Responsive Scrollable Menu

Rajasthan Weather: 20 जिलों में मेघगर्जन के साथ बारिश का अलर्ट, गिर सकते हैं ओले, 19 फरवरी से फिर बदलेगा मौसम

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर और उदयपुर संभाग का मौसम बदला रहेगा। आज बुधवार को एक दर्जन से ज्यादा जिलों में मेघगर्जन व बारिश के साथ कहीं-कहीं अचानक तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। इस दौरान कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। 19 फरवरी से फिर …

Continue reading on the app

ईशान किशन को T20 रैंकिंग में 17 स्थान का फायदा:टॉप-10 में पहुंचे; अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर बरकरार

ICC ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच ताजा टी-20 रैंकिंग जारी कर दी है। पाकिस्तान के खिलाफ हाल ही में खेली गई 77 रनों की मैच जिताऊ पारी के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने रैंकिंग में जबरदस्त छलांग लगाई है। वे अब 17 पायदान ऊपर चढ़कर दुनिया के टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट में 8वें नंबर पर पहुंच गए हैं। गेंदबाजी में भी भारत का जलवा कायम है। मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती दुनिया के नंबर-1 टी-20 गेंदबाज बने हुए हैं। वहीं, ऑलराउंडर्स की लिस्ट में पाकिस्तान के सईम अयूब एक बार फिर नंबर-1 बन गए हैं। अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर बरकरार भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ डक पर आउट होने के बाद भी T20I बल्लेबाजों की रैंकिंग में नंबर-1 स्थान पर बने हुए हैं। इंग्लैंड के फिल सॉल्ट दूसरे स्थान पर काबिज हैं। वहीं, श्रीलंका के विस्फोटक बल्लेबाज पथुम निसंका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैंडी में शानदार शतक जड़कर तीन स्थान की छलांग लगाई और तीसरे नंबर पर पहुंच गए। जबकि तिलक वर्मा भी एक पायदान की छलांग लगाते हुए चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। पाकिस्तान के बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को हुआ नुकसान दूसरी तरफ पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान 2 स्थान नीचे लुढ़क गए हैं। साहिबजादा अब 5वें स्थान पर खिसक गए हैं। इंग्लैंड के जोस बटलर को भी तीन स्थान का नुकसान हुआ है और अब वह 7वें पायदान पर खिसक गए हैं। न्यूजीलैंड के टिम सीफर्ट और ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड को भी एक-एक स्थान का नुकसान हुआ है, बावजूद इसके दोनों बल्लेबाज टॉप-10 में बने हुए हैं। अब सीफर्ट 9वें जबकि हेड 10वें स्थान पर खिसक गए हैं। बॉलिंग में वरुण नंबर-1, राशिद खान दूसरे स्थान पर गेंदबाजों की ताजा रैंकिंग में भारत के वरुण चक्रवर्ती 787 रेटिंग पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर मजबूत बने हुए हैं। हालांकि, अफगानिस्तान के राशिद खान अब एक पायदान ऊपर चढ़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं और वे वरुण के काफी करीब हैं। जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्रैड इवांस को वर्ल्ड कप में लगातार दो मैचों में 3-3 विकेट लेने का फायदा हुआ है। वे अब 10 पायदान की छलांग लगाकर करियर की बेस्ट 5वीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं। भारतीय पेसर जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल भी 15वें और 14वें स्थान पर पहुंच गए हैं। ऑलराउंडर्स में सईम अयूब ने सिकंदर रजा को पछाड़ा ऑलराउंडर्स की कैटेगरी में नंबर-1की कुर्सी के लिए सईम अयूब और सिकंदर रजा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। पाकिस्तान के सईम अयूब ने भारत के खिलाफ कोलंबो में 25 रन देकर 3 विकेट लिए थे,जिसके दम पर उन्होंने जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को पीछे छोड़ते हुए एक बार फिर पहला स्थान हासिल कर लिया है। भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर बरकरार हैं। ---------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… T20 वर्ल्डकप सुपर-8 की 7 टीमें तय:नंबर-8 का फैसला आज, नामीबिया जीता तो पाकिस्तान बाहर हो जाएगा टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 स्टेज की 7 टीमें तय हो चुकी हैं। आखिरी टीम का फैसला बुधवार को पाकिस्तान-नामीबिया मैच से होगा। अगर पाकिस्तान जीता तो टीम सुपर-8 के ग्रुप-2 में पहुंचेगा। अगर नामीबिया जीत गया तो अमेरिका ग्रुप-2 में पहुंच जाएगा। पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

