Responsive Scrollable Menu

फ्रांस में दंगों के बीच जॉगिंग करती महिला और कॉफी पीती टूरिस्ट, वायरल वीडियो ने चौंकाया

फ्रांस इन दिनों हिंसक विरोध- प्रदर्शनों और आगजनी की घटनाओं के कारण चर्चा में है. सड़कों पर प्रदर्शनकारी, जलते हुए बैरिकेड, धुएं से भरा आसमान और दुकानों में तोड़फोड़ के दृश्य देश में बिगड़ते हालात की तस्वीर पेश कर रहे हैं. स्कूलों की बदहाली और जीवन-यापन की बढ़ती लागत जैसे मुद्दों को लेकर शुरू हुआ विरोध अब कई शहरों में हिंसक रूप ले चुका है. इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है और सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया. 

हालांकि, इन तनावपूर्ण हालात के बीच सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे वीडियो भी सामने आए हैं. जिन्होंने लोगों को ध्यान हिंसा से हटाकर वहां मौजूद लोगों के अजीबोगरीब व्यवहार की ओर खींचा है. जी हां कुछ ऐसे वीडियो हैं न सिर्फ आपको चौंकाएंगे बल्कि सोचने पर भी मजबूर कर देंगे. 

क्योंकि जल रहे फ्रांस में  कहीं एक महिला जलते हुए मलबे के पास आराम से जॉगिंग करती दिखाई दे रही है, तो कहीं एक विदेशी पर्यटक विरोध-प्रदर्शन के बीच बैठकर कॉफी का आनंद ले रही है. एक अन्य वीडियो में युवक दंगों के बीच फिल्म की शूटिंग जैसा नजारा पेश करते नजर आ रहे हैं.

जलते बैरिकेड के पास जॉगिंग करती महिला का वीडियो वायरल

फ्रांस में हिंसक विरोध प्रदर्शनो के बीच एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में स्पोर्ट्स वियर पहने एक महिला सड़क पर जॉगिंग करती दिखाई देती है. उसके आसपास का माहौल सामन्य नहीं है. सड़क के बीचों-बीच मलबे का ढेर जल रहा है औऱ उससे उठता काला धुआं आसमान में फैल रहा है.  इसके बावजूद महिला अपनी रफ्तार बनाए रखती है और बिना किसी स्पष्ट घबराहट के वहां से गुजर जाती है.

इस दृश्य को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरानी जता रहे हैं. लोगों को कहना है कि जब आसपास हिंसा और आगजनी हो रही हो, तब इस तरह सामान्य दिनचर्या जारी रखना किसी फिल्म के दृश्य जैसा लगता है. कुछ यूजर्स ने इसे इंटरनेट का सबसे डिस्टोपियन फिटनेस वीडियो तक बता दिया है. 

क्या होता है डिस्टोपियन

दरअसल डिस्टोपियन शब्द का इस्तेमाल ऐसी दुनिया या परिस्थिति के लिए किया जाता है, जहां जीवन भयावह, अव्यवस्थित और मुश्किल हो गया हो. इस वीडियो के संदर्भ में यह शब्द इसलिए चर्चा में है, क्योंकि इसके एक हिस्से में हिंसा और तबाही नजर आती है, जबकि दूसरे हिस्से में हमिला अपनी सामान्य दिनचर्या में व्यस्त दिखाई देती है. 
हालांकि, वीडियो की सटीक लोकेशन की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है. इसलिए इसे फ्रांस के किसी खास शहर या घटना से जोड़कर देखने में सावधानी बरतना जरूरी है. 

शेंगेन वीजा का हवाला देकर कॉफी पीती रही टूरिस्ट

फ्रांस में विरोध-प्रदर्शन के बीच सामने आया एक दूसरा वीडियो भी लोगों को हैरान कर रहा है. इसमें पेरिस में मौजूद एक महिला पर्यटक कॉफी पीती नजर आती है. जिस समय शहर के कुछ हिस्सों में प्रदर्शन और हिंसक झड़कों की खबरें सामने आ रही थीं, उस दौरान महिला का इस तरह आराम से कॉफी पीना सोशल मीडिाया पर चर्चा का विषय बन गया.

महिला ने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा, 'उन्होंने मुझे सिर्फ एक हफ्ते का शेंगेन वीजा दिया है.' इस टिप्पणी को लोग उसके मजाकिया अंदाज और यात्रा के सीमित समय से जोड़कर देख रहे हैं. कैप्शन का भाव यह है कि जब किसी को घूमनने के लिए बहुत कम समय मिला हो, तो वह मुश्किल हालात के बीच भी अपनी यात्रा का आनंद लेने का मौका नहीं छोड़ना चाहता. 

हालांकि, वीडियो में महिला की वास्तविक परिस्थितियों और उसके आसपास के खतरे की पूरी जानकारी उपलब्ध नहीं है. ऐसे में सिर्फ एक छोटी क्लिप के आधार पर यह निष्कर्ष निकालना सही नहीं होगा कि वहां मौजूद लोगों को हिंसा का चिंता नहीं थी. 

दंगों के बीच शॉपिंग कार्ट पर बैठकर शूटिंग

विरोध- प्रदर्शनों से जुड़े वीडियो में एक और दृश्य ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींचा है. इसमें एक युवक कैमरा लेकर शॉपिंग कार्ट पर बैठा दिखाई देता है, जबकि दूसरा युवक कार्ट को धक्का देकर आगे बढ़ा रहा है. आसपास के माहौल को देखकर ऐसा लगता है कि दोनों किसी खास दृश्य की शूटिंग कर रहे हैं. 

उनकी गतिविधियां किसी फिल्म के एक्शन सीन या पेशेवर कैमरा मूवमेंट जैसी दिखाई देती हैं. इसी वजह से लोगों ने वीडियो पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं. कुछ यूजर्स ने इसे ऑस्कर स्तर की शूटिंग बताया तो कुछ ने कहा कि फ्रांस में हालात चाहे जैसे हों, कंटेंट बनाने वालों को अपना काम करने का मौका मिल ही जाता है. 

हालांकि, वीडियो का वास्तविक मकसद और शूटिंग से जुड़ी पूरी जानकारी स्पष्ट नहीं है. सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों को भी इसी संदर्भ में देखना चाहिए. 

फ्रांस में क्यों भड़का विरोध-प्रदर्शन?

इन वायरल वीडियो के पीछे फ्रांस के कई शहरों में फैले विरोध प्रदर्शन और तनावपूर्ण हालात हैं. उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, स्कूलों को बदहाली और जीवन-यापन की बढ़ती लागत जैसे मुद्दों को लेकर लोगों में नाराजगी थी, महंगाई और रोजमर्रा की जरूरतों पर बढ़ते खर्च ने भी असंतोष को बढ़ाया. 

जब आम लोगों को लगता है कि उनकी आर्थिक परेशानियों और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा, तो उनका गुस्सा सार्वजनिक विरोध के रूप में सामने आ सकता है. हालांकि, किसी आंदोलन के हिंसक होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं. इसलिए सभी घटनाओं को किसी एक मुद्दे 
से जोड़कर देखना पर्याप्त नहीं है.

प्रदर्शनों के दौरान कई शहरों में सड़कों को अवरुद्ध किए जाने, आगजनी, तोड़फोड़ और दुकानों में लूटपाट की घटनाएं सामने आईं. पेरिस के अलावा मार्सिले, बोर्डो, नीस औ स्ट्रासबर्ग जैसे शहरों में भी हिंसा की खबरें आईं. 

1,800 गिरफ्तारियां, पेरिस में सबसे ज्यादा कार्रवाई

फ्रांस के गृह मंत्री लॉरेंट नुनेज के मुताबिक, घटनाओं के सिलसिल में करीब 1800 लोगों को गिरफ्तार किया गया. अधिकारियों ने हिंसा में शामिल लोगों को पहचान करने और उन्हें न्याय के दायरे में लाने के लिए जांच शुरू की. 
पेरिस में पुलिस ने 855 लोगों को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी दी.

हिंसा के बाद शहर की कई सड़कों पर जले हुए कूड़ेदान, मोटरसाइकलों और अन्य सामान से बनाए गए बैरिकेड्स के अवशेष दिखाई दिए. कई दुकानों की खिड़कियां टूट गई थीं और जलाई गई कारों के अवशेष भी नजर आए. 

पेरिस की डिप्टी मेयर लामिया अल आराजे ने राजधानी में हुई हिंसा के स्तर पर चिंता जताई. उनके मुताबिक, शहर में जिस तरह की हिंसा देखने को मिली, वह असाधारण थी.

मैक्रों ने गृह मंत्री का इस्तीफा नहीं किया स्वीकार

हिंसा के बाद फ्रांस की सरकार पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और हालात को नियंत्रित करने का दबाव बढ़ गया. इसी बीच राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने गृह मंत्री लॉरेंट नुनेज के इस्तीफे के प्रस्ताव को स्वाकर नहीं किया. 

सरकार के सामने अब दोहरी चुनौती है. एक तरफ हिंसा और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाली घटनाओं पर नियंत्रण करना है, तो दूसरी तरफ उन सामाजिक और आर्थिक शिकायतों का समाधान तलाशना है, जिन्होंने लोगों के बीच असंतोष को बढ़ाया.

वायरल वीडियो और जमीनी हकीकत में अंतर

फ्रांस के दंगों के बीच जॉगिंग करती महिला, कॉफी पीती पर्यटक और शूटिंग करते युवकों के वीडियो इंटरनेट पर मनोरंजन और हैरानी का विषय बन गए हैं. लेकिन कुछ सेकंड के ये दृश्य पूरे घटनाक्रम की तस्वीर नहीं दिखाते. 

वायरल वीडियो किसी असामान्य क्षण को सामने ला सकते हैं, मगर उनके पूरे शहर की सुरक्षा, लोगों की मानसिक स्थिति या हिंसा की गंभीरता का आकलन नहीं किया जा सकता. फ्रांस में सामने आई आगजनी, 

गिरफ्तारियों और सार्वजनिक संपत्ति को हुए नुकसान की घटनाएं बताती हैं कि स्थिति को केवल सोशल मीडिया के मजेदार दृश्यों के नजरिये से देखना सही नहीं होगा.

इन वीडियो ने भले ही लोगों को हैरान किया हो, लेकिन असली सवाल यही है कि विरोध-प्रदर्शनों के पीछे मौजूद असंतोष को कैसे दूर किया जाए और हिंसा की पुनरावृत्ति रोकते हुए सामान्य जनजीवन कैसे बहाल किया जाए.

यह भी पढ़ें - 

Continue reading on the app

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क इस सप्ताह आएंगे भारत, रणनीतिक साझेदारी को मिलेगी मजबूती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क 21 से 23 अक्टूबर तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे. विदेश मंत्रालय (एमईए) ने सोमवार को बताया कि बतौर प्रधानमंत्री ये टस्क की दूसरी भारत यात्रा होगी; इससे पहले वे 2010 में अपने पिछले कार्यकाल के दौरान भारत आए थे. टस्क 22 अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. इस दौरान दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगे. अगस्त 2024 में प्रधानमंत्री मोदी की पोलैंड यात्रा के दौरान इन संबंधों को 'रणनीतिक साझेदारी' के स्तर तक बढ़ाया गया था. विदेश मंत्रालय (एमईए) ने बताया कि दोनों नेता आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे.

बड़ा व्यापार प्रतिनिधिमंडल भी आएगा

भारत यात्रा के दौरान, टस्क के साथ पोलैंड के वित्त और अर्थव्यवस्था मंत्री आंद्रेज डोमांस्की और एक बड़ा व्यापार प्रतिनिधिमंडल भी आएगा. दिल्ली में अपने कार्यक्रम पूरे करने के बाद, प्रधानमंत्री टस्क बेंगलुरु जाएंगे. वहां वे सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और अंतरिक्ष (स्पेस) क्षेत्रों सहित विभिन्न व्यावसायिक हितधारकों के साथ बातचीत करेंगे. 22 अक्टूबर को नई दिल्ली में और 23 अक्टूबर को बेंगलुरु में 'भारत-पोलैंड बिजनेस फोरम' का आयोजन किया जाएगा.

मजबूत करने का अवसर प्रदान करेगी

विदेश मंत्रालय ने कहा, "यह यात्रा भारत-पोलैंड रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने का अवसर प्रदान करेगी. इससे व्यापार और निवेश, रक्षा, उभरती प्रौद्योगिकियों, नवीकरणीय ऊर्जा, शिक्षा, संस्कृति और लोगों के बीच आपसी संबंधों जैसे साझा हितों के क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा मिलेगा. इससे भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) रणनीतिक साझेदारी को भी और गहरा करने में मदद मिलेगी."

4 सितंबर को, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पोलैंड के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री राडोस्लाव सिकोरस्की से मुलाकात की थी. वारसॉ में हुई इस बैठक के दौरान, उन्होंने 'संयुक्त कार्य योजना 2024-28' में हुई प्रगति की समीक्षा की. 

विषयों पर ध्यान केंद्रित किया गया

बैठक के बाद विदेश मंत्री जयशंकर ने 'एक्स' पर इसकी जानकारी दी थी. उन्होंने बताया कि वारसॉ में हमने अपनी 'संयुक्त कार्य योजना 2024-28' की समीक्षा की. इसमें व्यापार और निवेश, अंतरिक्ष, डिजिटल क्षेत्र, एआई, सेमीकंडक्टर, रक्षा, शिक्षा, शिपिंग, खनन और ऊर्जा, लोगों के बीच आपसी संबंध, संस्कृति और बहुपक्षीय सहयोग जैसे विषयों पर ध्यान केंद्रित किया गया. उन्होंने आगे लिखा कि एफटीए (मुक्त व्यापार समझौता) लागू होने से विश्वास है कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग और भी मजबूत होगा.

(स्रोत: आईएएनएस)

Continue reading on the app

  Sports

Video: टी-20 के उप कप्तान तिलक वर्मा ने टीम के प्रदर्शन और न्यूजीलैंड दौरे पर खुलकर की बातचीत

टी-20 के उप कप्तान तिलक वर्मा ने टीम के प्रदर्शन और न्यूजीलैंड दौरे पर खुलकर की बातचीत Mon, 19 Oct 2026 17:46:03 +0530

  Videos
See all

Kannauj PDA सम्मेलन में भीड़ गायब! अखिलेश यादव पर बरसे Omprakash Rajbhar | UP Politics #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T12:12:45+00:00

Tiger Shroff Accused Arrested LIVE: टाइगर के बाद लॉरेंस का अगला निशाना कौन? | Kota Police | Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T12:15:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers