Tech Tips: एक ईयरबड की आवाज हो गई कम? नया खरीदने से पहले अपनाएं ये 5 आसान ट्रिक्स
म्यूजिक सुनते समय अगर आपके एक ईयरबड की आवाज अचानक धीमी हो जाए या उसमें से साफ साउंड न आए, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। कई बार इस समस्या के पीछे कोई बड़ी तकनीकी खराबी नहीं, बल्कि धूल, कान की मैल, गलत फिटिंग या फोन की ऑडियो सेटिंग्स होती हैं। ऐसे में नया ईयरबड खरीदने से पहले कुछ आसान उपाय आजमाकर इसकी साउंड क्वालिटी को बेहतर बनाया जा सकता है।
1. सबसे पहले पता लगाएं कहां है परेशानी
एक ईयरबड की आवाज कम आने पर सबसे पहले यह जांचना जरूरी है कि समस्या ईयरबड में है या फोन में। इसके लिए अपने ईयरबड्स को किसी दूसरे स्मार्टफोन या लैपटॉप से कनेक्ट करके देखें। आप चाहें तो किसी दोस्त को भी इन्हें सुनने के लिए दे सकते हैं। यदि दूसरे डिवाइस पर भी वही समस्या बनी रहती है, तो खराबी ईयरबड में होने की आशंका है। वहीं, दूसरे डिवाइस पर आवाज सामान्य आने का मतलब है कि आपको अपने फोन की सेटिंग्स जांचनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें: कहीं आपके बच्चे फोन में छिपकर तो नहीं चला रहे खतरनाक ऐप्स? ऐसे करें चेक
2. धूल और मैल से साफ करें ईयरबड की जाली
ईयरबड की आवाज धीमी होने की एक आम वजह उसकी स्पीकर जाली पर जमा गंदगी हो सकती है। लंबे समय तक इस्तेमाल करने से इस हिस्से में कान की मैल और धूल जमा हो जाती है, जिससे आवाज बाहर आने में रुकावट पैदा होती है। इसे साफ करने के लिए सूखे, मुलायम कपड़े, सॉफ्ट ब्रश या कॉटन स्वैब का इस्तेमाल करें।
सफाई करते समय जाली पर ज्यादा दबाव न डालें और उसमें नुकीली चीज न घुसाएं। ईयरबड को सीधे पानी से धोने से भी बचें, क्योंकि इससे उसके अंदरूनी इलेक्ट्रॉनिक हिस्सों को नुकसान पहुंच सकता है। सफाई के बाद दोबारा म्यूजिक चलाकर आवाज की जांच करें।
3. सिलिकॉन ईयर टिप्स की फिटिंग भी करें चेक
कई बार ईयरबड सही तरीके से कान में फिट नहीं होता, जिससे बास और दूसरी ध्वनियों का अनुभव कमजोर हो जाता है। अगर सिलिकॉन टिप बहुत छोटी या बड़ी है, तो आवाज की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। ऐसे में सही आकार की ईयर टिप लगाकर देखें।
यदि टिप्स गंदी हैं, तो उन्हें ईयरबड से अलग करके निर्माता के निर्देशों के अनुसार साफ करें और पूरी तरह सुखाने के बाद ही दोबारा लगाएं। ध्यान रखें कि ईयरबड के इलेक्ट्रॉनिक हिस्से को पानी से साफ न करें।
4. फोन की लेफ्ट-राइट ऑडियो सेटिंग बदलें
अगर ईयरबड साफ है और फिटिंग भी सही है, तो फोन की सेटिंग्स में ऑडियो बैलेंस चेक करें। कई स्मार्टफोन में Accessibility या Audio Settings के अंदर लेफ्ट और राइट चैनल की आवाज अलग-अलग नियंत्रित करने का विकल्प मिलता है।
अगर बैलेंस किसी एक तरफ ज्यादा सेट है, तो एक ईयरबड की आवाज धीमी सुनाई दे सकती है। इसे बीच में सेट करके दोबारा ऑडियो चलाएं। जरूरत पड़ने पर फोन की मोनो ऑडियो सेटिंग भी जांचें।
5. रीसेट करके दोबारा कनेक्ट करें
कभी-कभी ब्लूटूथ कनेक्शन या सॉफ्टवेयर की गड़बड़ी भी ऑडियो संबंधी समस्या पैदा कर सकती है। ऐसे में फोन की ब्लूटूथ सेटिंग्स से ईयरबड्स को अनपेयर करें और निर्माता के निर्देशों के अनुसार उन्हें रीसेट करके दोबारा कनेक्ट करें। साथ ही, यह भी जांचें कि दोनों ईयरबड पर्याप्त चार्ज हैं या नहीं।
कब जरूरी है रिपेयर करवाना?
अगर सफाई, सही फिटिंग, ऑडियो सेटिंग और रीसेट करने के बाद भी आवाज धीमी रहती है, तो बैटरी, स्पीकर ड्राइवर या हार्डवेयर में खराबी हो सकती है। ऐसी स्थिति में अधिकृत सर्विस सेंटर से जांच करवाना बेहतर है। इन आसान उपायों से कई सामान्य समस्याएं घर पर ही दूर हो सकती हैं और आपको नया ईयरबड खरीदने का खर्च उठाने से बचने में मदद मिल सकती है।
- डॉ. अनिमेष शर्मा
आवश्यकता पड़ेगी और तो और बड़ी कार्रवाई करेंगे, शीतला माता मंदिर हादसे पर बोले सीएम डॉ मोहन यादव घायलों का मिल रहा बेहतर इलाज
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज ग्वालियर पहुंचे, उन्होंने जयारोग्य अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और उनके परिजनों को हिम्मत बंधाई, मुख्यमंत्री ने कहा किसी को भी घबराने या परेशान होने की जरुरत नहीं है एक एक व्यक्ति की सरकार चिंता कर रही है, यदि जरुरत पड़ी तो एयर एम्बुलेंस भी मदद के लिए तैयार है, उन्होंने ये भी कहा हमने कार्रवाई की है और यदि आवश्यकता पड़ी तो और बड़ी कार्रवाई करेंगे।
ग्वालियर के प्रसिद्द शीतला माता मंदिर पर शनिवार- रविवार देर रात एक ट्रक काल बनकर आया और 15 लोगों के प्राण ले गया , इस हृदय विदारक दुर्घटना में 43 लोग घायल हो गए, मृतकों और घायलों में महिला, पुरुष, बच्चे सब शामिल हैं, घटना के तुरंत बाद सीएम डॉ मोहन यादव ने एक्शन लिया और एक सीएसपी , तीन थाना प्रभारियों सहित कुल 8 पुलिस अधिकारियों – कर्मचारियों को निलंबित कर दिया।
घायलों के परिजनों से बोले सीएम, इनकी चिंता करना हमारा काम
आज सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ यादव ग्वालियर पहुंचे उन्होंने जयारोग्य अस्पताल के ICU में पहुंचकर घायलों से उनकी हालचाल जाने और उनसे बात की, उनके परिजनों से बात की और कहा आप चिंता नहीं करना, एक एक व्यक्ति की चिंता करना हमारा काम है पूरी सरकार आपके साथ साथ खड़ी है, सीएम के साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी थे।
सरकार की पहली प्राथमिकता घायलों का बेहतर इलाज
मुख्यमंत्री ने कहा आपका बेहतर से बेहतर इलाज करना हमारी जिम्मेदारी है जरुरत पड़ी तो एयर एम्बुलेंस भी तैयार रहेगी। उन्होंने कहा इस घटना के लिए दोषियों पर हमने कार्रवाई की है यदि आवश्यकता पड़ेगी तो और कड़ी कार्रवाई की जाएगी , घटना की जाँच के आदेश दे दिए गए हैं, हमारी पहली प्राथमिकता आपका बेहतर इलाज है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Mp Breaking News








.jpg)