Responsive Scrollable Menu

AI की Global Race में रहना है आगे? Nvidia की सलाह- Investment बढ़ाएं, टैक्स छूट का उठाएं फायदा

भारत को कृत्रिम मेधा (एआई) में मौजूदा 1.2 अरब डॉलर के निवेश को वैश्विक स्तर के अनुरूप बढ़ाने की जरूरत है और बजट में विदेशी कंपनियों को 20 वर्ष की कर-छूट की घोषणा से कृत्रिम मेधा के विस्तार के लिए ‘‘आधारभूत ढांचा’’ तैयार होगा। यह बात बुधवार को एनवीडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कही।

चिप विनिर्माता कंपनी एनवीडिया में उद्यम कारोबार के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शंकर त्रिवेदी ने कहा कि दुनिया की करीब 2,000 बड़ी कंपनियों में से लगभग 1,800 की भारत में बड़े वैश्विक क्षमता केंद्र (जीसीसी) हैं। इनमें इस समय 20 लाख से अधिक लोग काम कर रहे हैं और यह संख्या जल्द ही 30 लाख तक पहुंचने वाली है। उन्होंने यहां ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ में कहा, ‘‘ इन सभी वैश्विक क्षमता केंद्रों को स्थानीय स्तर पर ‘एआई कारखाना’ चाहिए, जहां से वे अपने डेटा, कारोबारी प्रक्रियाएं और बौद्धिक संपदा से लेकर बुद्धिमत्ता पर काम कर सकें।

इसलिए बजट की यह घोषणा भारत के लिए बहुत बड़ा अवसर है। जैसा हम कहते हैं, यह आधारभूत ढांचा है।’’ केंद्रीय बजट 2026-27 में यह घोषणा की गई है कि भारत में डेटा केंद्र सेवाएं लेने वाली किसी भी विदेशी कंपनी को 2047 तक 20 वर्ष की कर-छूट मिलेगी। इससे इस आशंका का समाधान होगा कि उनकी वैश्विक आय पर भारतीय कर लगेगा। वैश्विक कंपनी भारत में अपना डेटा केंद्र लगाए या किसी भारतीय डेटा केंद्र से सेवाएं ले, दोनों ही स्थितियों में कर व्यवस्था समान रहेगी जिससे सभी के लिए समान अवसर सुनिश्चित होंगे।

भारत में कृत्रिम मेधा को बढ़ावा देने के बारे में त्रिवेदी ने कहा कि आधारभूत ढांचे में 1.2 अरब डॉलर का निवेश सराहनीय है और इसका भरपूर उपयोग हो रहा है। इस बीच, भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम(एनपीसीआई) ने भारत के भुगतान तंत्र के लिए विशेष रूप से निर्मित अपने स्वायत्त एआई मॉडल की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए एनवीडिया के साथ सहयोग की बुधवार को घोषणा की। एनपीसीआई ने बयान में कहा कि यह पहल बड़े पैमाने पर, वास्तविक समय भुगतान प्रणालियों की बढ़ती आवश्यकताओं का समर्थन करेगी जिसमें विश्वास, मजबूती, सुरक्षा और तंत्र को सक्षम बनाने पर जोर दिया गया है।

एनपीसीआई के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी विशाल कनवती ने कहा, ‘‘एनवीडिया के साथ इस सहयोग के माध्यम से एनपीसीआई का लक्ष्य भारत के भुगतान तंत्र के लिए विशेष रूप से तैयार की गई एआई क्षमताओं को आगे बढ़ाना है। बड़े पैमाने पर वास्तविक समय के आधार पर भुगतान प्रणालियों के संचालन के हमारे अनुभव से प्रेरणा लेते हुए, यह पहल एक संप्रभु, भुगतान-आधारित एआई आधार बनाने के लिए तैयार की गई है जो भारत के नियामकीय एवं डेटा संप्रभुता आवश्यकताओं के अनुरूप रहते हुए विश्वास और सुरक्षा को मजबूत करती है।

Continue reading on the app

Rana Daggubati की बाहुबली 2 के बाद हो गई थी ऐसी हालत, लौटाना पड़ा था एडवांस

बाहुबली 2: द कन्क्लूजन की सक्सेस के बाद, राणा दग्गुबाती को कई तरह की हेल्थ संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ा था। भल्लालदेव कैरेक्टर से घर-घर में पॉप्युलर हुए एक्टर की जान पर बन आई थी। इसके बाद उन्होंने कई बड़े प्रोजेक्ट से हाथ खींच लिए थे।

Continue reading on the app

  Sports

अपने स्पिनर्स और ऑलराउंडर्स पर इतरा रहा पाकिस्तान... कप्तान सलमान आगा बोले- सुपर 8 के लिए हमारा ब्लू प्रिंट है तैयार

पाकिस्तान ने नामीबिया को हराकर टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 में जगह पक्की कर ली है. सुपर 8 में पहुंचने के बाद पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने अपने स्पिनर्स की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि सुपर 8 के पहले मैच में हम न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरने को तैयार हैं. Wed, 18 Feb 2026 21:04:25 +0530

  Videos
See all

Mohan Bhagwat से मिले CM Yogi Adityanath | क्यों अहम है यह मुलाकात? | UP Politics Today | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T15:41:55+00:00

UP Election 2027: योगी और मोहन भागवत आज सेट करेंगे 2027 का प्लान ! | CM Yogi | Akhilesh | Mayawati #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T15:35:01+00:00

नौ करोड़ की कार में चलने वाले भारतीय [India, the country of contrasts] #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T15:33:00+00:00

Prayagraj News: अनियंत्रित ट्रक मंदिर में घुसा, बाल-बाल बचे लोग | Road Accident in Prayagraj | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T15:45:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers