Responsive Scrollable Menu

दिवाली से पहले यूपी के कर्मचारियों का बढ़ेगा महंगाई भत्ता! बोनस का भी ऐलान संभव

उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए खुशखबरी है। राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार दिवाली से कर्मचारियों और पेंशनधारकों महंगाई भत्ते और बोनस का डबल तोहफा देने की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद वित्त विभाग ने इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी है।

वर्तमान में राज्य कर्मचारियों और पेंशनधारकों को 60 फीसदी की दर से डीए/डीआर का लाभ मिल रहा है, इस वृद्धि के बाद यह 60 फीसदी से बढ़कर 63 फीसदी हो जाएगा। चुंकी नई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी, ऐसे में जुलाई, अगस्त और सितंबर के एरियर का भी लाभ मिलेगा। इससे राज्य के करीब 28 लाख कर्मचारी और पेंशनभोगी लाभान्वित होंगे।

गौरतलब है कि केन्द्र सरकार द्वारा हर साल 2 बार महंगाई दर को देखते हुए केन्द्रीय कर्मचारियों व पेंशनरों के महंगाई भत्ता और महंगाई राहत की दरों में संशोधन किया जाता है, जो जनवरी और जुलाई से लागू होता है। यह दरें अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक इंडेक्स के छमाही आंकड़ों पर निर्भर करती है। संभावना है कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता बढ़ाए जाने के बाद योगी सरकार भी अपने कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए नई दरों का ऐलान कर सकती है, चुकीं केंद्र की घोषणा के बाद राज्यों द्वारा दरों में संशोधन किया जाता है।

इसके अलावा अराजपत्रित (Non-Gazetted) कर्मचारियों को 3400 से 7000 तक बोनस मिलने की भी संभावना है।  यह बोनस मासिक परिलब्धियों की अधिकतम सीमा 7,000 रूपये के आधार पर 30 दिनों की परिलब्धियों का आकलन करते हुए दिया जाएगा। बोनस की रकम कर्मचारियों के वेतन और तय नियमों के आधार पर अलग-अलग हो सकती है। बोनस की राशि वेतन से अलग सीधे कर्मचारियों के बैंक खातों में भेजी जा सकती है।

 

Continue reading on the app

बिहार के बगहा में 9 साल के बच्चे का किडनैप, मांगी 20 लाख की फिरौती; पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा

बिहार के बगहा में 9 साल के बच्चे शादिक अंसारी के अपहरण और 20 लाख रुपये की फिरौती मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. रामनगर से अपहृत बच्चे को सकुशल बरामद करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.

Continue reading on the app

  Sports

एशियन पैरा गेम्स 2026: एथलेटिक्स के पहले दिन भारत ने तीन स्वर्ण सहित छह पदक जीते

भारत के पैरा एथलीटों ने सोमवार को यहां आईची-नागोया एशियाई पैरा खेलों की एथलेटिक्स स्पर्धाओं के पहले दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण सहित छह पदक जीते। भारत ने एथलेटिक्स तीन स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जीता। Mon, 19 Oct 2026 19:39:49 +0530

  Videos
See all

Viral Video: बिना ड्राइवर के चलती कार देख लोग हैरान #parlegfactory #factoryfire #fireincident #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T15:13:30+00:00

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ को क्या बोले विद्युत जामवाल #vidyutjammwal #tigershroff #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T15:16:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers