पदार्थ बरामद होने की बात सामने आई है. मामले में बरामद पदार्थ की प्रकृति और यात्री की मंशा का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है.
खबर अपडेट की जा रही है....
Dussehra 2026: बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखेगी रामलीला से लेकर रावण दहन की झलक, OTT पर हैं मौजूद
Dussehra 2026: दशहरा का त्योहार 20 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. ये दिन भगवान राम की ओर से रावण का वध और बुराई पर अच्छाई की जीत को प्रतिक माना जाता है. दशहरे के मौके पर अगर आप घर बैठे रामलीला, रावण दहन और रामायण से जुड़ी कहानियों देखना चाहते हैं, तो बॉलीवुड की कुछ फिल्मों को अपनी वॉचलिस्ट में शामिल कर सकते हैं. इन फिल्मों में भगवान राम की कहानी, उनके संघर्ष और बुराई पर अच्छाई की जीत जैसे पहलुओं को अलग-अलग अंदाज में दिखाया गया है. तो चलिए जानते हैं, लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में हैं और इन्हें किस ओटीटी पर देख सकते हैं.
1. दिल्ली 6 (Delhi 6)
अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और सोनम कपूर (Sonam Kapoor) की फिल्म 'दिल्ली 6' में पुरानी दिल्ली की संस्कृति, गलियों और त्योहारों की खूबसूरत झलक देखने को मिलती है. फिल्म की कहानी दिल्ली के चांदनी चौक के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी के साथ उनके रीति-रिवाजों को भी दिखाया गया है. फिल्म में रामलीला का सीन भी है, जो दशहरे के त्योहार की याद दिलाता है. अगर आप दशहरे के मौके पर रामलीला और त्योहारों से जुड़ा माहौल देखना चाहते हैं, तो ये फिल्म आपकी वॉचलिस्ट में शामिल कर सकते हैं. इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो या फिर नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है.
2. रा-वन (Ra-One)
इस लिस्ट में शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की फिल्म ‘रा-वन’ का नाम भी शामिल है. साल 2011 में रिलीज हुई इस फिल्म में विलेन का अंत रावण दहन की तरह दिखाया जाता है. दशहरे के दिन आप इस फिल्म को घर बैठकर एंजॉय कर सकते हैं. इस ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है.
3. रावण (Raavan)
अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘रावण’ का नाम भी इस लिस्ट में है. इस फिल्म में डायरेक्टर मणिरत्नम ने रामलीला को बखूबी पर्दे पर उतारा था. फिल्म में दशहरे का त्योहार भी दिखाया गया था. फिल्म में अभिषेक और ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) नजर आए थे. ये फिल्म भी प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम है और इस दशहरे पर इसे घर बैठे एंजॉय कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Explainer: सितारों को धमकी, घरों के बाहर फायरिंग, आखिर कितनी सुरक्षित है बॉलीवुड की चमकती दुनिया?
4. ड्रीम गर्ल (Dream Girl)
साल 2019 में आई आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की इस फिल्म की शुरुआत रामलीला के मंचन से होती है, जिसमें एक्टर सीता के किरदार में नजर आए हैं. इसके अलावा फिल्म में दशहरा का भी सीन दिखाया गया है. साथ ही फिल्म में सामाजिक संदेश भी दिया गया है कि लोग दुनिया में कितने अकेले हैं और वो किसी से सार्थक प्रेम नहीं कर पाते. इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
5. मरजावां (Marjaavaan)
साल 2019 में आई मिलाप जावेरी के निर्देशन में बनी 'मरजावां' में भी रावण दहन का सीन देखने को मिल है. फिल्म में विलेन की भूमिका में रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) हैं, जिन्हें रावण के रूप प्रदर्शित किया गया है. वहीं, सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) लीड रोल में नजर आए हैं. ये फिल्म बुराई पर अच्छाई की जीत को दिखाती है और ओटीटी पर ये प्राइम वीडियो पर एविलेबल है.
6. कहानी (Kahaani)
विद्या बालन (Vidya Balan) की फिल्म 'कहानी' साल 2012 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में भी के पर्व को बेहद प्रभावशाली और संदेशपूर्ण तरीके से दिखाया गया था. साथ ही ये फिल्म बुराई पर अच्छाई के संघर्ष को दिखाती है. फिल्म के क्लाइमैक्स में दशहरा का सीन है, जब एक्ट्रेस दशहरे की भीड़ के बीच अपने पति के लिए न्याय का प्रतीक बनती है. इसे भी प्राइम वीडियो में देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: लव गिल के चक्कर में स्काउट-यंग की दोस्ती में आई दरार, ये 7 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation











