Responsive Scrollable Menu

केन्या में इबोला का प्रकोप: भारत ने मेडिकल सामग्री की दूसरी खेप सौंपी

नैरोबी, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत ने इबोला का प्रकोप झेल रहे केन्या की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया है। सोमवार को देश ने 11 टन मेडिकल सामग्री की दूसरी खेप उन्हें सौंपी।

केन्या में भारत के उच्चायुक्त, आदर्श स्वैका ने केन्या के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग की प्रधान सचिव, मैरी मुथोनी मुरियुकी को चिकित्सा सहायता की दूसरी खेप सौंपी।

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट में कहा, इबोला से निपटने की तैयारियों और प्रतिक्रिया को मजबूत करने के लिए, भारत ने केन्या को 11 टन चिकित्सा सहायता की दूसरी खेप सौंपी है।

11 टन की इस खेप में पीपीई किट, पावर्ड एयर-प्यूरिफाइंग रेस्पिरेटर, बायोसेफ्टी कैबिनेट और कोल्ड-चेन रेफ्रिजरेटर शामिल हैं। इनका उद्देश्य फ्रंटलाइन स्वास्थ्य कर्मियों को प्रकोप से सुरक्षा प्रदान करना, प्रयोगशाला की सुरक्षा को मजबूत करना और सार्वजनिक स्वास्थ्य क्षमता को बढ़ाना है। केन्या में भारतीय उच्चायोग ने इबोला को नियंत्रित करने के प्रयासों में भारत की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है।

केन्या में भारतीय उच्चायोग ने एक्स पर कहा, इस साल जुलाई में पहुंचाई मदद के बाद, उच्चायुक्त ने सोमवार को केन्या के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग की प्रधान सचिव मैरी मुथोनी मुरियुकी को चिकित्सा सहायता की दूसरी खेप सौंपी, ताकि इबोला से निपटने की तैयारियों और उससे बचाव में मदद मिल सके।

इसमें आगे कहा गया, 11 टन की इस खेप में पीपीई किट, पावर्ड एयर-प्यूरिफाइंग रेस्पिरेटर, बायोसेफ्टी कैबिनेट और कोल्ड-चेन रेफ्रिजरेटर शामिल हैं, जो फ्रंटलाइन स्वास्थ्य कर्मियों को सुरक्षा प्रदान करेंगे और प्रयोगशाला संरक्षा तथा सार्वजनिक स्वास्थ्य क्षमता को मजबूत करेंगे। इबोला को नियंत्रित करने के प्रयासों में केन्या के साथ भारत खड़ा है और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच लंबे समय से चली आ रही साझेदारी को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

भारत की ओर से केन्या को यह चिकित्सा सहायता ऐसे समय में दी गई है, जब केन्या के स्वास्थ्य अधिकारियों ने इबोला के आठवें मामले की पुष्टि की। यह मामला तब सामने आया जब एक मरीज के साथ मौजूद व्यक्ति (अटेंडेंट) की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

केन्या के स्वास्थ्य मंत्रालय के महानिदेशक पैट्रिक एमोथ ने बताया कि मरीज के साथ मौजूद वह व्यक्ति आइसोलेशन में है। उन्होंने यह भी कहा कि पहले से भर्ती मरीज बेहतर हो रहे हैं। समाचार एजेंसी सिंहुआ ने उनके हवाले से बताया कि रविवार को 38 लोगों की जांच की गई, जिनमें से एक व्यक्ति इबोला के बुंडीबुग्यो स्ट्रेन से संक्रमित पाया गया।

इबोला एक गंभीर और अक्सर जानलेवा बीमारी है, जो इंसानों और अन्य प्राइमेट्स (जैसे बंदर, चिंपाजी आदि) को अपना शिकार बनाती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, यह वायरस जंगली जानवरों (जैसे फ्रूट बैट, साही और इंसानों के अलावा अन्य प्राइमेट्स) से लोगों में आता है। इसके बाद, यह संक्रमित लोगों के खून, स्राव, अंगों या शरीर के अन्य तरल पदार्थों के सीधे संपर्क में आने से, और इन तरल पदार्थों से दूषित सतहों या चीजों (जैसे बिस्तर, कपड़े आदि) के संपर्क में आने से अन्य लोगों में फैल जाता है।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

दिल्ली मेट्रो में साजिश! जामा मस्जिद स्टेशन पर जांच के दौरान भागा संदिग्ध, CISF ने दौड़ा कर पकड़ा

Delhi Metro: दिल्ली के जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री की संदिग्ध हरकत से हड़कंप मच गया. बैगेज की स्क्रीनिंग के दौरान एक्स-रे मशीन पर एक संदिग्ध घनी वस्तु दिखाई दी. इसके बाद यात्री ने वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन सीआईएसएफ के सतर्क जवानों ने उसे स्टेशन के एग्जिट गेट के पास ही पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उसके अंडरगारमेंट से कुछ संदिग्ध पदार्थ बरामद होने की बात सामने आई है. मामले में बरामद पदार्थ की प्रकृति और यात्री की मंशा का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है.

खबर अपडेट की जा रही है....

Continue reading on the app

  Sports

एशियन पैरा गेम्स में सौम्या ने जीता गोल्ड, राधा ने सिल्वर पर जमाया कब्जा, भारत की झोली में दो मेडल

Asian para games 2026: एशियाई पैरा खेलों में भारत के रिंकू ने भाला फेंक एफ46 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया, जबकि अजीत सिंह को रजत से संतोष करना पड़ा. दोनों भारतीय खिलाड़ियों के बीच गोल्ड के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिला. रिंकू ने 65.11 मीटर का थ्रो किया, जबकि अजीत का सर्वश्रेष्ठ प्रयास 65.02 मीटर रहा. एफ46 वर्ग में हाथ में कोहनी के ऊपर या नीचे विच्छेदन अथवा इसी तरह की शारीरिक अक्षमता वाले खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं. Mon, 19 Oct 2026 20:12:14 +0530

  Videos
See all

Gujarat Navratri Special Report: Vadodara में सिंदूर खेला का आयोजन, आजतक पर देखिए मनमोहक वीडियो #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T14:38:55+00:00

Rashtra Sarvopari LIVE: Lawrence Vs Salman, खूनी अंजाम! | Tiger Shroff Firing News | Bollywood #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T14:45:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers