Responsive Scrollable Menu

Onion Lachha Paratha: खाने का टेस्ट डबल कर देगा अनियन लच्छा पराठा! ढाबे जैसा स्वाद इस तरह पाएं

Onion Lachha Paratha: नाश्ते में अगर कुछ कुरकुरा, मसालेदार और पेट भरने वाला मिल जाए तो दिन बन जाता है। ऐसे में अनियन लच्छा पराठा एक परफेक्ट विकल्प है, जो अपनी परतदार बनावट और प्याज के तीखे-मीठे स्वाद के कारण हर उम्र के लोगों को पसंद आता है। ढाबों पर मिलने वाला यह पराठा अब घर की रसोई में भी आसानी से तैयार किया जा सकता है।

अगर आप साधारण पराठे से बोर हो चुके हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो यह रेसिपी जरूर आजमाएं। चाय, दही या अचार के साथ सर्व किया गया गरमा-गरम अनियन लच्छा पराठा पूरे परिवार का दिल जीत लेगा।

अनियन लच्छा पराठा बनाने के लिए सामग्री

आटा गूंथने के लिए

  • 2 कप गेहूं का आटा
  • 1 छोटा चम्मच नमक
  • 1 बड़ा चम्मच तेल या घी
  • जरूरत अनुसार पानी

स्टफिंग के लिए

  • 2 बड़े प्याज (पतले लच्छों में कटे हुए)
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
  • 1 छोटा चम्मच हरा धनिया (बारीक कटा)
  • स्वादानुसार नमक

सेकने के लिए

  • घी या तेल

अनियन लच्छा पराठा बनाने का तरीका

अनियन लच्छा पराठा यानी प्याज का लच्छा पराठा बेहद स्वादिष्ट लगता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में आटा, नमक और तेल डालें। अब थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते हुए नरम आटा गूंथ लें। आटे को 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें, ताकि वह सेट हो जाए। नरम आटा पराठे को परतदार बनाने में मदद करता है।

एक बाउल में पतले कटे प्याज लें। उसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, नमक और हरा धनिया डालकर अच्छे से मिला लें। ध्यान रखें कि स्टफिंग बनाकर तुरंत इस्तेमाल करें, वरना प्याज पानी छोड़ सकता है।

आटे की लोई बनाएं और उसे गोल बेल लें। अब उसके ऊपर थोड़ा तेल या घी लगाएं और सूखा आटा छिड़क दें। इसे लंबी पट्टी की तरह मोड़ते हुए रोल बनाएं। फिर उसे गोल घुमाकर दोबारा हल्का बेल लें।

Veg Bread Bhurji: झटपट तैयार हो जाएगी वेज ब्रेड भुर्जी, टेस्ट ऐसा कि सबकी बनेगी फेवरेट!
Tomato Soup: रोज़ टमाटर सूप पिएंगे तो चेहरा की बढ़ जाएगी रंगत! इस तरीके से मिनटों में करें तैयार
Henna on Hairs: बालों में मेहंदी लगाने का सही तरीका जानते हैं? स्टेप बाय स्टेप समझें कैसे अप्लाई करें
Turmeric Powder: मिलावटी हल्दी से बचना चाहते हैं? घर पर कच्ची हल्दी से ऐसे तैयार करें शुद्ध मसाला

अब बीच में प्याज की स्टफिंग रखें और किनारों को बंद कर दें। हल्के हाथ से पराठा बेलें, ताकि स्टफिंग बाहर न निकले। तवे को गरम करें और पराठे को दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेकें। ऊपर से घी या तेल लगाकर अच्छी तरह पकाएं।

अगर और ज्यादा कुरकुरापन चाहते हैं, तो पराठे को मध्यम आंच पर धीरे-धीरे सेकें। गरमा-गरम अनियन लच्छा पराठा दही, मक्खन, अचार या हरी चटनी के साथ परोसें। चाहें तो इसे चाय के साथ नाश्ते में या सब्जी के साथ लंच में भी सर्व कर सकते हैं। 

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

Continue reading on the app

Phulera Dooj 2026: फुलेरा दूज पर न करें ये गलतियां, वरना नहीं मिलेगा व्रत और पूजा का पूर्ण फल!

Phulera Dooj 2026 Kab Hai: हिंदू धर्म शास्त्रों में फुलेरा दूज की पूजा और व्रत के नियम बताए गए हैं. साथ ही इस दिन कुछ गलतियों से बचने के लिए भी कहा गया है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस दिन किन गलतियों से बचना चाहिए?

Continue reading on the app

  Sports

शिवम दुबे ने तोड़ा हार्दिक-युवराज का रिकॉर्ड तो वरुण ने की अर्शदीप की बराबरी, भारत-नीदरलैंड मैच में बने कीर्तिमानों की लिस्ट

India vs Netherlands T20 World Cup Match Records: टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने अपने अजेय अभियान को जारी रखते हुए नीदरलैंड को भी शिकस्त दी. भारत ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले अपने इस आखिरी ग्रुप मैच में नीदरलैंड को 17 रन से हराया. टीम इंडिया के लिए बैटिंग और बॉलिंग में शिवम दुबे ने धमाल मचाया, जबकि दूसरी पारी में वरुण चक्रवर्ती की फिरकी का जादू भी देखने को मिला. इस मुकाबले में कई बड़े रिकॉर्ड भी बने. चलिए हम आपको बताते हैं. Thu, 19 Feb 2026 05:01:02 +0530

  Videos
See all

US-Iran War : अमेरिका से बचोगे तो इज़राइल तड़पाकर मारेगा? | Trump | Ali Khamenei | Putin | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T23:30:11+00:00

Bangladesh New PM: Tarique Rahman की सरकार हिंदुओं के साथ क्या करेगी? | Bangladesh PM Oath Ceremony #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T23:30:09+00:00

PM Modi Emmanuel Macron Bilateral Talks: फ्रांस के साथ भारत की Deal में क्या-क्या? | India-France | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-19T00:00:45+00:00

Kiren Rijiju का Rahul Gandhi पर तंज #shorts #viral #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-18T23:58:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers