Responsive Scrollable Menu

कांग्रेस ने सत्ता परिवर्तन क आरोपों से किया किनारा, कहा-मांग स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव को लेकर है

कई रिपोर्ट में चुनाव आयोग की 'विशेष गहन पुनरीक्षण'(SIR) के विरोध में हुए प्रोटेस्ट को बड़ी साजिश बताया गया है. इसे सत्ता परिवर्तन को लेकर बड़ा प्लान बताया जा रहा है. लेकिन कांग्रेस ने इन आरोपों को खारिज कर दिया ह. कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सोमवार को कहा, 'भारत न तो बांग्लादेश है और न ही फ्रांस'. उन्होंने कहा कि विपक्ष शांतिपूर्ण विरोध में विश्वास रखता है. चुनाव आयोग की प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की मांग कर रहा है. 

उन्होंने कहा कि विपक्ष हिंसा का समर्थन नहीं करता है. शांतिपूर्ण प्रदर्शनों में विश्वास रखता है. मीडिया से बातचीत  के दौरान थरूर ने कहा, "मुझे लगता है कि भारत न तो बांग्लादेश है और न ही फ्रांस. मुझे नहीं लगता कि ये तुलनाएं बहुत प्रासंगिक हैं... फ्रांस में जो हिंसा हुई है, जैसे बसों और पुलिस स्टेशनों को आग लगाना, हम ऐसी किसी भी हिंसा का समर्थन कभी नहीं करेंगे. 

लोगों के नाम हटाए जाने पर चिंता जताई

उन्होंने कहा,' हम केवल शांतिपूर्ण विरोध में विश्वास करते हैं, मैंने भी ऐसे ही विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लिया है,और मुझे लगता है कि विपक्ष भी आमतौर पर इसी तरह के विरोध का समर्थन करता है.' सत्ता परिवर्तन की मांग करने के आरोपों को खारिज करते हुए थरूर ने कहा कि विपक्ष की मांग स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने की है. उन्होंने SIR प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची से बड़ी संख्या में लोगों के नाम हटाए जाने पर चिंता जताई.

ऐसी किसी कोशिश से कोई लेना-देना नहीं

कांग्रेस सांसद ने कहा, 'जहां तक ​​बड़े मामलों की बात है, तो 'सत्ता परिवर्तन' जैसे शब्दों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का कोई मतलब नहीं है. हम तो बस स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की मांग कर रहे हैं. आज चिंता की बात यह है कि एक बेहद समस्यापूर्ण, अनियमित और आंशिक रूप से अवैध प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची से  बड़ी संख्या में लोगों के नाम हटा दिए गए हैं. ऐसे हम मांग कर रहे हैं कि इस पूरी प्रक्रिया को रद्द किया जाए. यह एक संवैधानिक मुद्दा है. इसका सरकार को गिराने या ऐसी किसी कोशिश से कोई लेना-देना नहीं है.'

यूरोप में हो रहे प्रदर्शनों से तुलना करने पर उठाए सवाल

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद पवन खेड़ा ने भारत में हो रहे विरोध प्रदर्शनों की तुलना यूरोप में हो रहे प्रदर्शनों से करने वाले नैरेटिव पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा, "भारत और यूरोप की तुलना करना बिल्कुल बेतुका है. वे फिर से एक पुरानी और खतरनाक सोच को सामने ला रहे हैं. हमने भारत में भी अक्सर इसी तरह की रणनीति और 'टूलकिट' का इस्तेमाल होते देखा है. हाल ही में दिल्ली में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान सांप्रदायिक तनाव भड़काने और हिंसा करने की कोशिश की. इनका मकसद क्या था? शिक्षा, चुनावी निष्पक्षता, पारदर्शिता और न्याय के लिए चल रहे शांतिपूर्ण और जायज आंदोलनों को बदनाम करना है. 

ये भी पढ़ें: इमरान खान के ‘भारत छोड़ो’ नोटिस पर बॉम्बे HC में हुई सुनवाई, एक्टर बोले- 'पक्ष रखने का मौका नहीं दिया'

Continue reading on the app

Explainer: सितारों को धमकी, घरों के बाहर फायरिंग, आखिर कितनी सुरक्षित है बॉलीवुड की चमकती दुनिया?

Bollywood Celebrity Security: बॉलीवुड की दुनिया बाहर से जितनी चमकदार दिखाई देती है, सेलेब्स की लाइफ में उतने ही उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं. फिल्मों की शूटिंग, बड़े इवेंट्स और फैंस के बीच रहने वाले कलाकारों को कई बार सुरक्षा से जुड़ी गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है. कभी किसी एक्टर को धमकी मिलती है, तो कभी उसके घर के बाहर फायरिंग की घटना सामने आती है. अब हाल ही में टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई गोलीबारी ने एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. इससे पहले सलमान खान और फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर के बाहर भी फायरिंग हो चुकी है. ऐसे में सवाल है कि बॉलीवुड सितारों की सुरक्षा में कहां चुक आ रही है और उन्हें सुरक्षित रखने के लिए क्या किया जा रहा है?

टाइगर श्रॉफ पर हमला

दरअसल, 18 अक्टूबर 2026 को मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलीबारी की घटना सामने आई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाइगर फुटबॉल खेलने के बाद वापस घर जा रहे थे. इसी दौरान बाइक पर आए हमलावरों ने उनकी कार को निशाना बनाकर 7 राउंड गोलियां चलाईं. हालांकि टाइगर को कोई गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन उनके ड्राइवर और पास मौजूद एक अन्य व्यक्ति को हॉस्पिटल ले जाया गया. घटना के बाद मुंबई पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया. वहीं, तीनों आरोपियों को कोटा से गिरफ्तार किया गया और फिलहाला मामले की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही हैं. 

वहीं, इस पूरे मामले में सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े होने का दावा भी सामने आया है. इससे पहले सलमान खान, रोहित शेट्टी जैसे कलाकारों के घर के बाहर भी इसी गैंग ने गोलियां चलवाई थी. ऐसे में फिल्म इंडस्ट्री की सुरक्षा को लेकर  कई सवाल खड़े किए जा रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- Explainer: सलमान खान से टाइगर श्रॉफ और कपिल शर्मा तक, जब बिश्नोई गैंग के निशाने में आए ये सितारें

सेलिब्रिटीज को क्यों बनाया जा रहा निशाना?

सेलिब्रिटीज को निशाना बनाए जाने के पीछे कई वजहें हो सकती हैं. कुछ मामलों में रंगदारी वसूलने की कोशिश होती है, तो कुछ में पुरानी दुश्मनी, धमकी देकर दबाव बनाना या किसी गैंग का नाम फैलाना मकसद हो सकता है. कई बार तो सोशल मीडिया पर किसी हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा भी किया जाता है, ताकि लोगों के बीच डर पैदा किया जा सके. वहीं, सेलेब्स पॉपुलर होते हैं और उनके घर, शूटिंग की जगह, कार्यक्रम और आने-जाने के समय से जुड़ी जानकारी कई बार सोशल मीडिया पर मौजूद होती है. हालांकि ये जरूरी नहीं कि हर धमकी के पीछे किसी गैंग का ही हाथ हो.

VVIP स्तर की सुरक्षा की जरूरत

कुछ साल पहले तक बॉलीवुड सितारों के लिए बॉडीगार्ड का मतलब केवल फैंस से घेरकर बचाना होता था. बॉडीगार्ड्स या निजी सुरक्षा एजेंसियां सिर्फ धक्का-मुक्की और ऑटोग्राफ मांगने वालों को संभालने के लिए होती थीं, लेकिन आज के समय में खतरा सिर्फ फैंस की दीवानगी का नहीं, बल्कि स सिंडिकेट्स, गैंगस्टर्स और सुनियोजित हमलों का है. बॉडीगार्ड्स या प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड्स भीड़ से तो लग सकते हैं, लेकिन हथियारों या गैंगवार के खतरों से निपटने के लिए सेलिब्रिटीज को वीवीआईपी (VVIP) स्तर की सुरक्षा की जरूरत है.

कानून-व्यवस्था और राज्य की जिम्मेदारी

मुंबई जैसा शहर, जो देश के सबसे सुरक्षित महानगरों में गिना जाता है, वहां इस तरह की घटनाएं होती हैं, तो ये सीधे तौर पर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं. एक के बाद एक इस तरह की घटना के बाद महाराष्ट्र सरकार को जल्द से जल्द इसका हला निकालना चाहिए. पिछले कुछ समय से बॉलीवुड कलाकारों और उनके करीबियों को लगातार मिल रही धमकियां और हमले इस बात की ओर इशारा करते हैं कि अपराध का ये नेटवर्क अब सिर्फ वसूली तक सीमित नहीं है, बल्कि ये फिल्म इंडस्ट्री के मनोवैज्ञानिक ताने-बाने को तोड़ने की कोशिश कर रहा है.

ये भी पढ़ें- Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में तीनों शूटर्स गिरफ्तार, राजस्थान से पुलिस ने दबोचा

सेलिब्रिटीज की सुरक्षा में कहां आती है चुनौती?

बड़े सितारों की सुरक्षा केवल उनके घर के बाहर पुलिसकर्मी तैनात करने तक सीमित नहीं है. उनकी सुरक्षा के लिए कई स्तरों पर काम करना पड़ता है. इसमें पर्सनल सुरक्षा गार्ड, स्थानीय पुलिस, कार्यक्रम के आयोजक और जरूरत पड़ने पर विशेष सुरक्षा टीमों के बीच तालमेल जरूरी होता है. सेलेब्स अक्सर शूटिंग, इवेंट्स, होटल, जिम और पर्सनल पार्टीज में जाते हैं और हर जगह एक जैसी सुरक्षा व्यवस्था रखना आसान नहीं होता है. किसी कार्यक्रम की जानकारी पहले से पब्लिक हो जाए या वहां भीड़ ज्यादा जमा हो जाए, तो सुरक्षा संभालना और मुश्किल हो जाता है. ऐसे में क्राउड मैनेजमेंट वस्थित रखना भी जरूरी है. 

क्या बॉलीवुड सितारे पूरी तरह सुरक्षित हैं?

बता दें, कई बड़े सितारों के पास निजी सुरक्षा टीम होती है और खतरे की आशंका होने पर पुलिस की ओर से भी सुरक्षा दी जाती है. लेकिन कोई भी सुरक्षा व्यवस्था हर खतरे को पूरी तरह खत्म करने की गारंटी नहीं देती है.टाइगर श्रॉफ, सलमान खान और रोहित शेट्टी से जुड़े मामलों में सुरक्षा व्यवस्था को लगातार मजबूत और अपडेट करने की जरूरत है. किसी सितारे को धमकी मिलने पर उसकी गंभीरता का आकलन करना, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना, घर और कार्यक्रमों की सुरक्षा जांचना और पुलिस के साथ संपर्क बनाए रखना जरूरी है.

इन सितारों पर भी हुआ था हमला

इससे पहले 14 अप्रैल 2024 को सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर बाइक पर आए दो लोगों ने गोलियां चलाई थीं. उस समय सलमान खान और उनके परिवार के सदस्य घर पर मौजूद थे, लेकिन इस घटना में किसी को चोट नहीं आई. इस मामले के तार लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े होने की बात सामने आई थी. बता दें,  सलमान खान को पहले भी धमकियां मिल चुकी थीं. इसके बाद 1 फरवरी 2026 की रात फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर के बाहर भी फायरिंग की घटना सामने आई थी. इस मामले में भी सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े एक अकाउंट से जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया था. सभी हमले में सलमान खान से दूर रहने की बात सामने आई थी.

ये भी पढ़ें- 'संभलकर रहना पड़ेगा....', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद सहमा पूरा बॉलुवड, सेलेब्स ने किया रिएक्ट

Continue reading on the app

  Sports

WPL 2027 Auction कोच्चि में 28 अक्टूबर को, Sophia Dunkley और Sophie Molineux की बेस प्राइस 50 लाख

महिला प्रीमियर लीग 2027 की नीलामी से पहले खिलाड़ियों की सूची सामने आ गई है। इस बार इंग्लैंड की सोफिया डंकली और ऑस्ट्रेलिया की सोफी मोलिन्यू ने सबसे ऊंची आधार कीमत 50 लाख रुपये रखी है। वहीं, जी कमालिनी, किरण नवगिरे, हीदर ग्राहम और जेस जोनासन ने 40 लाख रुपये की आधार कीमत के साथ अपना नाम दर्ज कराया है। खिलाड़ियों को खरीदने के लिए सभी 5 टीमों के बीच मुकाबला देखने को मिल सकता है।

महिला प्रीमियर लीग की नीलामी 28 अक्टूबर को केरल के कोच्चि में होगी। इसमें कुल 146 खिलाड़ी शामिल होंगी, जबकि टीमों के पास भरने के लिए 27 जगह खाली हैं। इनमें 20 जगह भारतीय खिलाड़ियों और 7 जगह विदेशी खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध हैं। ऐसे में सीमित जगहों के कारण टीमों को अपनी जरूरत और उपलब्ध बजट के हिसाब से खिलाड़ियों का चुनाव करना होगा।

नीलामी में 30 खिलाड़ियों ने 30 लाख रुपये की आधार कीमत रखी है। इस सूची में चमारी अटापट्टू, ग्रेस हैरिस, क्लो ट्रायन और स्नेह राणा शामिल हैं। वहीं, 4 खिलाड़ियों ने अपनी आधार कीमत 20 लाख रुपये तय की है। बाकी 106 खिलाड़ियों ने 10 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ पंजीकरण कराया है।

पूरी सूची में 119 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें 22 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुकी हैं, जबकि 97 ऐसी खिलाड़ी हैं जिन्होंने अभी तक देश के लिए अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेला है। विदेशी खिलाड़ियों की संख्या 27 है, जिनमें 6 खिलाड़ी ऐसे देशों से आती हैं जो क्रिकेट के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय समूह के पूर्ण सदस्य नहीं हैं।

टीमों की तैयारी की बात करें तो मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने ग्रेस हैरिस समेत 4 खिलाड़ियों को टीम से बाहर किया है। गुजरात जायंट्स ने सबसे ज्यादा 15 खिलाड़ियों को अपने साथ बनाए रखा और डैनी वायट-हॉज समेत 4 खिलाड़ियों को रिलीज किया। मुंबई इंडियंस ने 11 खिलाड़ियों को बरकरार रखा और 6 को छोड़ा। दिल्ली कैपिटल्स ने 13 खिलाड़ियों को टीम में बनाए रखा, जबकि लिजेल ली और स्नेह राणा समेत 6 खिलाड़ियों को रिलीज किया।

यूपी वॉरियर्ज ने सबसे ज्यादा 9 खिलाड़ियों को रिलीज किया है। इनमें डिएंड्रा डॉटिन, क्लो ट्रायन और किरण नवगिरे शामिल हैं। टीम ने तारा नॉरिस को 10 लाख रुपये में मुंबई इंडियंस के साथ ट्रेड भी किया है। इसके बाद यूपी वॉरियर्ज के पास 3.75 करोड़ रुपये का सबसे बड़ा बजट बचा है। साथ ही उसे 8 खिलाड़ियों की जगह भरनी है, जिनमें 5 भारतीय और 3 विदेशी खिलाड़ी हो सकती हैं।

अन्य टीमों के पास उपलब्ध बजट और खाली जगहों पर नजर डालें तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास 1.15 करोड़ रुपये और 5 जगह हैं। मुंबई इंडियंस के पास 90 लाख रुपये और 6 जगह हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स के पास 1.10 करोड़ रुपये और 5 जगह खाली हैं। गुजरात जायंट्स के पास 1.25 करोड़ रुपये और 3 जगह बची हैं। मुंबई को सभी 6 जगह भारतीय खिलाड़ियों से भरनी हैं, जबकि बाकी टीमों के पास विदेशी खिलाड़ियों को शामिल करने का भी मौका है।

गौरतलब है कि नीलामी में टीमों को सीमित बजट में मजबूत संयोजन तैयार करना होगा। ऊंची आधार कीमत वाली खिलाड़ियों के अलावा कम कीमत पर उपलब्ध प्रतिभाओं पर भी सबकी नजर रहेगी। नीलामी के बाद ही साफ होगा कि कौन सी टीम अपने खाली स्थानों को सबसे बेहतर तरीके से भर पाती है और आगामी सीजन के लिए मजबूत टीम तैयार करती है।

Mon, 19 Oct 2026 22:14:00 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 । 20 OCTOBER 2026। AAJ KA RASHIFAL। आज का राशिफल । वृश्चिक राशि। SCORPIO। Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T23:30:39+00:00

AAJTAK 2 । 20 OCTOBER 2026। AAJ KA RASHIFAL । आज का राशिफल । मीन राशि । PISCES। Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-19T23:30:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers