Responsive Scrollable Menu

आवश्यकता पड़ेगी और तो और बड़ी कार्रवाई करेंगे, शीतला माता मंदिर हादसे पर बोले सीएम डॉ मोहन यादव घायलों का मिल रहा बेहतर इलाज

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज ग्वालियर पहुंचे, उन्होंने जयारोग्य अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और उनके परिजनों को हिम्मत बंधाई, मुख्यमंत्री ने कहा किसी को भी घबराने या परेशान होने की जरुरत नहीं है एक एक व्यक्ति की सरकार चिंता कर रही है, यदि जरुरत पड़ी तो एयर एम्बुलेंस भी मदद के लिए तैयार है, उन्होंने ये भी कहा हमने कार्रवाई की है और यदि आवश्यकता पड़ी तो और बड़ी कार्रवाई करेंगे।

ग्वालियर के प्रसिद्द शीतला माता मंदिर पर शनिवार- रविवार देर रात एक ट्रक काल बनकर आया और 15 लोगों के प्राण ले गया , इस हृदय विदारक दुर्घटना में 43 लोग घायल हो गए, मृतकों और घायलों में महिला, पुरुष, बच्चे सब शामिल हैं, घटना के तुरंत बाद सीएम डॉ मोहन यादव ने एक्शन लिया और एक सीएसपी , तीन थाना प्रभारियों सहित कुल 8 पुलिस अधिकारियों – कर्मचारियों को निलंबित कर दिया।

घायलों के परिजनों से  बोले सीएम, इनकी चिंता करना हमारा काम 

आज सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ यादव ग्वालियर पहुंचे उन्होंने जयारोग्य अस्पताल के ICU में पहुंचकर घायलों से उनकी हालचाल जाने और उनसे बात की, उनके परिजनों से बात की और कहा आप चिंता नहीं करना,  एक एक व्यक्ति की चिंता करना हमारा काम है पूरी सरकार आपके साथ साथ खड़ी है, सीएम के साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी थे।

सरकार की पहली प्राथमिकता घायलों का बेहतर इलाज 

मुख्यमंत्री ने कहा आपका बेहतर से बेहतर इलाज करना हमारी जिम्मेदारी है जरुरत पड़ी तो एयर एम्बुलेंस भी तैयार रहेगी। उन्होंने कहा इस घटना के लिए दोषियों पर हमने कार्रवाई की है यदि आवश्यकता पड़ेगी तो और कड़ी कार्रवाई की जाएगी ,  घटना की जाँच के आदेश दे दिए गए हैं, हमारी पहली प्राथमिकता आपका बेहतर इलाज है।

 

 

Continue reading on the app

सैमसंग के इस मिड-रेंज फोन को मिला Android 17 का अपडेट, क्या आपकी डिवाइस है इस लिस्ट में शामिल?

सैमसंग ने अपने लोकप्रिय गैलेक्सी स्मार्टफोन के लिए नए एंड्रॉइड 17 आधारित सॉफ्टवेयर अपडेट को रोल आउट करना शुरू कर दिया है. जानिए किन देशों में मिल रहा है यह नया अपडेट और क्या हैं फीचर्स.

The post सैमसंग के इस मिड-रेंज फोन को मिला Android 17 का अपडेट, क्या आपकी डिवाइस है इस लिस्ट में शामिल? appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

रणजी ट्रॉफी में होंगे न्यूट्रल अंपायर, भारतीय क्रिकेट में होगी अनोखी घटना, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और BCCI के बीच सरप्राइज डील!

australian umpire in india: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की एक विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेलोर 18 से 21 अक्टूबर तक दिल्ली में होने वाले दिल्ली और गुजरात के रणजी ट्रॉफी मैच में अम्पायरिंग करेंगे और उसके बाद 26 से 29 अक्टूबर तक मुंबई में होने वाले मुंबई और हरियाणा के मुकाबले में भी अम्पायरिंग करेंगे Tue, 20 Oct 2026 12:57:42 +0530

  Videos
See all

Shivsena Dussehra Rally Mumbai: दोनों शिवसेना की दशहरा रैली, Shivaji Park में गरजेंगे Uddhav #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T07:35:28+00:00

Amit Shah Punjab Visit: अमित शाह का पंजाब दौरा, लुधियाना में रावण दहन करेंगे शाह | Punjab Election #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T07:38:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers