जामिया में छात्रसंघ चुनाव को लेकर स्टूडेंट्स की भूख हड़ताल जारी, बातचीत के लिए 7 सदस्यीय कमेटी गठित
Personal Loan EMI Calculator क्या है? जानें आसान तरीका
Personal Loan EMI Calculator: मान लीजिए आपको कोई महंगी कार या बाइक लेनी हो. लेकिन आपके पास पूरे पैसे न हों. तो आप क्या करेंगे? अपने बड़े भाई या बहन से पैसे मांगकर और उसे हर महीने थोड़ा-थोड़ा करके चुकाने का वादा करेंगे. है ना? बड़ी जरूरतों के साथ भी बस ऐसा ही होता है. अचानक ज्यादा पैसों की जरूरत पड़ने पर बड़े लोग बैंक या क्रेडिटबी (Kreditbee) जैसे ऐप्स से पर्सनल लोन लेते हैं. लेकिन इस उधार को वापस कैसे चुकाया जाता है? इसे चुकाने में या आसान बनाने में मदद करता है पर्सनल लोन ईएमआई कैलकुलेटर (Personal Loan EMI Calculator).
1. पर्सनल लोन ईएमआई कैलकुलेटर क्या है?
एकबार फिर से कल्पना करें कि आप छोटे बच्चे हैं और आपको स्कूल का कोई प्रोजेक्ट खरीदने के लिए ₹100 की जरूरत है. लेकिन उस वक्त आपके पास पैसे नहीं हैं. तो आप अपने दोस्त से ₹100 उधार लेते हैं और उसे कहते हैं कि देखो भाई, मैं एकमुश्त ₹100 रुपये नहीं दे पाऊंगा, हर हफ्ते 20-20 रुपये करके पूरा पैसा चुका दूंगा.
बैंक या लोन देने वाली कंपनियां भी ऐसा ही करती हैं. जब आप उनसे लोन लेते हैं, तो पूरा पैसा एक बार में वापस मांगने के बजाय वे उसे छोटे-छोटे मासिक टुकड़ों में बांट देती हैं. इस हर महीने चुकाए जाने वाले टुकड़े को EMI (Equated Monthly Installment) कहते हैं. अब सवाल यह है कि ये EMI कितनी बनेगी, यह कौन बताएगा? यहीं काम आता है EMI Calculator या Loan Calculator. यह एक तरह का ऑनलाइन टूल होता है जो बिना ज्यादा समय लगाए आपको हर महीने बैंक को कितने पैसे देने होंगे ये बताता है.
2. यह कैलकुलेटर कैसे काम करता है?
जब आप इस Loan EMI Calculator का इस्तेमाल करते हैं, तो इसमें आपको मुख्य रूप से 3 चीजें डालनी होती हैं:
1. लोन की राशि यानी Principal Amount: आप कुल कितने पैसे उधार ले रहे हैं (जैसे ₹1,00,000).
2. ब्याज दर यानी Interest Rate: बैंक आपको पैसे उधार देने के बदले में जो थोड़ा सा अतिरिक्त शुल्क या किराया लेता है (इसे ऐसे समझिए कि अगर कोई बच्चा किसी का खिलौना उधार लेता है, तो उसे थैंक्यू के रूप में एक चॉकलेट देता है).
3. समय सीमा (Tenure): आप यह पैसा कितने महीनों या सालों में चुकाना चाहते हैं (जैसे 12 महीने).
जैसे ही आप ये तीनों चीजें पर्सनल लोन कैलकुलेटर में डालते हैं, इसका सिस्टम तुरंत सबकुछ जोड़-घटाकर बता देता है कि आपकी हर महीने की जेब से कितने रुपये कटेंगे.
3. इस कैलकुलेटर को इस्तेमाल करने के क्या फायदे हैं?
EMI Calculator Personal Loan इस्तेमाल करने के कई फायदे हैं. जैसे-
महीने का खर्च पहले से तय होता है: आपको पहले ही पता चल जाता है कि हर महीने आपकी कमाई में से कितने पैसे लोन भरने में जाएंगे. इससे आप अपना बाकी का खर्च आसानी से मैनेज कर पाते हैं.
अचानक फाइनेंशियल दबाव नहीं बनता: बाद में कोई तनाव नहीं होता कि बैंक ने अचानक ज्यादा पैसे मांग लिए.
EMI Tenure खुद से तय कर पाते हैं: आप अलग-अलग रकम और समय (Tenure) डालकर देख सकते हैं कि कौन सा ऑप्शन आपके लिए सबसे सस्ता और आरामदायक है.
समय की बचत होती है: बिना बैंक जाए, घर बैठे मोबाइल या लैपटॉप पर सेकंडों में हिसाब मिल जाता है.
4. पर्सनल लोन की EMI कैसे निकाली जाती है?
EMI कैलकुलेटर की जगह गणित का फॉर्मूला लगाकर अगर अपने EMI राशि का पता लगाना चाहते हैं, तो इस फॉर्मूले का इस्तेमाल कर सकते हैं-
EMI = [P x R x (1+R) ^N]/ [(1+R) ^ (N-1)]
यहां P का मतलब लोन की रकम, R का मतलब ब्याज दर, और N का मतलब महीनों की संख्या है.
लेकिन आपको इस मुश्किल फॉर्मूले में अपना दिमाग खपाने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. Kreditbee जैसे आधुनिक प्लेटफॉर्म्स और ऐप्स पर पहले से ही एक स्मार्ट पर्सनल लोन कैलकुलेटर मौजूद होता है. आपको बस स्लाइडर को खिसकाकर अपनी पसंद की रकम और महीने सेट करने होते हैं और सही जवाब आपकी स्क्रीन पर आ जाता है.
5. लोन की EMI को चुकाने का तरीका क्या होता है?
एक बार जब आप emi calculator for personal loan की मदद से अपनी मासिक किस्त (EMI) तय कर लेते हैं, तो इसे चुकाना बहुत आसान हो जाता है:
ऑटो-डेबिट (Auto-Debit / e-Nach): आज के डिजिटल दौर में आप बैंक को अनुमति दे देते हैं कि हर महीने की एक निश्चित तारीख (जैसे हर महीने की 5 तारीख) को आपके बैंक खाते से ऑटोमैटिकली EMI के पैसे कट जाएं. इससे कभी तारीख भूलने का डर नहीं रहता.
UPI या नेट बैंकिंग: आप चाहें तो हर महीने खुद Kreditbee ऐप पर जाकर गूगल पे, फोन पे या नेट बैंकिंग के जरिए भी अपनी किस्त का भुगतान कर सकते हैं.
पैसों को मैनेज करना या लोन लेना अब बेहद आसान हो गया है. Kreditbee के स्मार्ट पर्सनल लोन कैलकुलेटर की मदद से आप हर चीज पहले से प्लान कर सकते हैं. तो अगली बार जब भी आपको किसी वित्तीय जरूरत के लिए मदद चाहिए हो, तो loan calculator personal टूल का उपयोग करें.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