Punjab Premier League में Shubman Gill और Abhishek Sharma मचाएंगे धूम, PPL 2026 का हुआ ऐलान

पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) जून 2026 में पंजाब प्रीमियर लीग (पीपीएल) का आयोजन करने जा रहा है। पंजाब की घरेलू टी20 क्रिकेट लीग अब एक नए नाम और नए प्रारूप के तहत खेली जाएगी। पीपीएल की सभी 6 टीमें फ्रेंचाइजी आधारित होंगी और खिलाड़ियों का चयन नीलामी के माध्यम से किया जाएगा। पीसीए की एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, केवल पंजाब में पंजीकृत खिलाड़ी ही भाग लेंगे।
 

इसे भी पढ़ें: Australian Cricket में मचा बवाल, Mark Waugh बोले- Steve Smith को बाहर करना सबसे बड़ी भूल थी


पंजाब प्रीमियर लीग में पंजाब के सभी प्रमुख खिलाड़ी शामिल होंगे। भारतीय टेस्ट और सीमित ओवरों के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल, भारत के नंबर 1 टी20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और गेंदबाज अर्शदीप सिंह को प्रमुख खिलाड़ियों के रूप में शामिल किया जाएगा। इनके अलावा, रमनदीप सिंह, नेहाल वढेरा, नमन धीर, अनमोलप्रीत सिंह और प्रभसिमरन सिंह सहित अन्य अनुभवी पंजाब के खिलाड़ियों को भी प्रमुख खिलाड़ियों के रूप में शामिल किया जा सकता है। वर्तमान भारतीय अंडर-19 टीम के युवा खिलाड़ी विहान मल्होत्रा ​​भी इसमें शामिल होंगे।

वरिष्ठ खिलाड़ियों के साथ-साथ पंजाब के अंडर-23 खिलाड़ियों को भी खेलने का मौका मिलेगा। इन दिग्गज खिलाड़ियों के अलावा, पंजाब प्रीमियर लीग में पंजाब के कई अन्य उभरते हुए क्रिकेटर भी शामिल होंगे, जिन्होंने घरेलू और आईपीएल स्तर पर अपनी छाप छोड़ी है। मयंक मार्कंडे, अश्वनी कुमार, गुरनूर बराड़, हरनूर सिंह, रमन धीर और हरप्रीत बराड़ जैसे खिलाड़ी टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे, जिससे लीग को मजबूती और प्रतिस्पर्धा मिलेगी। इसके अलावा, सलिल अरोरा, रघु शर्मा और कई अन्य प्रतिभाशाली खिलाड़ी भी पीपीएल का हिस्सा होंगे।
 

इसे भी पढ़ें: Ranji Trophy Cricket Tournament | जम्मू-कश्मीर ने बंगाल को धूल चटाकर पहली बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल में रखा कदम


सभी खिलाड़ियों का चयन ड्राफ्ट के माध्यम से होगा। कई खिलाड़ियों को अलग-अलग मूल्य श्रेणियों में रखा जाएगा और टीमों को अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के लिए बोली लगाने का अवसर मिलेगा। पंजाब प्रीमियर लीग 2026 में छह फ्रेंचाइजी भाग लेंगी, और पंजाब के कई प्रमुख व्यापारिक घराने और कॉर्पोरेट समूह स्वामित्व हिस्सेदारी हासिल करने और राज्य की प्रमुख घरेलू टी20 लीग से जुड़ने के इच्छुक हैं।
Wed, 18 Feb 2026 17:02:35 +0530

  Videos
See all

Viral Video : रिहायशी इलाके में घुसा हाथी! | Top News | Shorts | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T11:38:24+00:00

EPFO Pension Update: नौकरी छोड़ते ही PF निकालना पड़ेगा भारी! | New EPFO Withdrawal Rules 2026 | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T11:45:05+00:00

Iran America War Live: ईरान-अमेरिका की बैठक से बड़ी खबर! | Iran America Nuclear Deal, Geneva Talks #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T11:38:01+00:00

सीतापुर कांड बुर्का पहनकर जासूसी, फिर थप्पड़ों की बारिश | #sitapur | #viralvideo | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T11:36:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers