Responsive Scrollable Menu

Sugar Stocks: शुगर स्टॉक्स में भारी गिरावट, गन्ने-चीनी से एथेनॉल बनाने पर सरकारी रोक का दिखा असर

Sugar Stocks: सरकार के नए एथेनॉल टेंडर से चीनी कंपनियों की चिंता बढ़ गई है। Shree Renuka Sugars समेत कई शेयर 7% तक टूट गए। वहीं, चीनी से बनने वाले एथेनॉल की हिस्सेदारी घटने से पेट्रोल में 20% ब्लेंडिंग का लक्ष्य भी मुश्किल हो सकता है। जानिए इस फैसले का कंपनियों की कमाई और चीनी की कीमतों पर क्या असर पड़ेगा।

Continue reading on the app

रणजी ट्रॉफी में 78 साल बाद 400 रन की पारी:मिजोरम के चिन्मय ने किया कारनामा, किसी भारतीय का दूसरा हाईएस्ट स्कोर

मिजोरम के बल्लेबाज चिन्मय सुतार ने नगालैंड के खिलाफ 400 रन की नाबाद पारी खेली। वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में यह आंकड़ा छूने वाले दूसरे भारतीय बने। उनसे पहले 1948 में महाराष्ट्र के बाबासाहेब निंबालकर ने काठियावाड़ के खिलाफ नाबाद 443 रन बनाए थे। दीमापुर में 29 साल के चिन्मय ने 517 गेंदों पर 46 चौके और 7 छक्के लगाए। इस पारी के साथ वे रणजी ट्रॉफी की एक पारी में दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने पृथ्वी शॉ के 379 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। आखिरी विकेट के लिए 189 रन की साझेदारी दूसरे फर्स्ट क्लास मैच में ही 400 रन चिन्मय ने अपना दूसरा फर्स्ट क्लास मैच खेलते हुए यह ऐतिहासिक पारी खेली। 2026-27 सीजन से पहले उन्होंने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) से NOC लेकर मिजोरम की टीम जॉइन की थी। मिजोरम के लिए रणजी ट्रॉफी डेब्यू में उन्होंने मणिपुर के खिलाफ पहली पारी में 35 और दूसरी में 99 रन बनाए थे। हालांकि, टीम को 3 विकेट से हार मिली थी। इस साल चिन्मय विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई की ओर से खेले। जून में उन्होंने मुंबई T20 लीग में मराठा रॉयल्स को खिताब बचाने में मदद की। टूर्नामेंट में लगातार दो अर्धशतक लगाने वाले चिन्मय ने छह पारियों में 212 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट करीब 120 रहा। ब्रैडमैन के रिकॉर्ड तोड़ने से 8 रन दूर रह गए थे निंबालकर निंबालकर ने दिसंबर 1948 में पुणे में महाराष्ट्र की ओर से खेलते हुए काठियावाड़ के खिलाफ नाबाद 443 रन बनाए थे। उनकी पारी में 49 चौके और एक छक्का शामिल था। उस मैच में काठियावाड़ ने पहली पारी में 238 रन बनाए थे। जवाब में महाराष्ट्र ने 826/4 का स्कोर खड़ा कर दिया। तीसरे दिन निंबालकर 443 रन पर नाबाद थे और डॉन ब्रैडमैन के 452 रन के तत्कालीन फर्स्ट क्लास विश्व रिकॉर्ड से सिर्फ 9 रन दूर थे। लंच के बाद काठियावाड़ के कप्तान ने महाराष्ट्र के पारी घोषित नहीं करने पर मैदान में उतरने से इनकार कर दिया। महाराष्ट्र के कप्तान राजा गोखले और अंपायरों ने उनसे कुछ और ओवर खेलने की अपील की, ताकि निंबालकर रिकॉर्ड तोड़ सकें। लेकिन काठियावाड़ की टीम मैदान छोड़कर चली गई और मैच गंवा दिया। ------------------- क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… प्रज्ञान ओझा BCCI चीफ सिलेक्टर बने, अगरकर की जगह लेंगे भारत के पूर्व क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा को अजित अगरकर की जगह BCCI का चीफ सिलेक्टर बनाया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

Para Asian Games Day 2 India medal: दीप्ति जीवनजी ने जीता गोल्ड, तीसरे दिन भारत की शानदार शुरुआत

Para Asian Games Day 2 India medal: आईची-नागोया में हो रहे 2026 एशियाई पैरा खेलों के पहले दिन 11 पदक (चार स्वर्ण, पांच रजत और दो कांस्य) जीतने के बाद भारत अब दूसरे दिन अपनी इस शानदार शुरुआत को आगे बढ़ाने के लिए मैदान पर उतर चुका है. Tue, 20 Oct 2026 08:27:03 +0530

  Videos
See all

Dussehra 2026 Today: आज मनाया जाएगा दशहरा, यूपी में रावण के साथ जलेगा कॉकरोच | Muzaffarnagar | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T03:15:16+00:00

Kalyan Banerjee Emotional Viral Video: मां के दरबार में भावुक हुए कल्याण बनर्जी | Maa Durga Darshan #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-20T03:16:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers