Responsive Scrollable Menu

रुपए को सहारा देने और दीर्घकालिक विदेशी निवेश आकर्षित करने के लिए सरकार और आरबीआई के कदम सही दिशा में: एसोचैम

नई दिल्ली, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। उद्योग संगठन एसोचैम ने सोमवार को रुपए को समर्थन देने और निवेशकों का भरोसा मजबूत करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) तथा वित्त मंत्रालय द्वारा हाल में उठाए गए कदमों का समर्थन किया। संगठन ने कहा कि नीति निर्माता दीर्घकालिक और स्थायी विदेशी पूंजी प्रवाह को आकर्षित करने के लिए सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

रुपए में हालिया उतार-चढ़ाव और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) के निवेश रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए एसोचैम के अध्यक्ष निर्मल के. मिंडा ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के दौर में व्यापक आर्थिक स्थिरता बनाए रखने के लिए सरकार और आरबीआई द्वारा किए जा रहे समन्वित प्रयास सराहनीय हैं।

उनकी यह टिप्पणी पूर्व आरबीआई गवर्नर डी. सुब्बाराव के उस हालिया बयान के संदर्भ में आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि रुपए की दीर्घकालिक मजबूती अंततः भारत की मजबूत आर्थिक बुनियाद और निरंतर पूंजी प्रवाह आकर्षित करने की क्षमता पर निर्भर करेगी।

मिंडा ने कहा, हम मजबूत आर्थिक आधार पर टिके दीर्घकालिक पूंजी प्रवाह के संबंध में डॉ. सुब्बाराव के विचारों से पूरी तरह सहमत हैं और सरकार व आरबीआई द्वारा पहले से उठाए गए कदमों की सराहना करते हैं।

एसोचैम ने कहा कि इन उपायों की बदौलत रुपया हाल के निचले स्तरों से उबरने में सफल रहा है। संगठन ने 31 अगस्त को समाप्त हुई 133 अरब डॉलर की एफसीएनआर (बी) मोबिलाइजेशन विंडो की सफलता का भी उल्लेख किया।

वहीं, एसोचैम के मुख्य अर्थशास्त्री एस.पी. शर्मा ने कहा कि भारत की व्यापक आर्थिक स्थिति मजबूत बनी हुई है। उन्होंने पर्याप्त विदेशी मुद्रा भंडार, वित्त वर्ष 2026-27 के लिए आरबीआई द्वारा अनुमानित 7.1 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि दर और महंगाई को नियंत्रित रखने के लिए अपनाई गई संतुलित मौद्रिक नीति को इसके प्रमुख कारण बताया।

उद्योग संगठन ने दीर्घकालिक विदेशी निवेश आकर्षित करने के लिए वित्त मंत्रालय द्वारा हाल में घोषित कदमों का भी स्वागत किया।

इनमें आयकर संशोधन अध्यादेश, 2026 भी शामिल है, जिसके तहत 1 अप्रैल 2026 से सरकारी प्रतिभूतियों में एफपीआई निवेश पर ब्याज आय और पूंजीगत लाभ पर कर छूट प्रदान की गई है।

इसके अलावा, एसोचैम ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के उस बयान का भी स्वागत किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि वित्त वर्ष 2027-28 के बजट की तैयारियों के दौरान लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन (एलटीसीजी) टैक्स और सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (एसटीटी) पर निवेशकों की राय पर विचार किया जाएगा।

हालांकि, उद्योग संगठन ने कर ढांचे को और तर्कसंगत बनाने, कर प्रावधानों की व्याख्या को सरल करने तथा अल्पकालिक पूंजी प्रवाह की तुलना में दीर्घकालिक इक्विटी निवेश को प्रोत्साहित करने वाले उपायों पर विचार करने की आवश्यकता भी जताई।

एसोचैम ने कहा कि वह भारत को दीर्घकालिक वैश्विक पूंजी के लिए और अधिक आकर्षक गंतव्य बनाने के उद्देश्य से सरकार, आरबीआई और बाजार नियामक सेबी के साथ मिलकर काम करना जारी रखेगा।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

आज करीब 15% उछला यह ट्रैवेल स्टॉक, Q2 में हुआ प्रॉफिट; ब्रोकरेज न्यूट्रल

ixigo ltd के शेयरों की कीमतों में आज करीब 15 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। दूसरी तिमाही में कंपनी को फायदा हुआ। जिसकी वजह से इस स्टॉक की खरीदारी बढ़ी है। 

Continue reading on the app

  Sports

Ranji Trophy: 187 पर गिरे 7 विकेट, फिर मनवंत कुमार ने रचा इतिहास, 9वें नंबर पर आकर ठोका पहला शतक

Manvanth Kumar Hundred: रणजी ट्रॉफी 2026-27 में कर्नाटक के मनवंत कुमार ने एक यादगार पारी खेली. उन्होंने 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए अपने फर्स्ट क्लास करियर का पहला शतक जड़ा. Mon, 19 Oct 2026 19:29:23 +0530

  Videos
See all

Halla Bol With Anjana Om Kashyap: BJP पर AAP प्रवक्ता का बड़ा हमला | Regime Change | NDA Vs INDIA #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T14:06:32+00:00

Varanasi News: वाराणसी में फ्लाईओवर पर सेल्फी के चक्कर में 4 लोगों की मौत | Latest Updates #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T14:15:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers